श्रीनगर (वारिस शाह) : सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब के हिमली इलाके में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गयी जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
मृतक की पहचान वारनो के रहने वाले मोहम्मद अयूब की पत्नी नसीमा बेगम के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि बादल फटने से इलाके में अचानक पानी बढ़ गया। सर्च ऑपरेशन के बाद महिला की बॉडी बरामद की गई।
अधिकारियों ने स्वराज टुडे न्यूज़ को बताया कि नुकसान का असेसमेंट चल रहा है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
उधर दक्षिण कश्मीर में, अनंतनाग जिले के पहलगाम के बटकूट इलाके में एक और बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई जिससे स्थानीय लोगों और टूरिस्ट में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर नज़र रखने और असर का असेसमेंट करने के लिए टीमों को तैनात किया गया है।
भारी बारिश ने कनेक्टिविटी भी बाधित कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ की वजह से ऐशमुकाम-पहलगाम रोड लंगनई ब्रिज पर ब्लॉक हो गया है। इसके अलावा, लंगनई बटकूट पर पानी के तेज़ बहाव की वजह से ब्रिज को भारी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों और यात्रियों को सलाह दी गई है कि जब तक हालात काबू में नहीं आ जाते, तब तक वे प्रभावित इलाकों से दूर रहें।
देखें वीडियो…

Editor in Chief





