पटना/स्वराज टुडे: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद राज्य सरकार और पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर पीड़िता के माता-पिता ने संतोष जताया है। गुरुवार (24 सितंबर) को पीड़िता के परिजनों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान सम्राट चौधरी ने परिवार को पूरी सुरक्षा, मदद और पीड़िता की आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया।
वहीं पुलिस की कार्रवाई पर बात करते हुए पीड़िता की मां ने कहा, “हम कार्रवाई से संतुष्ट हैं। साथ ही कहा कि 48 घंटे के भीतर एनकाउंटर हुआ तो इससे हम लोगों को बहुत खुशी मिली। मां ने कहा कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ उसके बाद एक्शन लिया गया। पहले तो तीन को पकड़ गया. इसके बाद जो मुख्य आरोपी था, उसका एनकाउंटर भी हुआ है। सरकार की कार्रवाई से हम बहुत खुश हैं।”
बेटी की सुरक्षा और पढ़ाई का आश्वासन
मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत के बारे मां ने कहा, “मुख्यमंत्री ने हम लोगों को बुलाया था। जो भी हमने कहा, सभी पर उन्होंने आश्वासन दिया है। बेटी की सुरक्षा और पढ़ाई सभी का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी बेटी, मेरी बेटी है। निश्चिंत रहिए । मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा।”
साथ ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए कहा, “मेरी बेटी के साथ जो हुआ, वो और किसी बेटी के साथ न हो। जिस तरह से मेरी गिड़गिड़ा रही थी, उसी तरह से वो बदमाश भी गिड़गिड़ाए। मुख्यमंत्री ऐसा कुछ करें जिससे बदमाशों में खौफ हो।”
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि यह घटना 19 सितंबर को सामने आई थी, जब नाबालिग से छेड़छाड़ का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मंगलवार (22 सितंबर) को मुठभेड़ (एनकाउंटर) के दौरान दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी हरेराम यादव जो वायरल वीडियो में मुंह पर गमछा बांधे नजर आ रहा था भागने की कोशिश में घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी। इससे पहले पुलिस तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है और अब अन्य आरोपियों की बड़ी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उम्मीद है, शर्मसार कर देने वाली इस वारदात के सभी आरोपी जल्द कानून की गिरफ्त में होंगे।
यह भी पढ़ें: 50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज
यह भी पढ़ें: बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

Editor in Chief

