Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बहराइच में भेड़ियों के आदमखोर बन जाने की कहीं ये वजह तो नही ? जानिए भेड़ियों के बारे में हैरान कर देने वाली बातें
    Featured

    बहराइच में भेड़ियों के आदमखोर बन जाने की कहीं ये वजह तो नही ? जानिए भेड़ियों के बारे में हैरान कर देने वाली बातें

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बहराइच/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िया एक के बाद एक करके लगभग 50 गांवों में दहशत का पर्याय बन चुका है। 165 अधिकारी और शूटर भेड़ियों को पकड़ने के लिए बहराइच के जंगलों में उतार दिए गए हैं।

    पकड़े गए 4 भेड़ियों को छुड़ाने बाकी भेड़िए हो गए है और ज्यादा आक्रामक !

    इन अधिकारियों को कुछ हद तक सफलता भी मिली लेकिन भेड़ियों के हमले कम नहीं हुए और उनका खौफ पहले की तुलना में और ज्यादा बढ़ गया है। कहा जाता है कि भेड़िए को अपनी आजादी से ज्यादा कुछ भी प्यारा नहीं है ऐसे में बहराइच में पकड़े गए 4 भेड़िए को कहीं छुड़ाने के लिए तो भेड़ियों ने हमले तेज तो नहीं कर दिए हैं। वैसे भी एक्सपर्ट्स ने इस बात का दावा किया है कि भेड़िए बदला जरूर लेते हैं। वो अपने सूंघने की शक्ति के प्रयोग से मुआयना कर लेते हैं और फिर उस इलाके को तबाह कर देते हैं जहां उनके साथी या बच्चे पकड़े गए हैं या मारे गए हैं। काफी हद तक भेड़िए का स्वभाव मनुष्यों के स्वभाव से मिलता जुलता है। आइए आपको बताते हैं भेड़िए को गुलामी क्यों नहीं पसंद है।

    भेड़िया एक ऐसा जानवर है जो कभी भी किसी की गुलामी नहीं पसंद करता है। वो अपनी आजादी पर कभी समझौता नहीं करता है और न ही किसी की गुलामी को स्वीकार करता है। भेड़िया अगर पकड़ भी लिया गया है तो भी वो उसे कोई पालतू नहीं बना सकता है ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप भेड़िए को पकड़ भी लें तो वो अपना भोजन त्याग देता है। भले वो भूख से मर जाएगा लेकिन कभी किसी की दासता स्वीकार नहीं करेगा। यही वजह है कि हमने आज तक किसी भी चिड़ियाघर या सर्कस में कभी भेड़िए को नहीं देखा है।

    यह भी पढ़ें :  चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, 'हनुमान अंश' फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    भेड़िए को गुलामी नहीं पसंद, यही वजह है कि सर्कस या जू में नहीं आते नजर 

    सर्कस वो जगह है जहां पर जंगल के राजा शेर से लेकर हाथी, चीता, बाघ, भालू और खरगोश सहित लगभग सभी जानवर इंसानों के इशारों पर नाचते हुए देखा जा सकता है लेकिन भेड़िए को हमने आज तक सर्कस में नहीं देखा है। इसी प्रकार चिड़ियाघर में भी कभी आपने भेड़िए को नहीं देखा होगा।

    अगर हम किसी भेड़िए के बच्चे को पकड़कर उसे सिखाने की कोशिश भी करें तो भेड़िए झुंड में आकर उस इलाके को तबाह कर देते हैं। वो किसी भी कीमत पर अपने बच्चों को ऐसे लोगों से छुड़ाकर ले जाते हैं चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों न गंवानी पड़े। बहराइच में हो रहे भेड़िए के हमलों पर एक्सपर्ट्स यही कहते हैं कि भेड़िए के बच्चे किसी रोड एक्सीडेंट में मारे गए हैं और इसी वजह से भेड़ियों के झुंड ने पूरे इलाके को निशाना बना रखा है।

