Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

बिहार जमुई/स्वराज टुडे: बिहार के जमुई जिले से जर्मनी जाकर अमेजन में नौकरी करने वाले अभिषेक अब लंदन में गूगल के लिए काम करेंगे. NIT पटना से बीटेक करने वाले अभिषेक कुमार कि 2 करोड़ सात लाख सलाना पैकेज पर गूगल में नौकरी लग गई. बीटेक करने के बाद अभिषेक को 2022 में बर्लिन से अमेजन कंपनी ने नौकरी ऑफर की थी. बाद में उन्होंने बर्लिन में ही जर्मनी की एक कंपनी में काम किया. वहीं अब वह लंदन में गूगल के साथ काम करेंगे. पांच फेज के इंटरव्यू के बाद गूगल ने अभिषेक को ऑफर दिया है. पढ़ाई के…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है. शराब नीति मामले में 13 सितंबर को तिहाड़ जेल से रिहा हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे दो दिन के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं. अब जब तक मैं जनता की अदालत में निर्दोष साबित नहीं हो जाता तब तक मैं सत्ता में वापस नहीं लौटूंगा. बता दें कि केजरीवाल के इस्तीफे की संभावना की खबर मीडिया में पहले ही आ चुकी थी. इसके पीछे उन ठोस…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  श्री श्याम अखाडा कोरबा द्वारा ग्राम बुंदेली में भजन संध्या का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी संस्था की बहनो को भी आमंत्रित कर इन्हें सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विघालय के कोरबा सेवाकेंद्र की संचालिका बी. के. रूकमणी, जमनीपाली सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. बिन्दु तथा अधिवक्ता भाता बी. के. शेखरराम सिहं जी एवं भाता के.वी.एस.एन प्रसाद जी उपस्थित रहें। इस अवसर पर बी.के. बिन्दु बहन ने कहा कि संसार मे आज हर व्यक्ति दुखी है तनाव मे है ,चाहे वो धनवान हो चाहे धनहिन हो! क्योकि सच्ची सुख व शान्ति…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: देश में वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों की ओर से नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई है. अब एक बार फिर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ट्रायल रन के दौरान दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पत्थरबाजी की हर घटनाओं के लिए विशेष समुदाय के लोगों को जिम्मेदार ठहराने वालों को अब ये जानना जरूरी है कि इस घटना के सभी आरोपी हिन्दू धर्म से ही ताल्लुक रखने वाले हैं . रेलवे सुरक्षा बल (महासमुंद) के निरीक्षक प्रवीण सिंह धाकड़ ने…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के पदाधिकारी ने 14 सितंबर को पंडित स्वर्गीय श्री संतोष शुक्ला जी को उनके 13वीं कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि उनके परिवार को इतनी बड़ी दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।लतथा उन्हें ईश्वर अपने श्री चरणों में अच्छा स्थान प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन सिंह प्रधान जी, प्रदेश महासचिव श्री प्यारेलाल चौधरी जी, वरिष्ठ संरक्षण इंजीनियर हरिश्चंद्र निषाद जी ,संरक्षक अधिवक्ता श्री भोजराम राजवाड़े…

Read More

आज का राशिफल: आज 15 सितंबर दिन रविवार को चंद्रमा का संचार मकर राशि श्रवण उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र से होगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बन रहा है जबकि आज बुध के साथ सूर्य के होने से बुधादित्य योग बना है। ऐसे में आज रविवार का दिन मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। जानें अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। ​मेष राशि  आज रविवार का दिन बुधादित्य से मेष राशि के लिए सुखद रहेगा। आप…

Read More

छत्तीसगढ़ बलरामपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक अजीब घटना में, 40 वर्षीय व्यक्ति को तेज DJ म्यूजिक के कारण ब्रेन हेमरेज का सामना करना पड़ा है. इस व्यक्ति के पास न तो उच्च रक्तचाप का इतिहास था और न ही किसी प्रकार की चोट का रिकॉर्ड था. हालांकि, तेज म्यूजिक के कारण उसे चक्कर और तेज सिरदर्द का अनुभव हुआ. डॉक्टरों ने इस असामान्य मामले के बाद शोर प्रदूषण पर नियंत्रण की अपील की है. गंभीर ब्रेन हेमरेज का मामला डॉक्टरों के अनुसार, संजय जायसवाल नामक 40 वर्षीय व्यक्ति, जो बलरामपुर जिले के सनवाल क्षेत्र का निवासी है,…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पाली थानान्तर्गत शासकीय अस्पताल में कार्यरत कोरबा निवासी महिला विशेषज्ञ डॉक्टर जयंत राम भगत ने अपनी पहली पत्नी को धोखे में रख नायब तहसीलदार से दूसरी शादी रचा ली है | सन 2017 में डॉक्टर की मुलाक़ात एक बैंककर्मी से हुई और डॉक्टर ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया | सन 2018 में बैंककर्मी से शारीरिक शोषण करने के उद्देश्य से आर्य समाज मंदिर में गुपचुप तरीके से विवाह करने का दिखावा किया और तब से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा । डॉक्टर की नज़र महिला बैंककर्मी के पैसों पर भी थी और वह पैसों…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 14/09/2024 को शासकीय इ. वि. पी.जी. अग्रणी महाविद्यालय कोरबा के हिन्दी विभाग में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. साधना खरे मैडम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एल. साय सर उपस्थित रहें। हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. धनेश्वरी दुबे मैडम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सहायक के रूप में श्रीमती अमोला कोर्राम मैडम, डॉ. दिनेश श्रीवास सर एवं सुश्री गायत्री कुर्रे मैडम की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात स्वागत की परंपरा निभाते हुए मुख्य अतिथि,…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एनटीपीसी कोरबा में आज राजभाषा प्रतिज्ञा के साथ हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता श्री राजीव खन्ना, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा ने की। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति सभी कर्मचारियों को जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजभाषा प्रतिज्ञा से की गई, जिसमें सभी कर्मचारियों ने हिंदी भाषा को अपने कार्य और संचार का प्राथमिक माध्यम बनाने की शपथ ली। श्री खन्ना ने इस प्रतिज्ञा के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि हिंदी पखवाड़ा केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण पहल है, जो हमारे…

Read More