Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार
    Featured

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260925 060533 3134
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ◾ जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से ₹2,22,000 नगद, 19 नग मोबाइल एवं 04 गड्डी ताश जप्त

    ◾ जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹7,22,000

    ◾ पुलिस की दबिश से जुआरियों में मचा हड़कंप, मौके पर ही सभी आरोपियों को पकड़ा गया

    सक्ती/स्वराज टुडे: पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं लगातार कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

    IMG 20260925 054406

    इसी क्रम में दिनांक 24.09.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती से सूचना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ कि हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग फड़ बनाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए “काटपत्ती” नामक जुआ खेला जा रहा है।

    सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सक्ती पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना होकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम को मौके की ओर आता देखकर वहां जुआ खेल रहे कुछ व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं घेराबंदी के माध्यम से मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकड़ लिया गया।

    IMG 20260925 054259

    पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत तलाशी एवं जप्ती की कार्रवाई करने पर जुआरियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम ₹2,22,000/-, विभिन्न कंपनियों के कुल 19 नग मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,00,000/-, तथा 52 पत्ती ताश की 04 गड्डियां बरामद कर विधिवत जप्त की गईं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    इस प्रकार पुलिस द्वारा की गई उक्त रेड कार्यवाही में कुल लगभग ₹7,22,000/- कीमत का मशरूका जप्त किया गया। मौके पर पकड़े गए सभी 20 जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

    थाना सक्ती पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

    IMG 20260925 054200

    IMG 20260925 WA0004

    गिरफ्तार जुआरियों के नाम :

    1. चंद्रशेखर शर्मा पिता सुरेंद्र शर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गेवाडीन कॉलोनी, सक्ती।
    2. राजेश अग्रवाल पिता स्व. देवचरण अग्रवाल, उम्र 59 वर्ष, निवासी कचहरी चौक, सक्ती।
    3. मनीष राठौर पिता संतोष राठौर, उम्र 31 वर्ष, निवासी रानीसागर पारा, सक्ती।
    4. रितेश अग्रवाल पिता धनसाय अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।
    5. अंकित अग्रवाल उर्फ कालू पिता जयप्रकाश अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
    6. सौरभ अग्रवाल पिता अनिल अग्रवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।
    7. विपूल अग्रवाल पिता स्व. नवलकिशोर, उम्र 30 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
    8. सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद राय अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी महामाया मंदिर के पास, सक्ती।
    9. अंकित अग्रवाल पिता राजकुमार, उम्र 37 वर्ष, निवासी हाई स्कूल के पास, सक्ती।
    10. आदित्य अग्रवाल पिता राजकुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।
    11. तरूण भिंडवानी पिता हरेश भिंडवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी साई मंदिर के पास, सक्ती।
    12. नितिन अग्रवाल पिता चंद्रशेखर अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी अग्रसेन चौक, सक्ती।
    13. प्रियांशु अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी राम मंदिर रोड, सक्ती।
    14. आदर्श अग्रवाल पिता विवेक अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी हटरी चौक, सक्ती।
    15. आकाश अग्रवाल पिता छेदीलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, सक्ती।
    16. नटवर अग्रवाल पिता जगदीश अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, सक्ती।
    17. दिनेश कथुरिया पिता ओमप्रकाश कथुरिया, उम्र 52 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती।
    18. बंटी अग्रवाल पिता रोशनलाल अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, सक्ती।
    19. रितेश अग्रवाल पिता सत्यनारायण अग्रवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, सक्ती।
    20. प्रताप अग्रवाल पिता गणेश राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, सक्ती।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    थाना सक्ती पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    यह भी पढ़ें: New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    यह भी पढ़ें: New Delhi: आसिफ के फोन में मिला अश्लील कंटेंट, हेमंत-मुकेश की सर्च हिस्ट्री डिलीट, आस्था कुंज रेप केस में खुला बड़ा राज़

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,957 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026

    ◾ जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से ₹2,22,000 नगद, 19 नग मोबाइल एवं 04 गड्डी…

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.