Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश के कई राज्यों में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. बारिश के मौसम के साथ-साथ गंदगी और ठहरे हुए पानी की वजह से मच्छरों का प्रजनन तेजी से हो रहा है, जिससे डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. डेंगू बुखार एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है. इसका सबसे बड़ा असर शरीर में प्लेटलेट्स काउंट के गिरने के रूप में देखा जाता है, जिससे रोगी की स्थिति गंभीर हो सकती है. हालांकि, डेंगू का कोई विशेष उपचार नहीं है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय और डाइट संबंधी परिवर्तन प्लेटलेट्स काउंट…

Read More

* नगर पालिका गौरेला के कर्मचारियों ने थाना प्रभारी थाना गौरेला को शिकायत में कहा-असुरक्षित महसूस कर रहे है * पुलिस थाने में कर्मचारियों द्वारा पार्षद पति के खिलाफ शिकायत से राजनीतिक गरमाई छत्तीसगढ़ गौरेला/स्वराज टुडे: नगर पालिका गौरेला के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पार्षद पति के खिलाफ लामबंद होते हुए गौरेला पुलिस थाना में शिकायत कर एफ आईआर दर्ज करने की मांग की है। गौरेला पुलिस थाने में पार्षद पति के खिलाफ पुलिस में की गई शिकायत के बाद राजनीति गर्मा गई है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला स्थित नगर पालिका गौरेला में पदस्थ कर्मचारियों ने थाना प्रभारी गौरेला से…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गुजरात के एक छोटे से गांव में जन्मे रमेश रूपरेलिया का जीवन संघर्ष और आत्मविश्वास की अनोखी कहानी है। बचपन में आर्थिक कठिनाइयों से जूझे, लेकिन उनकी इच्छाशक्ति ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचा दिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। एक समय ऐसा था जब रमेश को गाय चराने के लिए सिर्फ 80 रुपये प्रति माह मिलते थे, और आज वही रमेश अपने डेयरी व्यवसाय से सालाना करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। गौशाला खोली, कर्ज में डूबे रमेश का जीवन हमेशा से आसान नहीं था। वे केवल सातवीं कक्षा तक ही पढ़े थे…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: डिस्ट्रिक्ट साउंड एंड लाइट एसोसिएशन कोरबा द्वारा प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन के द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों पर जो प्रतिबंध लगाया जा रहा है उसमे कुछ भ्रांतियों हैं। उन्हें मीडिया के जरिए आम जानता और प्रशासन तक पहुंचाने की एक कोशिश की जा रही है। प्रशासन द्वारा जारी के गाइडलाइन इस प्रकार है: १. रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मोबाइल डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध २. डीजे किसी भी संवेदनशील जगह जैसे स्कूल कॉलेज अस्पताल वृद्धाश्रम और कोई भी सरकारी दफ्तर के सामने से नहीं जाएगी…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज गोडाय 10 सितं 2024।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ईसीसीई कार्यक्रम को बढ़ावा देने हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया। प्रशिक्षण नंद घर परियोजना के व्यापक उद्देश्य, बच्चों के बेहतर देखभाल को सुनिश्चित करते हुए नंद घर में पोषण और बेहतर वातावरण बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक कौशल तथा ज्ञान प्राप्त करने पर केंद्रित था। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यशाला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी प्रथाओं को शामिल करने और व्यवहार परिवर्तन की शुरुआत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  महाविद्यालय, कोरबा के मनोविज्ञान विभाग द्वारा किया गया। जिसमें विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीमती अवन्तिका कौशिल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि प्रतिवर्ष विश्व में लगभग 05 लाख लोग प्रतिवर्ष आत्महत्या करते हैं। भारत के 2022 के आंकड़ों के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग 1.5 लाख (एक लाख पचास हजार) लोग आत्महत्या करते हैं. यदि प्रतिदिन की बात करें तो लगभग 500 लोग प्रतिदिन आत्महत्या करते हैं। आत्महत्या की रोकथाम हेतु एवं जनजागृति हेतु 2003 से WHO के अनुसार प्रतिवर्ष 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या नियंत्रण दिवस मनाया जाता हैद्ध इसका उद्देश्य आत्महत्या की रोकथाम हेतु जनजागृति लाना है। प्रतिवर्ष होने वाली…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में सरकारी कम्पनी ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू होने वाली है । नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में सरकारी कम्पनी ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू होने वाली है । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 28 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में डिप्टी मैनेजर के 250…

Read More

मुंबई/स्वराज टुडे : भारत की सबसे बड़ी खुदरा स्वास्थ्य बीमा कंपनी, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (स्टार हेल्थ इंश्योरेंस) ने आज उद्योग में पहली बार ब्रेल लिपि में एक बीमा पॉलिसी लॉन्च करने की घोषणा की। यह पॉलिसी समावेश और सुलभता के प्रति स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की प्रतिबद्धता बढ़ाते हुए, यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कि दृष्टिबाधित और नेत्रहीन लोगों तक जानकारी की पहुंच हो और अपने स्वास्थ्य तथा वित्त संबंधी मामलों पर स्वतंत्र निर्णय ले सकें। स्टार हेल्थ ने भारत में मौजूद 34 मिलियन दृष्टिबाधित/दृष्टिहीन लोगों को आय सृजन के अवसरों के…

Read More

आज का राशिफल : आज 10 सितंबर मंगलवार को दिन रात मंगल की राशि वृश्चिक से गोचर करेंगे। इस दौरान आज चंद्रमा अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर पर आज गुरु की शुभ दृष्टि रहेगी। जबकि आज चंद्रमा से ग्यारहवें भाव में शुक्र का होना भी विशिष्ट योग बना रहा है जो वृषभ, कन्या और कुंभ राशि के लिए लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज ग्रह गोचर के शुभ प्रभाव से किन किन राशियों का दिन मंगलकारी रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। ​मेष राशि  मेष राशि से अष्टम चल रहे चंद्रमा आज…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत के मोस्ट वांटेड जाकिर नाइक ने एक बार फिर अपनी जुबान से जहर उगला है. कट्टरवादी इस्लामिक प्रचारक नाइक ने वक्फ बोर्ड बिल के प्रस्ताव पर अपना विरोध जाहिर किया है. इस भगोड़े अपराधी ने भारत के मुस्लिम समुदाय के लोगों को भड़काने की भी कोशिश की है. अपने गलत इरादों के चलते जाकिर नाइक ने कहा है कि इस बार की सरकार पहले की तरह मजबूत नहीं है. ऐसे में इस कमजोर सरकार के खिलाफ मुसलमानों को एकजुट होना होगा. यही नहीं जाकिर नाइक ने अपनी नापाक जुबान से वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ 50…

Read More