What's Hot
Author: Deepak Sahu
पैतृक भूमि में से रोड के लिए जमीन दी, लेकिन बेजा कब्जा बताकर पार्षद द्वारा किया जा रहा भयादोहन एवं प्रताड़ित – गोपेन्द्र कुमार पाण्डेय कोरबा/स्वराज टुडे: नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड क्र.-04 संतोषी मंदिर के पास कटघोरा निवासी गोपेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मेघा पाण्डेय ने तिलक भवन प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना अग्रवाल द्वारा भयादोहन किया जा रहा है और प्रताड़ित करने के उद्देश्य से कार्यपालिक दण्डाधिकारी के न्यायालय में बार-बार शिकायत कर मुझे परेशान किया जा रहा है। श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को लोकायुक्त के द्वारा ₹5000 की रिश्वत लेते हुए गुरुवार को ही ट्रैप किया गया था । इस बात की खबर जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तक पहुंची , उन्होंने अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया । जनहित से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सीएम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत रिश्वत लेने के मामले में अशोक कुमार ओहरी अपर कलेक्टर जिला मऊगंज को तत्काल प्रभाव से…
उत्तरप्रदेश बहराइच/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िया एक के बाद एक करके लगभग 50 गांवों में दहशत का पर्याय बन चुका है। 165 अधिकारी और शूटर भेड़ियों को पकड़ने के लिए बहराइच के जंगलों में उतार दिए गए हैं। पकड़े गए 4 भेड़ियों को छुड़ाने बाकी भेड़िए हो गए है और ज्यादा आक्रामक ! इन अधिकारियों को कुछ हद तक सफलता भी मिली लेकिन भेड़ियों के हमले कम नहीं हुए और उनका खौफ पहले की तुलना में और ज्यादा बढ़ गया है। कहा जाता है कि भेड़िए को अपनी आजादी से ज्यादा कुछ भी प्यारा नहीं है ऐसे…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 12 सितम्बर 24 को एसीबी इकाई बिलासपुर को रायगढ़ जिले के शिक्षा विभाग के एक रिश्वतखोर बाबू को 25000रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई। पत्नी के इलाज से सम्बंधित मेडिकल बिल करवाना था पास घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.08.24 को मिडिल स्कूल खम्हार तहसील खरसिया जिला जिला रायगढ़ में पदस्थ शिक्षक उमेन सिंह चौहान के द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसकी पत्नी…
छत्तीसगढ़ अंबिकापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों की जो तस्वीरें सामने आ रही है वो शर्मशार करने वाली है। कहीं शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहे हैं तो कहीं स्कूल में ही बीयर पीती छात्राओं की तस्वीर वायरल हो रही है। जब शिक्षक ही मदिरापान के शौकीन हो तो इसका असर विद्यार्थियों पर भी पड़ना लाजमी है । ऐसे में सवाल उठता है कि देश का भविष्य कैसा होगा। शराब के नशे में टुन्न होकर स्कूल पहुंचा ये शिक्षक खुद मान रहा है कि शराब का सेवन कर स्कूल आना ठीक नहीं है और इन्हें प्रशिक्षण में भी…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने बालको अस्पताल में हाइड्रोसेफलस और फेकोइमल्सीफिकेशन के न्यूरोसर्जरी प्रक्रियाओं के लिए उन्नत चिकित्सा तकनीकों को शामिल किया है। ऐसे जटिल बीमारी के लिए अक्सर उन्नत देखभाल की आवश्यकता होती है जिसके लिए मरीज को उपचार के लिए शहर जाना पड़ता है। ये तकनीक अस्पताल की सेवा क्षमताओं को बढ़ाएँगी और समुदाय में उन्नत स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के सहायक होंगी। हर साल बालको अस्पताल की कुशल चिकित्सा टीम छत्तीसगढ़ के कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर चांपा जिलों के 2,10,000 से अधिक रोगियों की सेवा करती है।…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है. उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. सीताराम येचुरी दिल्ली के AIIMS के आईसीयू में भर्ती थे. माकपा ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि 72 वर्षीय येचुरी का AIIMS के ICU में इलाज किया गया था, वह एक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से पीड़ित थे. माकपा नेता येचुरी को 19 अगस्त को तेज बुखार की शिकायत के बाद AIIMS के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था. उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोई गंभीर…
आज के समय में पारिवारिक संरचना में काफी बदलाव आ रहे हैं। पहले जहां संयुक्त परिवार में रहना आम बात थी, वहीं अब नई पीढ़ी, खासकर लड़कियां, सास-ससुर के साथ रहने से कतराने लगी हैं। भले ही अब समाज में संयुक्त परिवार कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन भारतीय परिवारों में अब भी माता-पिता और उनके बच्चे साथ ही रहते हैं। आम साधारण परिवारों में तो बेटा शादी के बाद अपनी पत्नी और माता पिता दोनों के साथ रहता है। हालांकि अधिकतर मामलों में आजकल की लड़कियां अपने ससुराल वालों व सास-ससुर के साथ रहना नहीं चाहती हैं। इसके…
बाबा श्याम के स्वागत में सज रहा है ग्राम बुंदेली,14 सितंबर को होगा बाबा श्याम के भजनों का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रद्धा – भाव – समर्पण के अद्भुत संगम के तहत कलयुग में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले बाबा श्याम की अरदास कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में 14 सितंबर शनिवार को लगेगी जिसकी तैयारियां कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं ने शुरू कर दी है, कार्यक्रम के दौरान भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसके लिए भव्य पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें 5000 से अधिक बाबा श्याम के भक्त बैठकर भजनों का आनंद ले सकेंगे. बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जा रहा है उसके लिए कारीगर बाहर से बुलाए गए हैं. पूरे कार्यक्रम के दौरान…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दांतों की समस्या व इलाज को लेकर लोगों में कई गलत धारणाएं होती हैं। इन धारणाओं के कारण कई लोग दांतों या मुंह की कोई समस्या हो तो घरेलू इलाज को पहल देते हैं , जो कि कई बार ही नहीं अक्सर, खतरनाक होता है। ऐसे में लोगों को गलत इलाज के खतरों से जागरूक करवाना समय की जरूरत है और इस जागरूकता में सहयोग करना न्यू कोरबा हॉस्पिटल की जिम्मेवारी है। इस कारण अस्पताल में 14 सितम्बर तक डेंटल हेल्थ फ्री चेकउप शुरू किया गया है। न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा डेंटल क्लिनिक में आने वाले लोगों…
