Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
    Featured

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260826 011022
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महाराष्ट्र
    औरंगाबाद/स्वराज टुडे: औरंगाबाद जिले के सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्रेम प्रसंग और दूसरी शादी की तैयारी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इमरजेंसी वार्ड के समीप शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और अस्पताल परिसर करीब दो घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा. घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया और इलाज कराने पहुंचे मरीजों व उनके तीमारदारों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई.

    5 बच्चों की मां से शादी करने का आरोप

    मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है. परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवक पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. आरोप है कि वह अपनी पत्नी और मासूम बच्चों को छोड़कर पांच बच्चों की मां एक अन्य महिला से दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा था. जब इस बात की जानकारी युवक के परिजनों को लगी तो उन्होंने कड़ा विरोध किया और घर पर उसके साथ मारपीट की.

    कागजात बनवाकर अस्पताल पहुंचा था युवक

    घर पर हुए विवाद में घायल होने के बाद युवक अपनी प्रेमिका के साथ कानूनी कागजात तैयार करवाने सिविल कोर्ट पहुंचा और वहां से इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आया. इसकी भनक जब उसके पिता (जो शहर की एक गैस एजेंसी में वाहन चालक हैं) और अन्य परिजनों को लगी, तो वे लाठी-डंडे लेकर अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल परिसर में युवक और उसके साथ मौजूद महिला को देखते ही परिजन भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे.

    यह भी पढ़ें :  विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    जेवरात और मंगलसूत्र महिला को देने का आरोप

    युवक के परिजनों ने उस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपनी गाढ़ी कमाई से भतीजी के लिए बनवाए गए सोने-चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र और सोने की चेन आदि सामान उस महिला को दे दिए हैं. इसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में भारी रोष और आक्रोश व्याप्त था.

    डायल 112 और नगर पुलिस ने शांत कराया मामला

    सदर अस्पताल में दो घंटे तक चले हंगामे की सूचना अस्पताल प्रबंधक प्रफुल्ल कांत निराला ने तुरंत नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई.

    ‘दोनों पक्षों को समझाकर भेजा गया’: नगर थानाध्यक्ष

    “सदर अस्पताल में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और थाने लाकर पूछताछ की. दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है.” – बबन बैठा, नगर थानाध्यक्ष, औरंगाबाद

    यह भी पढ़ें: योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    यह भी पढ़ें: Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    यह भी पढ़ें: Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    यह भी पढ़ें :  Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें - कलेक्टर कुणाल दुदावत
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    आज का राशिफल : मंगलवार 13 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल तृतीया तिथि रात 11:28…

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.