What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में 23 सितम्बर 2024 को प्रात: 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेेंट कैम्प में निजी क्षेत्र में रिक्त 117 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है। रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मे.नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड रायगढ़ में जीएफटी ऑपरेटर (पाईप मिल), एंट्री लाईन ऑपरेटर (पाईप मिल), स्लिटिंग ऑपरेटर (पाईप मिल), सीओसी ऑपरेटर (पाईप मिल)के पद शामिल है। इसी तहर मे.नलवा स्टील एंड पावर…
राजस्थान उदयपुर/स्वराज टुडे: गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में गुरुवार सुबह तेंदुए के एक और हमले में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। तेंदुआ लड़की को घसीटते हुए जंगल में ले गया और उसका हाथ चबा गया। नाबालिग के मुंह, पीठ और छाती को भी लेपर्ड ने बुरी तरह नोंच डाला। लड़की का शव घने जंगल में करीब चार किलोमीटर अंदर मिला है। लड़की की तलाश बुधवार से ही की जा रही थी। गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि बुधवार दोपहर 12.30 बजे कमला (16) पुत्री अंबालाल कपाया उंडीथल गांव के जंगल में बकरियां चराने गई…
आज का राशिफल : आज 20 सितंबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर दिन रात मेष राशि से हो रहा है। चंद्रमा ऐसे में आज अश्विनी नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज शुक्र और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बना रहा है। साथ ही आज चंद्रमा के आगे गुरु होने से सुनफा नामक योग भी बन रहा है। जबकि बुध और सूर्य भी राशि परिवर्तन का योग बना रहे हैं। ऐसे मे आज मेष, मिथुन और कुंभ सहित कई राशियों में लाभ योग बना है जो इनको चौतरफा लाभ दिलाएगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: समाजसेविका और जनसेवा की मूरत, स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या महतो की दशगात्र, पगड़ी रस्म और चन्दनपान कार्यक्रम में गुरुवार को कोरबा का हर दिल भारी हो उठा। सीतामढ़ी स्थित उनके निवास स्थल ऋषिकेश में आयोजित इस भावपूर्ण कार्यक्रम में, समाज के हर वर्ग के लोग एकत्रित हुए। राज्य के कैबिनेट मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता, वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी बंधु, और गणमान्य नागरिकों ने श्रीमती महतो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हर आंख नम थी, हर दिल उनके जाने के गम से भरा हुआ। विनम्र विदाई में उमड़ा शोक और सम्मान जनसैलाब ने यह…
आश्विन (क्वांर) में करेले का न करें सेवन, गुड़ का सेवन हितकारी- डॉ.नागेन्द्र शर्मा कोरबा/स्वराज टुडे: हिंदी मासानुसार आश्विन (क्वांर) माह का आरंभ 18 सितंबर 2024 बुधवार से हो गया है। जो 17 अक्टूबर 2024 गुरुवार तक रहेगा। आयुर्वेद अनुसार प्रत्येक माह में विशेष तरह के खान-पान का वर्णन किया गया है जिसे अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। इसी विषय पर छत्तीसगढ़ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ी वैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की भारतीय परंपरा में ऋतुचर्या यानी ऋतुनुसार आहार-विहार करने की परंपरा रही है। यह संस्कार हमें विरासत में मिला है। अभी आश्विन (क्वांर) मास का…
राजस्थान जयपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान के जयपुर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 150 करोड़ से अधिक का घोटाला कर दिया है, आरोपियों ने जल्दी अमीर बनने के लिए तीन फर्जी कंपनियां बनाई और जीएसटी रिफंड के नाम पर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की, इस मामले में जीएसटी खुफिया निदेशालय द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी का यह मामला 1000 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। फर्जी दस्तावेज से बनाई 3 कंपनियां राजस्थान में जीएसटी चोरी को लेकर जीएसटी के खुफिया महानिदेशालय…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के दो जवानों की छत्तीसगढ़ के बलरामपुर भुताही CAF कैंप में बुधवार को गोली मार कर मर्डर कर दिया गया था। इसमें एक जवान रूपेश पटेल (37) मैहर के पोड़ी गांव का रहने वाला था, जबकि दूसरा जवान संदीप पांडेय (39) मऊगंज के ग्राम घुरेहटा का निवासी था। संदीप ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा है। फायरिंग रायगढ़ के पुसौर के रहने वाले अजय सिदार नाम के साथी जवान ने की है। परिजनों व ग्रामीणों ने की रूपेश को शहीद का दर्जा देने की मांग इधर, रूपेश पटेल की हत्या की सूचना मिलते ही मैहर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: NTPC कोरबा ने “गंदगी मुक्त भारत” थीम के तहत स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लेकर स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस शपथ समारोह की अध्यक्षता GM (O&M) श्री अर्नब मैत्रा ने की, जिसमें GM (FM) श्री एसपी सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त, 2014 को लाल किले की प्राचीर से किए गए संबोधन के दृष्टिकोण का निरंतर विस्तार है, जिसमें स्वच्छता को एक राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में महत्वपूर्ण बताया गया। इसके बाद, 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा भुषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र मीणा के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में ढाबा के आड़ में अवैध डीजल, शराब और गाँजा का कारोबार करने वाला ढाबा संचालक सुभाष गुप्ता पर कार्यवाही करने में कोरबा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 18.09.2024 को मुखबीर…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी साबित हो सकती है ये खबर। दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में मेडिकल ऑफिसर, साइंटिस्ट, इंजीनियर समेत अन्य 103 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया 19 सितंबर यानी आज से शुरू हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2024 को है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती चिकित्सा अधिकारी : 3 पद वैज्ञानिक/इंजीनियर : 10 पद तकनीकी सहायक : 28 पद वैज्ञानिक सहायक : 1 पद तकनीशियन- बी…