    भेड़िए सहवास के लिए चुनते हैं सिर्फ एक साथी और जीवन भर रहते हैं उसी के लिए वफादार

    भेड़िए के बारे में और पढ़ने पर पता चला कि भेड़िया अन्य जानवरों की तुलना में बिलकुल अलग होता है। भेड़िए का रहन सहन कुछ-कुछ इंसानों से मिलता जुलता है। जैसे इंसान अपनी मां और बहन को कभी काम वासना की नजरों से नहीं देखते हैं वैसे ही भेड़िए भी अपनी बहन या मां के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप नहीं बनाते हैं। वो अपना एक जीवनसाथी चुनते हैं और पूरी उम्र उसी के साथ बिताते हैं। ये अपने साथी के प्रति पूरी तरह से वफादार होते हैं और एक साथी चुनने के बाद बार-बार किसी अन्य मादा के साथ सहवास के लिए नहीं जाते हैं।

    यह भी पढ़ें :  विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    भेड़िए को नेक बेटे का दर्जा, जो अपने मां-बाप के बुढ़ापे का होता है सहारा

    भेड़िए को अरबी भाषा में ‘इब नल बार’ कहा जाता है जिसका मतलब है ‘नेक बेटा’, जो अपने मां-बाप का पूरी तरह से ध्यान रखे और बुढ़ापे में उनकी भरपूर सेवा करे। अरब में भेड़ियों को ये नाम इस वजह से दिया गया है क्योंकि भेड़िया ही एक ऐसा जानवर है जो वृद्धास्था में शिकार पर नहीं जाते हैं। ऐसा इसलिए कि युवा भेड़िए शिकार पर जाते हैं और अपने बुजुर्गों के लिए भोजन लेकर आते हैं और उनका पूरा खयाल भी रखते हैं। बुजुर्ग भेड़िए मांदों में रहते हैं और छोटे बच्चों की देखभाल करते हैं। ऐसा उदाहरण हम किसी जानवरों के झुंड में नहीं देखते हैं जबकि हम इंसानों के समाज में भी ऐसा ही देखते हैं। भेड़ियों की ये आदते ही हमें भेड़िए और इंसानों के बीच एक समानता का उदाहरण देती हैं।

    तुर्की के लोग अपने बच्चों को शेर की बजाए भेड़िए कहलाना ज्यादा पसंद करते हैं

    तुर्की के लोग अपनी औलादों को शेर की बजाए भेड़िए की तशरीह देते हैं। तुर्की के लोगों का मानना है कि शेर की तरह खूंखार होने से बेहतर है भेड़िए की तरह से नस्लीय बनना ज्यादा बेहतर है। यही वजह है कि भेड़िए कभी किसी के गुलाम नहीं बन सकते हैं। भेड़िए के स्वभाव इंसानों से काफी मेल खाते हैं। भेड़िए इंसानों, बाघ और शेर के अलावा किसी अन्य जानवर से बिलकुल भी नहीं डरते हैं। ऐसा इसलिए कि वो हमेशा एकता में और झुंड के साथ रहते हैं। कभी-कभी तो ये बाघों और शेरों के मुंह से भी शिकार छीन लाते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    यह भी पढ़ें: मेडिकल बिल पास कराने के एवज में स्कूल के बाबू ने मांगी 25000 की रिश्वत, एसीबी ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: सास-ससुर के साथ क्यों नहीं रहना चाहती हैं आजकल की लड़कियां, ये हैं पांच प्रमुख कारण

    यह भी पढ़ें: बलौदा बाजार पुलिस ने सेक्स रैकेट और हनी ट्रैप गैंग का किया भंडाफोड़, मामले में अब तक मुख्य आरोपी पूर्व विधायक प्रतिनिधि समेत 9 गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,965 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    * बैनर : तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस * रिलीज डेट : 25.09.2026 * कलाकार : तेजस…

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.