Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी पर बप्पा की विदाई होती है। भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए हरी वस्तुओं, मौसमी फल और पान के पत्ते का दान करना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इससे ग्रह दोषों में राहत मिलती है। साथ ही कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। शुक्रवार को शुक्र अपनी स्वराशि तुला में अकेले विराजमान हैं, शुक्रवार होने से इनका बल आज विशेष रूप से बढ़ेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    आज का दिन शुक्र के स्व-राशि में बल पाने से रिश्तों, सौंदर्य और आर्थिक संतुलन के लिए खास शुभ रहेगा, खासकर शुक्रवार होने के कारण इसका असर और गहरा महसूस होगा। चंद्रमा की राहु से बढ़ती दूरी से मन में कल की तुलना में शांति रहेगी। कुल मिलाकर आज संतुलन और शांति का दिन है। मेष, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों के करियर में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ मिलेगा। ग्रहों के गोचर के आधार पर जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

    मेष राशिफल

    आज दिनचर्या और कार्यक्षेत्र में सूर्य-बुध की युति से आत्मविश्वास बना रहेगा। लाभ और सामाजिक दायरे के भाव में चंद्रमा अब राहु से दूर जाने लगा है, इसलिए कल जैसी बेचैनी आज कम होगी। आय संबंधी मामलों में स्पष्टता बढ़ेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम होंगे। मां से लाभ मिलेगा लेकिन उन्हें गुस्सा ज्यादा आ सकता है। शुक्रवार होने से जीवनसाथी के भाव में शुक्र की उपस्थिति खास फलदायी रहेगी, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। खर्च पर आज भी नियंत्रण रखना जरूरी है। सेहत अच्छी रहेगी, मन शांत रहेगा।

    वृषभ राशिफल

    आज सूर्य-बुध की युति प्रेम और रचनात्मकता के भाव में बुधादित्य योग बना रही है, इसलिए इन क्षेत्रों में आत्मविश्वास बना रहेगा। करियर भाव में चंद्रमा अब राहु से दूर हो रहे हैं, इसलिए कल की तुलना में आज कार्यक्षेत्र के फैसलों में स्पष्टता बढ़ेगी, भ्रम की स्थिति कम होगी। भाई-बहन से जुड़े मामलों में राहत जारी रहेगी। शुक्रवार होने से लग्नेश शुक्र अपनी स्व-राशि में सेहत और नौकरी के भाव में विशेष बल पाएंगे, दिनचर्या में संतुलन रहेगा। आय धीमी पर स्थिर गति से बढ़ती रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी, आज मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशिफल

    आज लग्नेश बुध सूर्य के साथ अपनी उच्च राशि में घर और मां से जुड़े भाव में बुधादित्य योग बना रहे हैं, इसलिए पारिवारिक मामलों के लिए दिन आज भी विशेष शुभ है। कार्यस्थल में आपका प्रभाव बढ़ेगा। करियर के बड़े फैसले आज भी सोच-समझकर लें। भाग्य भाव में चंद्रमा अब राहु से दूर जा रहे हैं, इसलिए भाग्य का साथ मिलने में आ रही परेशानियां दूर होंगी। यात्रा से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी की जरूरत आज रहेगी। धन और परिवार के भाव में मंगल-गुरू की युति से सुधार जारी रहेगा। शुक्रवार होने से प्रेम और रचनात्मकता के भाव में शुक्र का बल बढ़ेगा, रिश्तों में मिठास आएगी। सेहत और ऊर्जा अच्छी रहेगी।​

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    कर्क राशिफल

    आज सूर्य-बुध की युति आपके भाई-बहन और संचार से जुड़े भाव में बुधादित्य योग बना रही है, इसलिए बातचीत से लाभ मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों को आपसे लाभ मिल सकता है। लग्नेश चंद्रमा गुप्त मामलों और दस्तावेज़ों के भाव में अब राहु से दूर हो रहे हैं, इसलिए कल जैसी बेचैनी आज कम रहेगी। फाइनेंस-बीमा संबंधी काम, गुप्त काम आज बेहतर तरीके से संभल सकेंगे। लग्न पर मंगल-गुरू का नीचभंग राजयोग जारी रहने से व्यक्तित्व में साहस और ऊर्जा बनी रहेगी। शुक्रवार होने से घर के भाव में शुक्र की उपस्थिति सुख और शांति बढ़ाएगी। भाग्य संबंधी फैसले शनि की वक्री गति के कारण धैर्य से लें। सेहत अच्छी रहेगी।

