What's Hot
Author: Deepak Sahu
CM की कुर्सी पर ताजपोशी से पहले आतिशी ने कर दिया बड़ा ऐलान, दिल्ली की जनता की हो जाएगी बल्ले-बल्ले..
दिल्ली/स्वराज टुडे: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंपा है। इस बीच आतिशी मार्लेना ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। एलजी से मुलाकात के बाद दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री आतिशी ने मीडिया से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा मुहिम अरविंद केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना है। वहीं दिल्ली की जनता को लेकर भी भावी सीएम ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आप…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:– एनटीपीसी कोरबा ने आज अपने संयंत्र परिसर में विश्वकर्मा पूजा को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। इस समारोह की शोभा श्री एस. पी. सिंह, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), और श्री सोमनाथ भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) ने पूजा के यजमान के रूप में की। इस अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें श्री अरनब मैत्रा, महाप्रबंधक (ऑपरेशंस & मेंटेनेंस), अन्य प्रमुख कर्मचारियों के साथ शामिल थे। इस समारोह में मैत्री महिला समिति (एमएमएस) की उपाध्यक्ष, श्रीमती कस्तूरी मैत्रा और एमएमएस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। विश्वकर्मा पूजा पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न…
पंजाब गुरदासपुर/स्वराज टुडे: पंजाब के गुरदासपुर में रिश्तों के कत्ल की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहन ने अपने भाई की हत्या कर दी। चचरे भाई की हत्या के लिए आरोपी बहन ने अपने आशिक का सहारा लिया। दोनों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक की हत्या की घटना सोमवार की है। गत दिन दीनानगर के गांव सीहोवाल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के शव मिला था। हालांकि इस हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक को मौत के घाट उतारने वाले कोई…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से पीएचडीए ग्लोबल साल्यूशन्स एलएलपी रायपुर सम्मिलित हो रहा है। जिनके द्वारा राज्य एवं राज्य के बाहर योग्यताधारी आवेदकों का प्लेसमेंट किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंप में बिजनेस प्रोसेस आउट सोर्सिंग के 100 पद, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के 100 पद, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के 100 पद, सिविंग मशीन आपरेटर के 200 पद, हास्पिटल स्टाफ क्लिनिकल के 50 पद, हास्पिटल स्टाफ नान क्लिनिकल के 50 पद, पैथोलाजी स्टाफ…
हिमाचल प्रदेश शिमला/स्वराज टुडे: राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश में आज NSS के छात्र छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया। NSS प्रभारी प्रो. विनोद कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को इस बाबत प्रेरित किया और वन विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद किया । प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को वन के महत्व के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि ये हम सभी का सौभाग्य है कि हम प्रकृति की गोद में ही वास करते हैं। प्रो.उषा शर्मा ने भी छात्र छात्राओ को इस पहल के लिए शुभकामनाएं व बधाइयां दी और कहा कि इस प्रकार के कार्य महाविद्यालय परिसर…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: मध्य भारत में ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन करेगा। इस वर्ष की थीम “चूजिंग वाइजली-2024 – कॉमन सेंस ऑन्कोलॉजी फॉर आउटकम्स दैट मैटर” के तहत बीएमसी का उद्देश्य विशेष रूप से मध्य भारत में कैंसर देखभाल की पहुंच और गुणवत्तापूर्ण इलाज का समाधान करना है। यह सम्मेलन भारत में ईकैंसर, टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई और नेशनल कैंसर ग्रिड के सहयोग से आयोजित होने वाली चूजिंग वाइजली बैठक के पांचवें वर्ष के अवसर पर किया जा रहा है। बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना…
*आमजनों ने अपने सुस्वास्थ्य, धनलाभ एवं आनंद की प्राप्ति हेतु सामुहिक दिव्य महालक्ष्मी पूजन कर निशुल्क प्राप्त किया सिद्ध महालक्ष्मी आरोग्य यंत्र । *ज्योतिष वेदों का नेत्र – पंडित विनोद दुबे *छत्तीसगढ़ के लोग देवताओं के अनुचर – पंडित विनोद दुबे। कोरबा/स्वराज टुडे: प्रख्यात सिद्ध पुरुष ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद दुबे जी का दो दिवसीय निशुल्क दरबार श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति कोरबा के तत्वाधान में पुराना बस स्टैंड स्थित गीतांजली भवन कोरबा में आयोजित हुआ, जिसमें सर्वप्रथम आमजनों के सुस्वास्थ्य, धनलाभ एवं आनंद की प्राप्ति हेतु गुरुदेव पंडित विनोद कुमार दुबे जी द्वारा महालक्ष्मी माता का सामुहिक दिव्य पूजन कर,…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने महिला दरोगा का ही अपहरण कर लिया । ये खबर जैसे ही आम हुई पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात महिला दारोगा को उसके घर से दो लोगों ने अपहरण कर लिया. महिला को उसके घर के बाहर से दो युवकों ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और फिर उससे दो कागजों पर हस्ताक्षर करवाए. साथ ही पिछले दिनों महिला दरोगा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के मुख्य आरोपी अंशुमान पांडे से समझौता करने को लेकर भी…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली की राजनीति की क्या ही बात करें, सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद राजनीति में गर्माहट में कमी की आस लगाकर बैठी दिल्ली की जनता के लिए सीएम केजरीवाल ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए है। सवाल ये है कि आखिर सीएम केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? अब इस सवाल के कारण को ऐसे समझिए कि, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अबकारी शराब नीति मामले में 177 दिनों से जेल में थे इसी बात को आधार बनाकर दिल्ली विधानसभा के विपक्ष में बैठी बीजेपी लगातार सीएम के इस्तीफे…
मुम्बई/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के अलीबाग इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही जन्मदायिनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी । माँ का कसूर केवल इतना था कि उसने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया था । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 20 साल की बेटी ने रात होने पर मां के सोते ही 34 साल के प्रेमी को घर के अंदर एंट्री दे दी. जब रात को मां को कुछ आवाजें सुनाई दी तो उसे…
