Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: कोहड़िया नाले के पास खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 10, 2026

    Prayagraj : प्रयागराज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग

    May 10, 2026

    राशिफल 10 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गीतांजली भवन कोरबा में आयोजित प्रख्यात सिद्ध पुरुष पंडित विनोद दुबे जी के निःशुल्क दरबार में आमजन हुए लाभान्वित
    Featured

    गीतांजली भवन कोरबा में आयोजित प्रख्यात सिद्ध पुरुष पंडित विनोद दुबे जी के निःशुल्क दरबार में आमजन हुए लाभान्वित

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 17, 2024Updated:September 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *आमजनों ने अपने सुस्वास्थ्य, धनलाभ एवं आनंद की प्राप्ति हेतु सामुहिक दिव्य महालक्ष्मी पूजन कर निशुल्क प्राप्त किया सिद्ध महालक्ष्मी आरोग्य यंत्र ।

    *ज्योतिष वेदों का नेत्र – पंडित विनोद दुबे

    *छत्तीसगढ़ के लोग देवताओं के अनुचर – पंडित विनोद दुबे।

    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रख्यात सिद्ध पुरुष ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद दुबे जी का दो दिवसीय निशुल्क दरबार श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति कोरबा के तत्वाधान में पुराना बस स्टैंड स्थित गीतांजली भवन कोरबा में आयोजित हुआ,  जिसमें सर्वप्रथम आमजनों के सुस्वास्थ्य, धनलाभ एवं आनंद की प्राप्ति हेतु गुरुदेव पंडित विनोद कुमार दुबे जी द्वारा महालक्ष्मी माता का सामुहिक दिव्य पूजन कर, पूजन में उपस्थित सभी लोगों को निशुल्क सिद्ध महालक्ष्मी आरोग्य यंत्र प्रदान किया गया। जिससे उनके जीवन मे सुस्वास्थ्य, आनंद तथा अक्षय धन संपदा का भंडार सदैव बना रहे।

    पूजन अर्चन के पश्चात गुरुजी पंडित विनोद कुमार दुबे जी द्वारा सिर्फ आवाज सुनकर, उनका कुंडली विवेचन कर व्यक्ती के भूत भविष्य वर्तमान तीनों के बारे मे बताकर संबंधित समस्या का समाधान भी निशुल्क बताया, जिसमें सैकड़ों लोग लाभान्वित हुये। इस अवसर पर श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति कोरबा के शाखा प्रभारी डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया की न केवल छत्तीसगढ मेें अपितु पूरे भारत में श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति द्वारा ज्योतिष जागरुकता अभियान के अंतर्गत इस तरह का कार्यक्रम निशुल्क किया जा रहा है जिसका उद्देश्य यही है कि आमजन को ज्योतिष के विषय मे जो भ्रांतियां हैं वो दूर हो।  साथ ही सामुहिक लक्ष्मी पूजन के माध्यम से उन्हें आरोग्यता एवं धन संपदा प्राप्त हो जिससे सभी का जीवन आनंदमय हो।

    यह भी पढ़ें :  मौसम बदलते ही बिलों से बाहर निकले सर्प, लगातार रातभर रेस्क्यु टीम ने किया कई जगह रेस्क्यु

    IMG20240915150641 01

    ज्योतिष के विषय मे बताते हुये श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति के संस्थापक प्रख्यात सिद्ध पुरुष पंडित विनोद कुमार दुबे जी ने कहा की वास्तविकता में ज्योतिष जो है वो वेदों का नेत्र है। और नेत्रों का काम है देखना उसी तरह ज्योतिष भी नेत्र की भांति सभी चीजों के दर्शन कराकर हमें सही मार्ग दिखाते हैं। बस जरूरत है तो उसे समझने की और पढ़ने की। ज्योतिष गणित विज्ञान है जिसका सही ढंग से अध्ययन कर सही फार्मूले के द्वारा हर सवाल का हल निकाला जा सकता है। बस जरूरत है सही फार्मूले की और शास्त्रों के सही अध्ययन की। कार्यक्रम में न केवल कोरबा अपितु पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा आदि अन्य राज्यों से आये सैकड़ों लोग लाभान्वित हुये।

    IMG20240914122901

    साथ ही सभी ने कार्यक्रम की उन्मुक्त कंठ से प्रसंशा करते हुये आयोजकों को इस तरह के अनूठे निशुल्क आयोजन के लिये धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शर्मा एवं सदस्य संजय तिवारी द्वारा सर्व ब्राह्मण समाज कोरबा की तरफ से पंडित विनोद दुबे जी को एवं कार्यक्रम के आयोजक श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति कोरबा के जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा को परसा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन अपनी ओजस्वी उर्जामयी वाणी में अशोक शर्मा ने किया। अंत मे प्रसाद वितरण के पश्चात कार्यक्रम को विराम दिया गया।

    इस अवसर पर श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति कोरबा के जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, सचिव अणिमा प्रसाद, कोषाध्यक्ष महेंद्र साहू, कार्यकारिणी सदस्य डॉ.संजय वैष्णव, डॉ.प्रदीप कश्यप, डॉ.अश्विनी आर्य, डॉ.राजेश राठौर, सोनू गुप्ता, दुर्गेश शर्मा, नेत्र नंदन साहू, अश्विनी बुनकर, कमल धारिया, सुरेंद्र यादव, डॉ.आर. सी.राठौर, डॉ.रोहित पटेल, रेवती पटेल, दीपक साहू, दुर्गेश राठौर, देवबली कुंभकार, बबलु सोनी, राकेश विश्वकर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, कमला कुंभकार, बलराम साहू, रामकुमार पटवा, मनीष कौशिक, तोरेंद्र सिंह, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, सुशांत कुमार वैद्य, निशांत कुमार वैद्य, प्रशांत कुमार वैद्य, गौरव वस्त्रकार, शिव कुमार, राजीव प्रसाद, सुमित तिवारी, संजय यादव, विजय दास, ऑर्गन प्लेयर घनश्याम कंवर, पेड प्लेयर रामकुमार यादव, तबला वादक तथा गायक विनोद यादव, अशोक जेना, रवीन्द्र चिमुरकर, श्रीमती आशा साहू, हर्ष नारायण एवं श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    यह भी पढ़ें :  अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    देखें वीडियो:

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: कोहड़िया नाले के पास खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 10, 2026

    Prayagraj : प्रयागराज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग

    May 10, 2026

    राशिफल 10 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 10, 2026

    केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खड़गे और राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला, दिल्ली में चली लंबी मीटिंग

    May 10, 2026

    Korba: रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “लू प्रबंधन एवं बचाव” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

    May 9, 2026

    Kolkata: ममता बनर्जी के वो 5 फैसले, जिस पर 24 घंटे में सुवेंदु को चलाना होगा ‘बुलडोजर’, तभी होगी मोदी की गारंटी पूरी!

    May 9, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026957 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026859 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026817 Views
    Don't Miss

    Korba: कोहड़िया नाले के पास खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में खून से…

    Prayagraj : प्रयागराज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग

    May 10, 2026

    राशिफल 10 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 10, 2026

    केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? खड़गे और राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला, दिल्ली में चली लंबी मीटिंग

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.