Author: Deepak Sahu
सकरी तहसील में ही अवैध प्लाटिंग हो रही बाकी तहसील दूध के धुले हुए हैं क्या? कलेक्टर के दिशानिर्देश में सिर्फ एक तहसील में ही अवैध प्लाटिंग की कार्यवाही बाकी को सांप सूंघ गया हैं क्या? बिलासपुर/स्वराज टुडे:- इस समय अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही जोर शोर से चल रही हैं ।रोज आप देख सकते हैं बिलासपुर में नगर निगम और तहसील में सकरी जहा कार्यवाही जोर शोर से चल रही है वही बिलासपुर से लगे तहसील बिल्हा,मस्तूरी,रतनपुर,कोटा,बेलतरा में किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग में कार्यवाही नही हो रही है बिलासपुर शहर से लगे होने के कारण इन तहसील में…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बजरंग दल के मूल मंत्र सेवा, सुरक्षा और संस्कार को फलीभूत करते हुए कोरबा जिले के बजरंग दल जिला संयोजक राणा मुखर्जी, सह संयोजक यश सारथी के नेतृत्व में बजरंग दल के सदस्यों के द्वारा “बसंत पंचमी” के पावन पर्व के अवसर पर पूरे जिले में कार्य किया गया। आज के इस शुभ अवसर पर पूरे जिले में विभिन्न स्थानों में बजरंगियों के द्वारा रक्तदान करके सेवा कार्य को परिभाषित किया गया। शाम के समय विभिन्न स्थानों में हनुमान चालीसा का पाठ करके पुलवामा हमले में प्राण न्योछावर करने वाले हुतात्माओं के परिवार जनों की हितों की…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता के 04 एवं सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु शैक्षणिक योग्यता 11वीं/12वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका हेतु 8वीं उत्तीर्ण वांछनीय है। भर्ती प्रक्रिया हेतु 26 फरवरी से आवेदन आमंत्रित किया गया है जिसकी अंतिम तिथि 12 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय कटघोरा से संपर्क किया जा सकता है एवं आवेदन फॉर्म हेतु उक्त कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
मुंबई/स्वराज टुडे: चांदनी बार के राष्ट्रीय पुरस्कार नामांकित लेखक श्री मोहन आज़ाद की कॉमेडी फिल्म ‘व्हाट ए किस्मत’ के ट्रेलर का सेलिब्रेशन क्लब में अनावरण किया गया। नवोदित निर्देशक मोहन आज़ाद के साथ अभिनेता युद्धवीर दहिया, वैष्णवी पटवर्धन, रोनित अग्रवाल, श्रीकांत मस्की, गायक और संगीत निर्देशक गोल्डी उपस्थित थे। के सेरा सेरा द्वारा डिस्ट्रीब्यूट होनेवाली यह फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म की कहानी चंदू (युद्धवीर) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक हारा हुआ व्यक्ति है लेकिन जिसके बड़े सपने हैं। उसकी पत्नी आरती (वैष्णवी) उससे तंग आ चुकी है, उसका निराश बॉस (भरत दाभोलकर)…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: 12वीं कक्षा तक को पढ़ाने के लिए अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास होना आवश्यक (TET Is Now Mandatory For Teaching) होगा। जहां अभी तक राज्यों और केंद्र सरकार के स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक को पढ़ाने के लिए टीईटी पास होना जरूरी होता था, वहीं अब से कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक को पढ़ाने के लिए भी टीईटी होना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की तरह ही टीईटी(TET Is Now Mandatory For Teaching) को भी उम्र भर के लिए मान्य करने की योजना बनाई जा रही है। इसका…
आज का राशिफल: आज यानी 15 फरवरी 2024 गुरुवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों का उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा तो वहीं कुछ राशि के जातक किसी विशेष बात को लेकर मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन… मेष राशि आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इस साल अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान घोषित किया है. हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे, जबकि कोचिंग का जिम्मा राहुल द्रविड़ के पास ही रहेगा. जय शाह ने उम्मीद जताई है कि रोहित शर्मा की टीम टी20 वर्ल्ड कप जरूर जीतने में कामयाब होगी. जय शाह ने पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप में किए गए टीम इंडिया के प्रदर्शन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा दिनांक 14 फरवरी, दिन बुधवार को बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर तिलक भवन में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करके आराधना की गई। पंडित श्री देवनारायण पाण्डेय जी द्वारा विधि विधान से मां सरस्वती जी की पूजा-अर्चना कराई गई, माता सरस्वती की प्रतिमा को पीले फूलों की माला, तिलक, पीला वस्त्र, प्रसाद अर्पित कर कोरबा प्रेस क्लब के सभी सदस्यों की मंगल कामना की गई। तत्पश्चात भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, सचिव दिनेश…
मुंबई/स्वराज टुडे: अथर्व, जिन्होंने पहले एक थिएटर अभिनेता के रूप में अच्छा और विश्वसनीय काम किया है और वह कई विज्ञापनों में भी नजर आए है। अब आगे यह प्रतिभाशाली युवा अभिनेता अदा शर्मा अभिनीत फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जहां वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म और उसमें अपनी भूमिका के बारे में, उन्होंने बताया कि मेरा किरदार एक युवा स्थानीय आदिवासी लड़के का है, जिसने सलवा जुडूम आंदोलन के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस से हाथ मिलाया है। उसका नाम सरयू बघेल है। उसे पुलिस द्वारा प्रशिक्षण शिविरों में…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लोकसभा के संयोजक, सहसंयोजक, क्लस्टर प्रभारी सहित बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद एवं कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ प्रभारी बाबूराम निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो कार्यक्रम तय की गई है उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से भाजपा प्रदेश भर के लाभार्थी जिन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है उनसे मिलकर योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे इसके लिए हम…
