Author: Deepak Sahu
इंटरनेट पर हर तरह का कंटेंट उपलब्ध है और आजकल लगभग हर व्यक्ति मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग कर रहा है। आपने नोटिस किया होगा कि कई बार अचानक से मोबाइल में 18 प्लस कंटेंट आने लगता है। मोबाइल में एडल्ट नोटिफिकेशन और विज्ञापन आने से यूजर्स काफी परेशान रहते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि ऐसा क्यों होता है और इन्हें कैसे बंद किया जा सकता है। ऐप्स करते हैं यूजर बिहेवियर को नोटिस दरअसल, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स यूजर बिहेवियर को नोटिस करते हैं और उसी के अनुसार आपको विज्ञापन दिखाते हैं। यानी आपके बिहेवियर…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बंग्लादेश से आए दिन हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें सामने आती रहती हैं. इसी क्रम में एक बार फिर कुछ ऐसी ही खबरें फिर से सामने आई हैं. यहां एक जगह कुछ बदमाशों ने सरस्वती पूजा मंडप पर हमला करके माता की मूर्ति को तोड़ दिया. दूसरे मामले में कुछ इस्लामवादियों ने हिंदू परिवारों को अपना घर और जमीन छोड़ने की धमकी दी. एक अन्य मामले में भी सरस्वती पूजा मंडप तोड़ने के मामले में हिंदू और मुस्लिम छात्रों के बीच झड़प हुई. यही नहीं, एक इलाके में तो कुछ बदमाशों ने एक हिंदू के घर में…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मेडिकल आफिसर्स एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विधानसभा में यह जानकारी दी है कि हाल ही में अपनी डिग्री पूरी करने वाले 246 एमबीबीएस डाक्टरों को मेडिकल आफिसर के पद पर तथा 21 डाक्टर्स को विशेषज्ञ चिकित्सक के तौर पर पदस्थ किया गया है। इनमें से पचास फीसदी चिकित्सक बस्तर एवं सरगुजा संभाग में दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत किसी भी हास्पिटल में…
* हत्या का संदेह न हो इस कारण खुद थाना आया रिपोर्ट लिखाने। * पी.एम. रिपोर्ट पर हुआ हत्या का खुलासा। बिलासपुर/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10/02/2024 की रात्रि 11:30 बजे सूचक रूपचंद पटेल पिता स्व. विसरू राम पटेल उम्र 39 वर्ष भोंदलापारा रतनपुर थाना उपस्थित आकर मर्ग कायम कराया कि इसकी पत्नी सावनी बाई उम्र 38 वर्ष उक्त दिनांक की रात्रि को अपने कोला-बाड़ी के सेमी के नार के पास गिरी पड़ी थी जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाने पर मृत हो जाना बताया गया। इसके बाद पति रूपचंद पटेल की रिपोर्ट…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदकों को जिला प्रशासन कोरबा के द्वारा भर्ती परीक्षा हेतु लिखित परीक्षा के संबंध में निः शुल्क आवासीय कोचिंग लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 01 मार्च 2024 से कराई जाएगी । आवेदकों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ Physical ट्रेनिंग जैसे 5 किलोमीटर की दौड़ , लाँग जंप, पुल अप आदि का भी प्रशिक्षण लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा मे कराया जाएगा । ऐसे आवेदक जो कालेज से 15 किलोमीटर से अधिक दूरी की परिधि मे निवासरत हैं उन आवेदकों को निः शुल्क आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी । निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण…
बिलासपुर/स्वराज टुडे: श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल द्वारा क्षेत्र में बढते अपराधो एवं चाकूबाजी की घटनो पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन मे नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 16.02.2024 को आरोपी प्रहलाद कुमार गंेदले पिता देवकुमार गेंदले उम्र 24 वर्ष निवासी संजय नगर तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर को पंडित लाल बहादुर शास्त्री स्कुल ग्राउण्ड में लोहे का धारदार तलवार लेकर लोगो को डराते धमकाते पकडा गया, जिसके विरूद्ध धारा 25, 27…
लोग अक्सर जुगाड़ के माध्यम से कुछ ऐसा अलग काम कर देते हैं, जिससे उनकी प्रतिभा की चर्चा होने लगती है। जुगाड़ से किया गया उनका काम ऐसी प्रतिभाओं को सुर्खियों में ले आता है जिसकी लोग तारीफ करते नहीं थकते। कुछ ऐसा ही कमाल किया है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन लड़कों ने। जिनका एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के जुगाड़ से बने हुए जहाज को उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जुगाड़ से लड़कों ने बना दिया प्लेन वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लड़के एक बाइक पर प्लेन…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत और पाकिस्तान एकसाथ आजाद हुए, लेकिन भारत तरक्की में बहुत आगे निकल गया, लेकिन पाकिस्तान अभी भी आतंकवाद, हिंसा, गरीबी के कारण पिछड़ता ही गया। ऐसे में पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए पीओके के लोग भारत में मिलना चाहते हैं। ये पीओके के लोग चाहते हैं कि पाकिस्तान में उनकी जिंदगी नर्क के समान है। ऐसे में वे जल्द से जल्द भारत में शामिल होना चाहते हैं। वहां भारत में विलय की मांग दिन-प्रतिदिन जोर पकड़ रही है। कब तक सहेंगे पाकिस्तानी सेना का अत्याचार, पीओके के लोगों की पीड़ा पाकिस्तानी सेना की…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनाँक 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी व पुलवामा हमलें में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु निःस्वार्थ सेवा संस्था व धर्म सेना कोरबा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 51 लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया व दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वही जेलगाँव अयोध्यापुरी के जनकपुर बस्ती में भी हो रहे भागवत कथा में 151 दीप जलाकर शहीदों को श्रधांजलि अर्पित किया गया। धर्म सेना नुनेरा मण्डल ,कुशमुण्डा, बाँधखार, दीपका, हरदीबाजार,बांकीमोंगरा व अन्य जगहों पर भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई हनुमान चालीसा व भारत माता का पूजन…
मुम्बई/स्वराज टुडे: पुरस्कार समारोह के शो मैन कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान आगामी 15 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ का भव्य आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में करने जा रहे हैं। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की हैं। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में कई…
