Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री जनदर्शन में अपनी परेशानी बताने जा रहे याचिकाकर्ता को पुलिस ने सीएम के पास पहुंचने से पहले ही उसे उठा लिया और थाने लेकर आ गए। मारपीट की और एट्रोसिटी एक्ट लगा दिया। जुर्म दर्ज करने के 10 महीने बाद भी पुलिस ने चालान पेश नहीं किया। याचिकाकर्ता ने पुलिस पर जबरिया जुर्म दर्ज करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर को रद करने और दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने गृह सचिव, डीजीपी, दुर्ग एसपी और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भिलाई…
छत्तीसगढ़ बाराद्वार/स्वराज टुडे: सक्ती जिला अंतर्गत बाराद्वार निवासी सरोज राठौर का 17 वर्षीय पुत्र अनिकेत सिंह राठौर ( उर्फ सौम्य राठौर) दिनांक 12/02/2024 दिन सोमवार की सुबह 7:00 बजे घर से बिना बताए कही चला गया है । जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला । लिहाजा परिजनों ने बाराद्वार थाने में अनिकेत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। अनिकेत को लापता हुए 24 घंटे से ज्यादा हो गया लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं किसी अनहोनी की आशंका के चलते…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय कुसमुंडा सभागृह में कुसमुंडा क्षेत्र के अर्जित ग्रामों के ग्रामिणों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यालय के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक आयोजित की गई । जिसमें एसईसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक श्रम शक्ति शशिकिरण , महाप्रबंधक भू–राजस्व शरद तिवारी , प्रबंधक दीपिका वर्मा कुसमुंडा एरिया से महाप्रबंधक संचालन पाटिल , स्टाफ अधिकारी भू राजस्व एस के वर्मा, एस ओ पी एन पी राय , महाप्रबंधक सिविल आलोक श्रीवास्तव, प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रबंधक जी एस दुबे , हसन एवम हरेंद्र सिंह उपस्थित थे । भूविस्थापित अपनी विभिन्न मांगों पर कार्यवाही नहीं करने…
*लाईवलीहुड कॉलेज में होगी आवासीय व्यवस्था * समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा कोरबा /स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में निर्देश दिए कि अग्निवीर थलसेना में जाने के इच्छुक जिले के युवाओं को आवासीय व्यवस्थाओं के साथ शारीरिक और परीक्षा की तैयारी कराई जाए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को आवासीय व्यवस्था के साथ लाईवलीहुड कॉलेज में पुलिस तथा विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से परीक्षा की आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान की जाए। उन्होंने इस संबंध में रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करने के भी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जीपीएम जिले से गए कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ नें कोरबा एवं चोटिया पहुंच कर राहुल गांधी की न्याय यात्रा में राहुल जी का स्वागत किया तथा लाखो की तादात में भीड़ देखने को मिला। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गाँधी जी देश के कई स्थानों पर भ्रमण में है । चोटिया पहुंची न्याय यात्रा में पेंड्रा के चमकता हीरा पंकज तिवारी भी शामिल हुए जिनसे राहुल जी नें रूबरू हो कर हाल चाल जाना । वहीं पंकज ने राहुल जी को कोटा आने का भी अनुरोध किया । कोरबा एवं पौड़ी उपरोड़ा के चोटिया में जीपीएम सहित प्रदेश…
पश्चिम बंगाल कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं के साथ बलात्कार करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के लोग उनके घरों में घुसते हैं। बहू-बेटियों को देखते हैं। कोई महिला सुंदर और कम उम्र की दिखने पर वे उसे अपने साथ ले जाते हैं। उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया जाता है। मन भरने तक वे महिलाओं को अपने कब्जे में रखते हैं फिर छोड़ते हैं। महिलाओं ने सड़क पर उतरकर TMC के लोगों द्वारा किए जा रहे इस अत्याचार…
कर्नाटक मंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के नामी स्कूल में एक शिक्षिका पर कक्षा में बच्चों को अर्नगल पढ़ाने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षिका पर आरोप है कि वह बच्चों को पढ़ा रही थी कि महाभारत, रामायण काल्पनिक हैं। शिक्षिका ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कथित अपमानजनक टिप्पणी की। मामले में दक्षिणपंथी समूह के हंगामे के बाद स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका पर सख्त ऐक्शन लिया है। उधर, समूह का कहना है कि जल्द ही आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। मामला कर्नाटक के मंगलुरु स्थित नामी कॉन्वेंट स्कूल से जुड़ा है।…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 46 लाख 22 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय थलसेना द्वारा अविवाहित युवाओं एवं युवतियों को अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती के लिए पूर्व में अधिसूचना जारी हुई है। जिसके तहत इच्छुक आवेदकों से 13 फरवरी से 23 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर थलसेना भर्ती में सम्मिलित होने के लिए आवेदक की जन्मतिथि 31/10/2024 की स्थिति में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होना अनिवार्य है। आवेदक का 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण होना वांछनीय है। आवेदकों द्वारा अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेड्समेन,…
* कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की यात्रा का असर पूरे भारत पर पड़ा- सचिन पायलट * बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित तानाखार बरपाली पर सड़क किनारे हुई पत्रकार वार्ता कोरबा/स्वराज टुडे: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिलासपुर-अंबिकापुर तानाखार बरपाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे पत्रकार वार्ता हुई। इस दौरान यात्रा के संयोजक जयराम रमेश, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज आदि उपस्थित रहे। इस दौरान जयराम रमेश ने कहा कि संविधान का जो मूल उद्देश्य है उसके लिए यह यात्रा है। पिछला 10 साल अन्याय…
