छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 12 जून 2026 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (JRC) और चाइल्ड हेल्पलाइन के द्वारा कोरबा रेलवे स्टेशन में बाल श्रम उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कोरबा रेलवे पुलिस बल और स्टेशन मास्टर का विशेष सहयोग रहा |समुदाय स्तर पर जनसंवाद, पोस्टर, पामलेट अभियान तथा बाल श्रम के दुष्परिणामों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है तथा बाल श्रम इन अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाल श्रम के उन्मूलन के लिए सरकार, प्रशासन, नागरिक समाज संगठनों तथा समुदाय की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। सभी प्रतिभागियों ने बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लेते हुए बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाल श्रम के किसी भी मामले की जानकारी संबंधित विभागों को दें तथा बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।
“बच्चों का अधिकार – शिक्षा और सम्मान,
बाल श्रम मुक्त हो हमारा हिंदुस्तान।”

Editor in Chief





