Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: कोहड़िया नाले के पास खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 10, 2026

    Prayagraj : प्रयागराज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग

    May 10, 2026

    राशिफल 10 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»बिना रीतियों के हुई शादी तो विवाह प्रमाणपत्र का भी कोई महत्व नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला
    न्यूज़ अपडेट

    बिना रीतियों के हुई शादी तो विवाह प्रमाणपत्र का भी कोई महत्व नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 11, 2024Updated:July 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कहा है कि हिंदू व्यक्ति के विवाह में हिंदू रीतियां अपनाया जाना आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं हुआ है तो रजिस्ट्रार द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र अथवा आर्य समाज मंदिर द्वारा जारी प्रमाण पत्र का कोई महत्व नहीं रह जाता।

    यह कहते हुए कोर्ट ने 39 साल के एक कथित धर्मगुरु द्वारा धोखाधड़ी कर 18 वर्षीय लड़की से किए गए कथित विवाह को शून्य घोषित कर दिया है। यह निर्णय जस्टिस राजन राय व जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने युवती की ओर से दाखिल प्रथम अपील को मंजूर करते हुए पारित किया है।

    कथित विवाह को शून्य घोषित किए जाने की मांग

    युवती ने अपील में परिवार न्यायालय, लखनऊ के 29 अगस्त 2023 के निर्णय को चुनौती दी थी। युवती ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 12 के तहत परिवार न्यायालय के सामने वाद दाखिल करते हुए पांच जुलाई 2009 को हुए कथित विवाह को शून्य घोषित किए जाने की मांग की थी।

    वहीं प्रतिवादी कथित धर्मगुरु ने भी धारा 9 के तहत वाद दाखिल कर वैवाहिक अधिकारों के पुनर्स्थापना की मांग उठाई थी। परिवार न्यायालय ने दोनों वादों पर एक साथ सुनवाई करते हुए युवती के वाद को निरस्त कर दिया था जबकि प्रतिवादी धर्मगुरु के वाद को मंजूर कर लिया।

    धोखे से कराए गए हस्ताक्षर

    परिवार न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में युवती की ओर से दलील दी गई कि प्रतिवादी धर्मगुरु है। युवती की मां व मौसी उसकी अनुयायी थीं। पांच जुलाई 2009 को उसने अपीलार्थी व उसकी मां को अपने यहां बुलाया व कुछ दस्तावेजों पर यह कहते हुए दोनों के हस्ताक्षर करवाए कि वह उन्हें अपने धार्मिक संस्थान का नियमित सदस्य बनाना चाहता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन द्वारा जिला स्तरीय विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 मई से जुटेंगे खेलों के धुरंधर

    इसके पश्चात तीन अगस्त 2009 को भी उसने सेल डीड में गवाह बनने के नाम पर रजिस्ट्रार ऑफिस बुलाकर दोनों के हस्ताक्षर करवा लिए। कुछ दिनों बाद उसने अपीलार्थी के पिता को सूचना दी कि पांच जुलाई 2009 को उसका आर्य समाज मंदिर में अपीलार्थी से विवाह हो गया है व तीन अगस्त 2009 को पंजीकरण भी हो चुका है।

    हाईकोर्ट ने विवाह को घोषित किया शून्य

    कहा गया कि सभी दस्तावेज धोखाधड़ी कर के बनवाए गए। अपील का प्रतिवादी धर्मगुरु की ओर से विरोध किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में कहा कि विवाह को सिद्ध करने का भार प्रतिवादी धर्मगुरु पर था, परंतु वह हिंदू विवाह अधिनियम की धारा-7 के तहत हिंदू रीति से विवाह होना सिद्ध नहीं कर सका जिस कारण विवाह संपन्न होना नहीं माना जा सकता। यह कहकर हाईकोर्ट ने कथित विवाह को शून्य घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें: मंडप पर बैठे दूल्हे को आया WhatsApp पर मैसेज, तुरंत तोड़ दी शादी, कारण जानकर उड़ गए सबके होश

    यह भी पढ़ें: फिर लव जिहाद की शिकार हुई युवती, लगाया धर्म छिपाकर दुष्कर्म का आरोप

    यह भी पढ़ें: कुलगाम मुठभेड़ में शहीद हुआ 27 साल का इकलौता बेटा, शवयात्रा में शामिल गर्भवती पत्नी ने रोक लिए अपने आँसू, बताई ये वजह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 8 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 8, 2026

    महाराष्ट्र को दहलाने की साजिश नाकाम! छापेमारी में धारदार हथियारों का जखीरा बरामद, अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की थी तैयारी

    May 8, 2026

    Korba: कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन द्वारा जिला स्तरीय विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 मई से जुटेंगे खेलों के धुरंधर

    May 7, 2026

    पसान में ‘जंगल राज’: ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

    May 7, 2026

    Aman Kumar Sharma Suicide: रसूख और रिश्तों की उलझी कहानी, जज की खुदकुशी ने सिस्टम पर उठाए सवाल

    May 3, 2026

    जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

    April 24, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026957 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026859 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026817 Views
    Don't Miss

    Korba: कोहड़िया नाले के पास खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में खून से…

    Prayagraj : प्रयागराज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग

    May 10, 2026

    राशिफल 10 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 10, 2026

    केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खड़गे और राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला, दिल्ली में चली लंबी मीटिंग

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.