रुड़की/स्वराज टुडे: ब्रह्माकुमारीज के रुड़की सेवा केंद्र पर विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में उद्यमियों व कर्मयोगी शिल्पियों का सम्मान ब्रह्माकुमारी बहनो द्वारा शाल व अंगवस्त्र भेंटकर किया गया।राजयोगिनी बीके गीता दीदी की अध्यक्षता व बीके दीपिका के संचालन में आयोजित शिल्पी भारत विकसित भारत कार्यक्रम में उद्योग भारती के अध्यक्ष उद्यमी केतन भारद्वाज ने ब्रह्माकुमारीज संस्थापक दादा लेखराज व वर्ल्ड की स्थिर मन मल्लिका रही दादी जानकी को दुनिया के लिए प्रेरक बताया और कहा कि हमे स्वरोजगार की तरफ बढ़ना चाहिए ताकि प्रत्येक युवा स्वावलंबी बनकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान कर सके।

रुड़की में स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने मुक्तकंठ से ब्रह्माकुमारीज के विश्व शांति व नशामुक्ति जैसे अभियानों की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि वे अपने कर्मचारियों को भी राजयोग की सीख देंगे ताकि बिना तनाव के काम की गुणवत्ता बढाई जा सके और कर्मचारी तन मन से भी स्वस्थ रहे।भगवानपुर उद्योग भारती के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि उन्हें ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर आकर सुखद अनुभूति हुई है।उन्होंने ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू जाने की भी इच्छा जताई।

अध्यक्षीय उदबोधन में राजयोगिनी बीके गीता ने कहा कि परमात्मा ने महर्षि विश्वकर्मा को द्वारका के निर्माण का काम सौंपकर उन्हें अपने समान बना दिया।तभी तो हम उन्हें भगवान मानते है।उन्होंने कर्मयोगी शिल्पियों से अपना कार्य हुनर व ईमानदारी से करने की अपील की ताकि उनके प्रति जन भरोसा कायम रह सके।कार्यक्रम में जहां मंचासीन अतिथि उद्यमियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।

वही मौजूद सभी शिल्पियों को भी अंगवस्त्र व ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बीके राशि ने विश्वकर्मा लक्षित कविता सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर बीके पारुल,श्रीगोपाल नारसन, बृजपाल ,अनिल भाई,राजबाला, स्नेह बहन,महेंद्र सैनी,विश्वास त्यागी,सीएम वर्मा आदि मौजूद रहे।
वही विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज, देहरादून द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने विश्वकर्मा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा,श्रम, कर्म और सम्मान को समाज की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति के कर्म द्वारा राष्ट्र निर्माण का कार्य होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का सम्मान सेवा और सामाजिक उत्थान इससे भी राष्ट्र निर्माण का कार्य होता है उन्होंने जो भी हुनरमंद इस कार्यक्रम में पधारे थे उनका दिल से आभार व्यक्त किया।मकवाना का स्वागत राजयोगिनी बीके मंजू दीदी व बीके सुशील भाई द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें:New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी
यह भी पढ़ें:New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

Editor in Chief













