Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026

    राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 11 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 11 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज गुरुवार 11 जुलाई को चंद्रमा का संचार पूर्वाफाल्गुनी उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से हो रहा है। इन दोनों नक्षत्रों से होते हुए चंद्रमा आज सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज का दिन वृषभ मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन मेष राशि के जातकों को आज सेहत और आर्थिक मामलों में अधिक सजग रहना होगा। आज चंद्रमा के कन्या राशि में प्रवेश से बुध और चंद्रमा के बीच परिवर्तन योग बनेगा। क्योंकि चंद्रमा बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे जबकि बुध पहले से ही कर्क राशि में स्थित हैं। इन स्थितियों में आज का दिन आपका कैसा बीतेगा जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में व्यवहारिक होना पड़ेगा। आज आपको अपने व्यापार और कामकाज के लिए कुछ नई योजना और तकनीक पर काम करना होगा। वाणी में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपके व्यापार को नई ताकत देगी, जिससे आपकी कमाई आज आज अच्छी हो सकती है। आपके लिए सलाह यह भी है कि जो भी जरूरी काम है उसे दिन के पहले भाग में पूरा करने की कोशिश करें। संतान की ओर से आज कोई परेशान करने वाली खबर सुन सकते हैं, अथवा इनको लेकर चिंता होगी। विरोधियों से आपको सतर्क रहना चाहिए।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि में गुरु का गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आप अपने व्यवहार में शांति और संयम बनाए रखें आपको इससे लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। आपका कोई सरकारी काम अटका है तो आज वह पूरा हो सकता है। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में नए अनुबंधों से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज कुछ अप्रिय लोगों से मुलाकात के कारण आपको बेवजह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान को लेकर कोई परेशानी चल रही थी तो आज उसमें आपको राहत मिल सकती है। आज आय के नए स्रोत भी मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के जातकों को आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपका मन उत्साहित रहेगा। आप अपनी योजना और कार्य क्षमता से आज लाभ पा सकेंगे। बिजनेस में भी आज आपकी अच्छी कमाई होगी। आज किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने का भय रहेगा इसलिए अपने सामान का ध्यान रखें। संतान को प्रतियोगिता और शिक्षा में बेहतरीन सफलता मिलती नजर आ रही है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बिजनेस में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

    ​कर्क राशि 

    नौकरी कारोबार के मामले में आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज कामयाबी मिलेगी। व्यापार और व्यवसाय के संदर्भ में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। अगर आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस काम के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। परीक्षा में सफलता के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत की जरूरत है।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। साथ ही आज आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो किसी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। आज का दिन आपके लिए खर्चीला भी रहेगा। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा, क्योंकि आप पास होने वाली घटनाओं से आपका मन विचलित हो सकता है। वैसे निवेश के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि नौकरी कारोबार में आपको आज सफलता मिलेगी। आप आज लाभ प्राप्ति के लिए अल्प अवधि के निवेश में भी धन लगा सकते हैं। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको आज भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। आज शुभ आयोजनों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। आपको आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपके आसपास का वातावरण आज सुखद रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार के सभी सदस्यों की प्रसन्नता बढ़ती हुई नजर आएगी। घर पर आज कुछ रुचिकर खान पान का आयोजन हो सकता है। कई दिनों से चल रही लेन-देन की समस्या भी आज खत्म होगी। आज निकट और दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। अचानक धन लाभ के भी आज संयोग बनेंगे। मित्रों से आज आपको भरपूर लाभ मिल सकता है।

    ​वृश्चिक राशि 

    आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मानसिक तनाव वाला रहेगा। आपकी सेहत आज नरम रहेगी जिसकी वजह से आपका मन काम में नहीं लगेगा। आपके परिवार में आज कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपको बच्चों की ओर से आज खुशी भी मिलेगी। जो लोग साझेदारी में काम करते हैं उनको व्यापार में आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आप अगर निवेश संबंधी योजना में धन लगाना चाहते हैं तो इसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। बड़े भाई से आपको मेलजोल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको फायदा होगा।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज का दिन सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आप अपनी तार्किक क्षमता से आज लाभ पा सकेंगे। आपको आज किसी महत्वपूर्ण काम की भी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में लेकिन आपको आज जोखिम लेने से बचना चाहिए। आज का दिन आपके लिए अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का रहेगा। शाम के समय आपको आज पारिवारिक जीवन में कोई अच्छी खबर मिलेगी और आप परिवार के साथ मौज मस्ती और आनंद के पल बिताएंगे।

    ​मकर राशि 

    आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको आज अपने सभी प्रयास में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में आज आपकी रुचि रहेगी। आप अपनी प्रबंधन क्षमता और लगनशीलता से आज कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। संतान पक्ष से आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका समय आज मधुर और रोमांटिक बीतेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज अपनी कोशिश में सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन नौकरी और व्यापार के मामले में मिलाजुला रहेगा। आज शनि और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बना हुआ है। ऐसे में आज आपको अपने बिजनेस में लाभ तो मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको आज परिश्रम भी खूब करना होगा। आपके विरोधी और शत्रु आज प्रबल रहेंगे। इसलिए आपको आज इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। आपको आज कोई प्रतिकूल समाचार मिल सकता है जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। वैसे कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, आपकी कमाई बनी रहेगी। नौकरी में सहयोगियों से आप पूरा सहयोग भी पा सकेंगे। शाम का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा।

    ​मीन राशि 

    आज गुरुवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपनी संतान की समस्या को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपको आज सावधानी का ध्यान रखने की जरूरत है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। यदि वैवाहिक जीवन में कोई बाधा चल रही है तो वह समाप्त हो जाएगी। आपका कोई कीमती सामान चोरी होने या खोने की आशंका है, अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपरिचितों से सतर्क रहें।

    यह भी पढ़ें: एक बार फिर छत्तीसगढ़ आ रहे पं. प्रदीप मिश्रा, 1 से 7 अगस्त तक होगी शिव महापुराण की कथा

    यह भी पढ़ें: ISRO के वैज्ञानिकों ने राम सेतु के रहस्यों का किया खुलासा, जानिए क्या कहती है स्टडीज

    यह भी पढ़ें: भूल से भी ना फेंके नींबू के छिलके, ये भी होते हैं बड़े गुणकारी और न्यूट्रिशन से भरपूर, इन तरीकों से करिए इस्तेमाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026

    राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 29, 2026

    50 डॉक्टरों की टीम ने बचाई मर्चेंट नेवी अधिकारी की जिंदगी; फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा युवक, डॉक्टरों ने किया कमाल

    June 29, 2026

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    June 29, 2026

    पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है रज्जाक अली

    June 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,681 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,091 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026930 Views
    Don't Miss

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज तोड़य: जिला प्रशासन कोरबा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर 17…

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026

    राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 29, 2026

    50 डॉक्टरों की टीम ने बचाई मर्चेंट नेवी अधिकारी की जिंदगी; फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा युवक, डॉक्टरों ने किया कमाल

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.