Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फ्री फायर गेम ने ले ली मासूम की जान, हर माता-पिता के लिए खतरे की घंटी है ऑनलाइन गेम
    Featured

    फ्री फायर गेम ने ले ली मासूम की जान, हर माता-पिता के लिए खतरे की घंटी है ऑनलाइन गेम

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6812733221758017346653d5114e1abb87b47a7b6ea595c10528ab942f2459d0dafc4355b1cd716c0f6f06
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: ऑनलाइन गेम की दीवानगी ने एक बार फिर एक मासूम की जान ले ली. 14 वर्षीय यश यादव को मोबाइल गेम्स खेलने की ऐसी सनक थी कि वह इन्हें खेलकर अमीर बनने के सपने देखने लगा. इसी लालच में उसने गेम पर लाखों रुपये खर्च कर डाले. जब पिता को इस बात की जानकारी हुई और उन्होंने डांट लगाई, तो यश नाराज हो गया. गुस्से में उसने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली.

    घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के धनुवासाड़ गांव की है. धनुवासाड़ गांव में रहने वाले किसान सुरेश कुमार यादव का इकलौता बेटा यश था. वह कक्षा 6 का छात्र था. वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था.
    घरवालों के मुताबिक, यश अक्सर अपने पिता के मोबाइल पर घंटों तक ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेला करता था. शुरुआत में यह शौक था, लेकिन धीरे-धीरे यह लत में बदल गया. गेम के भीतर मिलने वाले इनाम और करोड़पति बनने के सपनों ने यश को इतना बहका दिया कि उसने अपने पिता के बैंक खाते से धीरे-धीरे 13 लाख रुपये तक खर्च कर डाले.

    बेटे ने बैंक खाता कर दिया खाली

    छात्र के पिता ने बताया जब पैसे निकालने बैंक गए तो मैनेज़र ने कहा कि ज़ीरो बैलेंस है. इसके बाद घर आ गए. बेटे से जब पूछा गया कि पैसे कहा गए तो बेटे ने कुछ नहीं बताया. हालांकि, कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर को यश ने गेम में पैसे हारने की बात बता दी. पिता ने बताया कि दो साल पहले जमीन बेचकर पैसा बैंक में जमा किया था. एक महीने पहले तक खाते में पूरा पैसा जमा था.

    यह भी पढ़ें :  संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा - गोपाल मोदी

    फंदे पर लटका मिला शव

    जब पिता सुरेश कुमार को इस बात का पता चला तो उन्होंने बेटे को समझाने की कोशिश की और डांटा भी. लेकिन कम उम्र का यश ये बर्दाश्त नहीं कर पाया. डांट से आहत होकर उसने गुस्से में यह खौफनाक कदम उठा लिया. परिवार ने उसे कमरे में फंदे से लटका पाया. यश की मौत ने पूरे गांव और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. किसान परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण माता-पिता की सारी उम्मीदें उसी पर टिकी थीं, लेकिन एक मोबाइल गेम की वजह से वह जीवन की दौड़ से हमेशा के लिए बाहर हो गया.

    ऑनलाइन गेम के नशे से बच्चों को बचाने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जा सकते हैं:

    ऑनलाइन गेम मनोरंजन, रोमांच, प्रतिस्पर्धा और समय व्यतीत करने का अच्छा माध्यम होता है । यही वजह है कि बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग भी इसके शौकीन होते हैं। लेकिन यही शौक तब खतरनाक रूप धारण कर लेती है जब ये लत बन जाती है। सबसे ज्यादा लत के शिकार बच्चे होते हैं, जो माता पिता के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। ऑनलाइन गेम की लत से बच्चों को छुटकारा दिलाने के लिए पालकों को निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    1. सीमित समय निर्धारित करें: बच्चों के लिए ऑनलाइन गेम खेलने के लिए सीमित समय निर्धारित करें और उसका पालन करें।
    2. गेम की निगरानी करें: बच्चों के द्वारा खेले जाने वाले गेम की निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि वे उचित और शैक्षिक गेम खेल रहे हैं।
    3. वैकल्पिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करें: बच्चों को वैकल्पिक गतिविधियों जैसे कि खेलकूद, पढ़ाई, कला, संगीत आदि में प्रोत्साहित करें।
    4. ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में शिक्षित करें : बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में शिक्षित करें और उन्हें ऑनलाइन खतरों से बचने के तरीके सिखाएं।
    5. गेमिंग के नकारात्मक प्रभावों के बारे में चर्चा करें: बच्चों के साथ गेमिंग के नकारात्मक प्रभावों के बारे में चर्चा करें और उन्हें इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें।
    6. माता-पिता की भागीदारी बढ़ाएं : माता-पिता को बच्चों के ऑनलाइन गतिविधियों में भाग लेना चाहिए और उनके साथ समय बिताना चाहिए।
    7. नियमित जांच करें: नियमित रूप से बच्चों के ऑनलाइन गतिविधियों की जांच करें और सुनिश्चित करें कि वे निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    इन तरीकों को अपनाकर आप अपने बच्चों को ऑनलाइन गेम के नशे से बचा सकते हैं और उन्हें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने में मदद कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 4 लाख घूस लेते ही रंगे हाथ पकड़ी गई महिला अफसर, गिड़गिड़ाई, रोई और बोली- माफ कर दो

    यह भी पढ़ें: रायपुर की न्यूड पार्टी के आयोजकों पर कसने लगा है शिकंजा, नाईट स्टे के साथ 40 हजार रुपए थी एंट्री फीस, PCC अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना तो महिला आयोग भी हुई सख्त

    यह भी पढ़ें: महज एक रुपया और नारियल से शादी की रस्म पूरी कर घर ले आए बहु, मुँह दिखाई में सास-ससुर ने गिफ्ट कर दी 11 लाख की कार, समाज में मिसाल बना परिवार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,825 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,170 Views
    Don't Miss

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक चिंतक कैलाश चंद्र ने कहा है कि अलग-अलग कारणों से दुनिया…

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.