    सिंह राशिफल

    आज लग्नेश सूर्य बुध के साथ धन भाव में बुधादित्य योग बना रहा है, इसलिए वित्तीय आत्मविश्वास बना रहेगा। साझेदारी और जीवनसाथी के भाव में चंद्रमा अब राहु से दूर हो रहे हैं, इसलिए कल की गलतफहमी की आशंका आज कम होगी। रिश्तों में सुधार के संकेत हैं। खर्च के भाव में मंगल-गुरू की युति से शुरुआती मिश्रित असर के बाद राहत मिलेगी, फिर भी खर्च पर नियंत्रण रखें। शुक्रवार होने से भाई-बहन के भाव में शुक्र का बल संबंधों में मिठास लाएगा। केतु के लग्न पर रहने से आज भी हल्का आत्म-चिंतन महसूस हो सकता है। सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी।

    कन्या राशिफल

    आज सूर्य-बुध लग्न पर सीधे युति करके बुधादित्य योग बना रहे हैं, बुध अपनी उच्च व स्व-राशि दोनों में स्थित होने से व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का दुर्लभ संयोग आज भी जारी रहेगा। सेहत और दिनचर्या के भाव में चंद्रमा अब राहु से दूर हो रहे हैं, इसलिए कल जैसी बेचैनी आज कम महसूस होगी, सेहत में सुधार के संकेत हैं। लाभ भाव में मंगल-गुरू की युति से आय में सुधार जारी रहेगा। शुक्रवार होने से धन भाव में शुक्र की उपस्थिति वित्तीय लाभ के योग बनाएगी। जीवनसाथी के साथ शनि की वक्री गति के कारण धैर्य से काम लें। पार्टनरशिप के काम में देरी या अड़चनें आ सकती हैं। समग्र ऊर्जा अच्छी रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    तुला राशिफल

    आज लग्नेश शुक्र अपनी स्व-राशि में सीधे लग्न पर अकेले स्थित हैं, शुक्रवार होने से इनका बल आज सबसे ज्यादा बढ़ेगा। व्यक्तित्व, आकर्षण और आंतरिक संतुलन के लिए दिन बेहद शुभ है। प्रेम और रचनात्मकता के भाव में चंद्रमा अब राहु से दूर हो रहे हैं, इसलिए प्रेम जीवन में राहत मिलेगी। क्रिएटिविटी के काम में सफलता मिलेगी। करियर भाव में मंगल-गुरू की युति से मान्यता और प्रगति के संकेत जारी रहेंगे। एकांत भाव में सूर्य-बुध की युति से चिंतन में स्पष्टता रहेगी। दिनचर्या और सेहत में शनि की वक्री गति से हल्की सतर्कता जरूरी है। समग्र ऊर्जा बेहतरीन रहेगी।

    वृश्चिक राशिफल

    आज सूर्य-बुध की युति आपके लाभ भाव में बुधादित्य योग बना रही है, इसलिए आय से जुड़े मामलों में आत्मविश्वास बना रहेगा। घर और मां से जुड़े भाव में चंद्रमा अब राहु से दूर हो रहे हैं, इसलिए कल जैसी बेचैनी आज कम होगी। घर-परिवार के मामलों में शांति रहेगी। लग्नेश मंगल भाग्य भाव में गुरू के साथ नीचभंग राजयोग बनाए हुए है, भाग्य संबंधी मामलों में राहत मिलेगी। साहस बढ़ेगा, करियर में तरक्की होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। शुक्रवार होने से खर्च के भाव में शुक्र की उपस्थिति के कारण आज खर्च पर विशेष ध्यान दें। प्रेम जीवन में शनि की वक्री गति से आज भी धैर्य जरूरी रहेगा। सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी।

