What's Hot
Author: Deepak Sahu
उत्तरप्रदेश बाराबंकी/स्वराज टुडे: यूपी के बाराबंकी जिले में कोचिंग सेंटर जा रही एक छात्रा के साथ बलात्कार की वारदात सामने आई है. पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आफताब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आफताब के बहकावे में आना पड़ गया भारी एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये वारदात सोमवार को हुई है. 15 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा अपने घर से कोचिंग सेंटर जा रही थी. रास्ते में उसका एक परिचित 26 वर्षीय मोहम्मद…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर(स्वराज टुडे)- वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व इंजीनियरिंग दिवस पर अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग कर्मचारियों को सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। यह प्रतिबद्धता नवाचार और प्रचालन उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने में कंपनी की भूमिका को दर्शाता है जिससे वैश्विक विनिर्माण लीडर के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत होती है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग जैसे मुख्यधारा के इंजीनियरिंग से लेकर मेटलर्जिकल, मैटेरियल्स, माइनिंग, सिरेमिक, पॉवर और एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में लगभग 1500 इंजीनियर कपंनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये व्यक्ति सामूहिक रूप…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सीनियर महिला इंटर-जिले राज्य स्तर फुटबॉल चैम्पियनशिप 2024-25 का शुभारंभ आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप में हुआ। उद्घाटन मैच में डीएफए बालोद और डीएफए बिलासपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें डीएफए बालोद ने 6-0 से जीत दर्ज की। आज के दूसरे मैच में डीएफए बस्तर ने डीएफए बीजापुर का सामना किया, जिसमें डीएफए बस्तर ने 8-0 से शानदार जीत हासिल की। यह चैम्पियनशिप 17 सितंबर से 21 सितंबर 2024 तक चलेगी, जिसमें छह टीमें राज्य महिला श्रेणी में शीर्ष पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट के दौरान 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन…
* कहीं कोई घोटाला नही, हर जांच को तैयार : तत्कालीन समिति पदाधिकारीगण * सवाल : कौन थे बाहरी युवक …?? रायगढ़/स्वराज टुडे: शहर के कोतरारोड स्थित अटल बिहार हाऊसिंग बोर्ड द्वारा गठित समिति में कथित रुप से लाखों रुपए की गड़बड़ी की शिकायत सामने के बाद वितमंत्री ओपी चौधरी के निर्देशानुसार सहकारिता विभाग द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी है इसी कड़ी में बीते कल मंगलवार को कॉलोनी पहुंची जांच टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ गया। इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो जैसे ही जांच टीम द्वारा कॉलोनी पहुंचकर कॉलोनी…
मुंबई/स्वराज टुडे: जियो स्टूडियोज की लापता लेडीज फिल्म अपनी रिलीज़ से ही दर्शकों के दिल में घर कर बैठी है। मार्च २०२४ को रिलीज हुई यह फिल्म 100 से अधिक दिनों तक दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने तथा ओटीटी पर दर्शकों से प्यार और प्रशंसा बटोरने में सफल हुई थी। अब यह फिल्म जापान में दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है, जिसकी रिलीज 4 अक्टूबर, 2024 को निर्धारित है। यह फिल्म, एक ही ट्रेन में अलग हो जाने वाली दो युवा दुल्हनों के बारे में हल्की फुल्की एक मनोरंजक कॉमेडी है। नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे:- द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्ष होने वाले छात्र छात्रों के बीच चुनाव होते रहा हैं इस वर्ष भी बच्चों ने विभिन्न पदों के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया स्कूल में चुनाव की प्रक्रिया दिनांक 13/09/2024 को स्कूल कम्पउंड में सम्पन्न हुई जिसका रिजल्ट 18/09/2024 को सभी के सामने प्रस्तुत किया गया जिसमें टीचरों के समक्ष पूरी प्रकिया हुई जिसमें स्कूल के छात्र,छात्राओं ने भी इस चुनाव को महत्वपूर्ण बना दिया। विभिन्न पदों के लिए छात्र, छात्राये चुने गये :- (1) हेड बॉय- शेख अब्दुल रेहान 201 वोट से जीत हासिल की, (2) हेड गर्ल- हिमांशी…
छत्तीसगढ़ बलरामपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (Chhattisgarh Armed Forces) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग कर दी. आरोपी जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार इस घटना में दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. बता दें कि बलरामपुर जिले के भुताही कैंप में CAF के एक जवान…
मुंबई/स्वराज टुडे: 53 वर्षीय एक पुरुष मरीज को जब मुम्बई के बांद्रा वेस्ट स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में बेहोशी की हालत में लाया गया था, तो उनकी हालत बेहद गंभीर थी और कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि वह जीवित बच पाएंगे या नहीं। उनके दिमाग के अंदर भारी रक्तस्राव (इंट्राक्रैनियल ब्लीड) हुआ था। उनके परिवार के लोग भी गहरे दुख में थे, क्योंकि उन्हें बताया गया कि मरीज के ठीक होने की संभावना न के बराबर है। लेकिन ऐसे हालात में भी महात्मा गांधी अस्पताल के प्रमुख न्यूरोसर्जन डॉ. एम.डी. पुजारी ने उम्मीद की किरण देखी। जहां…
* प्रदेश सचिव राकेश तंबोली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय * धर्मेंद्र गुप्ता बने सलाहकार छत्तीसगढ़ दुर्ग/स्वराज टुडे: तंबोली कांम्प्लेक्स दुर्ग में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला दुर्ग की बैठक प्रदेश सचिव राकेश तंबोली की अध्यक्षता में सोमवार 16 तारीख को हुई।इस बैठक जिले की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। पहली बार दुर्ग जिले के अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति यानि( एबीपीएसएस )दुर्ग जिला के अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह राजपूत का चयन किया गया। अध्यक्ष पद के चयन के साथ-साथ जिले के बाकी कार्यकारिणी भी घोषित की गई जिसमें…
आज का राशिफल : आज 18 सितंबर बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में होगा। इस गोचर के दौरान चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे। यहां चंद्रमा और राहु के साथ होने से ग्रहण योग बनेगा तो दूसरी ओर आज चंद्रमा और मंगल एक दूसरे के केंद्र भाव में होकर धन योग बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। पिता की सेहत को लेकर भी आपको आज चिंता हो सकती है। आज…
