Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म, अब SIT को CCTV DVR रिपोर्ट का इंतजार
    न्यूज़ अपडेट

    राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म, अब SIT को CCTV DVR रिपोर्ट का इंतजार

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7218479511785685759415e1eb100feae072f8a066361ce9094a034309e48e780d49ebc01662622bbd75ab
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गोपेश्वर/स्वराज टुडे: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कथित चढ़ावा चोरी के मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    DVR से मिल सकते हैं कई अहम सुराग !

    डीवीआर को तकनीकी जांच के लिए देहरादून स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा गया है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि डीवीआर से मामले के कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

    उधर, गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। समिति ने जांच को आगे बढ़ाते हुए बद्रीनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के दो लेखाकर्मियों और तोसाखना (कोषागार) से जुड़े कर्मचारियों को पूछताछ के लिए देहरादून तलब किया है।

    मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल ने दान चढ़ावे में चोरी की बात स्वीकार की

    एसआईटी के अनुसार, पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी और बीकेटीसी के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल ने दान-चढ़ावे में चोरी करने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने उसके बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है।

    चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि जांच के दौरान अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    पिछले वर्षों के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी विस्तार से जांच

    एसपी ने बताया कि इस वर्ष प्राप्त दान-चढ़ावे के रिकॉर्ड का खजाने से मिलान किया जा चुका है। अब पिछले वर्षों के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी विस्तार से जांच की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एफएसएल से डीवीआर की रिपोर्ट जल्द मिलने के बाद जांच को और मजबूती मिलेगी।

    जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि बीकेटीसी ने एसआईटी को केवल 13 दिनों की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई है, जबकि 32 दिनों की फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी। पहले समिति ने 45 दिनों की फुटेज सुरक्षित होने का दावा किया था, लेकिन बाद में तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए बताया गया कि शेष फुटेज उपलब्ध नहीं है। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

    VIP और VVIP प्रोटोकॉल में कथित अनियमितताओं के लिए भी प्रमोद नौटियाल जिम्मेदार

    वहीं, गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने प्रभारी मंदिर अधिकारी और वीआईपी प्रोटोकॉल से जुड़े तीन कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए हैं। सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों ने वीआईपी और वीवीआईपी प्रोटोकॉल में कथित अनियमितताओं के लिए प्रमोद नौटियाल को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन की स्वीकृति तथा शुल्क निर्धारण नौटियाल के हस्ताक्षर और निर्देशों के आधार पर किया जाता था।

    जांच समिति अब बीकेटीसी के लेखा विभाग और तोसाखना से जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दान, पूजा सामग्री, वस्त्र, चंदन, केसर और अन्य धार्मिक सामग्री के रखरखाव एवं वितरण में कहीं कोई अनियमितता तो नहीं हुई। मामले की जांच कई स्तरों पर जारी है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को

    अब मंदिरों में दान दक्षिणा क्यों ?

    श्रद्धालु अपनी आस्था के फलस्वरुप धार्मिक स्थलों में यथाशक्ति दान दक्षिणा करते हैं । ये सत्य है कि ना केवल आपके पास उपलब्ध चल अचल संपत्ति बल्कि पूरे ब्रह्मांड का एक-एक कण ईश्वर की देन है और उन्हीं की संपत्ति है। अब सवाल उठता है कि जब सब कुछ ईश्वर का ही है तो हम धार्मिक स्थलों में दान दक्षिणा चढ़ावा क्यों दें । तो इसका जवाब स्पष्ट है कि मंदिर, मस्जिद , चर्च , गुरुद्वारा अथवा कोई भी धार्मिक स्थल हों , वहां के रख रखाव, व्यवस्था को दुरुस्त रखने और वहां कार्यरत कर्मचारियों की आजीविका सुचारू रूप से चलती रहे । इसके अलावा पंडितों , मौलियों समेत सभी धर्म गुरुओं को पूजा पाठ संपन्न कराने के एवज में दक्षिणा स्वरूप मासिक मानदेय दिया जाता है । लेकिन तथाकथित कर्मचारियों ने लालच में आकर चढ़ावा चोरी का जो पाप का रास्ता चुना है उसने लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचाया है। उन्होंने ईश्वर के दरबार में उन्हीं की आंखों में धूल झोंक कर चढ़ावे पर हाथ साफ करने का महा पाप किया है । लेकिन ईश्वर की तीसरी आंख हमेशा खुली रहती है । उनकी लाठी में देर है पर अंधेर नहीं । पाप घड़ा भरते ही उसका फूटना तय है। अगर श्रद्धालु मंदिरों में चढ़ावा देना बंद कर दें तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। लिहाजा दुनिया भर के सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधनों को इस दिशा में गंभीरता से विचार करने की जरूरत है ।
    यह भी पढ़ें: Korba: संचालनालय के आदेश को ठेंगा दिखाना पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल को पड़ा भारी : कलेक्टर फटकार के बाद 3 शिक्षकों का संलग्नीकरण किया निरस्त !
    यह भी पढ़ें: बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
    यह भी पढ़ें: शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, ससुराल में मचा हड़कंप, दूल्हा बोला: मुझे धोखा मिला है
    यह भी पढ़ें :  Korba: सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार सहित अन्य स्थानों से अवैध खनिज परिवहन कर रहे 9 वाहन जब्त.....खनिज विभाग की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026

    फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    August 3, 2026

    राशिफल 3 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 3, 2026

    फिर हुई खाकी शर्मसार: रिपोर्ट दर्ज कराने गयी रेप पीड़ित छात्रा पर आ गया दरोगा का दिल, शादी का झांसा देकर करने लगा दुष्कर्म, एसपी ने किया सस्पेंड

    August 3, 2026

    Health Care: मांस से 12 गुना ताकतवर है ये चमत्कारी कैप्सूल, पुरुषों के लिए किसी संजीवनी से नहीं है कम

    August 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,819 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,472 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    पंजाब, दिल्ली में नकली कॉल सेंटर US नागरिकों को टारगेट करते थे; कई जगहों पर…

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026

    Korba: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

    August 7, 2026

    Raipur: थाना गंज में “ई-मालखाना” प्रणाली का शुभारंभ

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.