    धनु राशिफल

    आज कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास और मान्यता मिलने के संकेत जारी रहेंगे। करियर भाव में बुधादित्य योग का जबरदस्त लाभ मिलेगा। इसलिए भाई-बहन और संचार के भाव में चंद्रमा अब राहु से दूर हो रहे हैं। इसलिए गलतफहमी की आशंका आज कम रहेगी, बातचीत में स्पष्टता बढ़ेगी। साहस और पराक्रम बढ़ेगा। लग्नेश गुरू मंगल के साथ गुप्त भाव में नीचभंग राजयोग बनाए हुए है। गुप्त या शोध कार्यों में शुभता जारी रहेगी। केतु के लग्न पर रहने से आज भी आत्म-चिंतन बना रहेगा। शुक्रवार होने से लाभ भाव में शुक्र का बल सामाजिक दायरे में सुखद अनुभव देगा। घर से जुड़े फैसलों में शनि की वक्री गति से देरी संभव है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    मकर राशिफल

    आज भाग्य भाव में बुधादित्य योग बनने से भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार या उच्चशिक्षा के मामले में सफलता मिल सकती है। गुरू के आशीर्वाद से दिन शुभ बीतेगा। धन भाव में चंद्रमा अब राहु से दूर हो रहे हैं, इसलिए वित्तीय मामलों में स्पष्टता बढ़ेगी। जीवनसाथी के भाव में मंगल-गुरू की युति से रिश्तों में सुधार जारी रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से बचें। शुक्रवार होने से लग्नेश शुक्र करियर भाव में अपनी स्व-राशि में विशेष बल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता और पहचान के योग आज खास मजबूत रहेंगे। भाई-बहन के साथ संबंधों में दबाव या तनाव महसूस होगा। समग्र ऊर्जा अच्छी रहेगी।

    कुंभ राशिफल

    आज चंद्रमा आपके लग्न पर कुंभ राशि में ही गोचर करते हुए राहु से दूर हो रहे हैं। लिहाजा, मानसिक बेचैनी में कमी महसूस होगी और भ्रम की स्थिति कुछ कम होगी। मन ज्यादा स्थिर रहेगा। गुप्त और शोध से जुड़े भाव में बुधादित्य योग शोध, बीमा या फाइनेंस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में स्पष्टता देगा। कार्यक्षेत्र में ऊर्जा बनी रहेगी। सेहत में सुधार के संकेत हैं। शुक्रवार होने से भाग्य भाव में शुक्र का बल शुभता बढ़ाएगा। लग्नेश शनि धन भाव में वक्री गति से धीमी पर स्थिर प्रगति जारी रखेंगे, वित्तीय अनुशासन बनाए रखें। फिर भी बड़े फैसले आज भी सोच-समझकर लें।

    मीन राशिफल

    आज लग्नेश शनि सीधे लग्न पर वक्री गति से स्थित रहने से व्यक्तित्व में गहराई और आत्म-अनुशासन जारी रहेगा। खर्च के भाव में चंद्रमा अब राहु से दूर हो रहे हैं, इसलिए कल जैसी खर्च संबंधी सावधानी आज कुछ कम जरूरी होगी। नींद और मानसिक शांति में भी सुधार महसूस होगा। जीवनसाथी और साझेदारी के भाव में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग स्पष्ट संवाद बनाए रखेगा। प्रेम और संतान भाव में मंगल-गुरू की युति से सुधार के संकेत जारी रहेंगे। शुक्रवार होने से गुप्त भाव में शुक्र का बल गुप्त मामलों में शुभता लाएगा। संयमित जीवन जिएं और अनपेक्षित खर्च से सावधान रहें।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,985 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,402 Views
    Don't Miss

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम पंचायत कनकी निवासी मोहम्मद इकबाल मेमन ने कोरबा कलेक्टर से शिकायत…

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.