Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मेडिकल बिल पास कराने के एवज में स्कूल के बाबू ने मांगी 25000 की रिश्वत, एसीबी ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार
    Featured

    मेडिकल बिल पास कराने के एवज में स्कूल के बाबू ने मांगी 25000 की रिश्वत, एसीबी ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायगढ़/स्वराज टुडे: भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 12 सितम्बर 24 को एसीबी इकाई बिलासपुर को रायगढ़ जिले के शिक्षा विभाग के एक रिश्वतखोर बाबू को 25000रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई।

    पत्नी के इलाज से सम्बंधित मेडिकल बिल करवाना था पास

    घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.08.24 को मिडिल स्कूल खम्हार तहसील खरसिया जिला जिला रायगढ़ में पदस्थ शिक्षक उमेन सिंह चौहान के द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसकी पत्नी के इलाज से संबंधित मेडिकल बिल पास कराने के एवज में उक्त स्कूल का बाबू ओमप्रकाश नवरत्न उससे 25000 रुपए रिश्वत मांग रहा था और वह उसे रिश्वत न देकर उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था।

    आरोपी को ट्रैप करने एसीबी ने बनाई योजना

    Screenshot 2024 09 12 19 27 34 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

    इसके उपरांत शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत कर्ता की शिकायत सही पाई गई, जिस पर एसीबी बिलासपुर द्वारा आरोपी को ट्रैप करने की योजना बनाई गयी। आज प्रार्थी को रिश्वत की रकम 25 हजार रुपए आरोपी को देने हेतु खम्हार स्कूल रायगढ़ भेजा गया था जो रिश्वत की रकम लेते ही आरोपी को स्कूल में ही एसीबी की टीम द्वारा पकड़ लिया गया जिससे स्कूल में और आसपास हड़कंप मच गया ।

    पकड़े गए आरोपी ओमप्रकाश नवरत्न पिता जैतराम नवरत्न से रिश्वत की रकम 25 हजार रुपए बरामद करने के बाद एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जायेगी।

    यह भी पढ़ें :  प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है । एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।

    अगर किसी भी विभाग में आपसे कोई रिश्वत मांग करे तो उठाएं ये कदम

    भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करने के लिए कई विकल्प हैं: 

    ● एंटी-करप्शन ब्यूरो- भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए, एंटी-करप्शन ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर कॉल किया जा सकता है. इस नंबर पर कॉल करने के बाद, सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय भाषा चुननी होती है. इसके बाद, ऑपरेटर से बात करने के लिए बताए गए नंबर पर कॉल करना होता है. ऑपरेटर से बात करके, शिकायत दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा, राज्य की एंटी-करप्शन ब्यूरो की वेबसाइट पर भी जाकर शिकायत दर्ज की जा सकती है. 
    ● केंद्रीय सतर्कता आयोग- केंद्रीय सतर्कता आयोग के पोर्टल www.portal.cvc.gov.in पर या आयोग की वेबसाइट www.cvc.gov.in के ज़रिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा, केंद्रीय सतर्कता आयोग के पते पर पत्र लिखकर भी शिकायत भेजी जा सकती है. पता है: सतर्कता भवन, ए-ब्लॉक जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए नई दिल्ली- 110 023. इसके अलावा, 011- 24600200 पर कॉल करके भी शिकायत की जा सकती है. 
    ● भाराराप्रा- भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में, भाराराप्रा के पोर्टल पर दिखाए गए टोल फ़्री नंबर 1800116062 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है. 
    यह भी पढ़ें: शराब के नशे में धुत होकर बच्चों को पढ़ाने स्कूल पहुंच गया शिक्षक, डीईओ ने किया निलंबित

    यह भी पढ़ें: सास-ससुर के साथ क्यों नहीं रहना चाहती हैं आजकल की लड़कियां, ये हैं पांच प्रमुख कारण

    यह भी पढ़ें :  Korba: ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर
    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: 80 रुपये मजदूरी से 8 करोड़ की आय तक का सफर, सातवीं पास शख्स की ऐसे पलटी किस्मत
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026

    आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    September 27, 2026

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,965 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    * बैनर : तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस * रिलीज डेट : 25.09.2026 * कलाकार : तेजस…

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.