Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा
    Featured

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7158878291781327625129dc25f47cc056764d35cf87e56ed6b32d5ed3beeddb4b0df80549deff7b95e60f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मथुरा/स्वराज टुडे: सास-बहू के अटूट प्रेम, सेवा और समर्पण की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है. हरियाणा की एक बहू अपनी 90 वर्षीय सास की वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी करने के लिए उन्हें सिर पर बैठाकर ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करा रही है.

    रिश्तों में बढ़ते बिखराव और दूरियों के बीच ब्रजभूमि से श्रद्धा, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों की एक ऐसी अनूठी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है. हरियाणा के पलवल जनपद के हताना गांव की रहने वाली मशहूर हरियाणवी लोकगायिका काजल चौधरी अपनी वृद्ध सास चन्द्री देवी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें अपने सिर पर उठाकर ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करा रही हैं.

    वर्षों पुराना सपना, बहू ने बनाया अपना संकल्प

    90 वर्षीय चन्द्री देवी उम्र के उस पड़ाव पर हैं जहां शरीर ने उनका साथ देना छोड़ दिया है. वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं, लेकिन मन में वर्षों से ब्रज परिक्रमा करने की गहरी अभिलाषा थी. जब स्वास्थ्य कारणों से यह असंभव सा लगने लगा, तो उनकी बहू काजल चौधरी ने अपनी सास की इस अधूरी मनोकामना को अपने जीवन का संकल्प बना लिया. काजल अपनी सास को एक प्लास्टिक के टब में बैठाकर, उसे अपने सिर पर उठाए लगभग 250 किलोमीटर लंबी दुर्गम ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा पर निकल पड़ी हैं.

    भीषण गर्मी भी नहीं डिगा सकी हौसला

    काजल चौधरी, लोकगायिका ने कहा क‍ि “सास सिर्फ सास नहीं, माँ के समान होती हैं. उन्होंने मुझे हमेशा अपनी बेटी की तरह स्नेह और सम्मान दिया है. अगर आज उम्र के इस पड़ाव पर उनकी कोई इच्छा अधूरी रह जाए, तो एक बहू और बेटी के रूप में यह मेरी विफलता होगी. मैं बस अपना कर्तव्य निभा रही हूँ.”

    यह भी पढ़ें :  शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से राहगीरों को मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग हो रहे लाभान्वित

    भीषण गर्मी, उमस और थका देने वाले लंबे रास्तों के बावजूद काजल के चेहरे पर शिकन तक नहीं है. वह पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ गांव-गांव, तीर्थ-तीर्थ और धाम-धाम आगे बढ़ रही हैं. परिक्रमा मार्ग पर टब में बैठी चन्द्री देवी के चेहरे पर संतोष, श्रद्धा और आनंद की झलक साफ देखी जा सकती है. उनकी आँखों में उस सपने के साकार होने के आंसू हैं, जिसे उन्होंने अपनी मजबूरियों के आगे मरा हुआ मान लिया था.

    समाज के लिए बनीं संस्कार की जीवंत मिसाल

    ब्रजभूमि में इन दिनों यह अनूठी परिक्रमा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच गहरी चर्चा का विषय बनी हुई है. जो कोई भी इस दृश्य को देखता है, वह भावुक होकर काजल के जज्बे को सलाम करता है. जगह- जगह लोग काजल के स्वागत में उस पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं तो कहीं माला पहनाकर उसका चरण वंदन कर रहे हैं. लोग इसे केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आधुनिक दौर में सेवा, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की सबसे बड़ी मिसाल मान रहे हैं. सास-बहू के इस पावन रिश्ते ने समाज को यह संदेश दिया है कि यदि मन में प्रेम, सम्मान और समर्पण हो, तो दुनिया का हर असंभव कार्य संभव हो जाता है.

    यह भी पढ़ें: 6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    यह भी पढ़ें: देहदान करने वालों का घोर अपमान: MBBS छात्रा सेजल पवार ने शव के प्राइवेट पार्ट के साइज का उड़ाया था मजाक, अब मांग रही माफी, लोगों ने की मेडिकल लाइसेंस निरस्त करने की मांग

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: पाल समाज के वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रयाग जलपान गृह के संचालक बाबूलाल पाल का निधन, आज होगी अंत्येष्टि

    यह भी पढ़ें: IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 36 कोर्सेज में मिलेगा दाखिला, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,627 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,063 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर में सांप के…

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.