What's Hot
Author: Deepak Sahu
गुजरात सूरत/स्वराज टुडे: देशभर में इस समय गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। वहीं सूरत के लालगेट इलाके के सैयदपुरा क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक गणेश पंडाल पर पथराव की घटना हुई है। इससे इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद गुजरात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 साजिशकर्ताओं समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आधी रात को घर-घर जाकर ताला तोड़कर पत्थरबाजों को ढूंढ निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्थर फेंकने का…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा की छठवें दिवस की कथा में श्रोताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान को खोजने के लिए लोग कई प्रकार के उपक्रम किया करते हैं। सबसे बड़ी आवश्यकता ईश्वर को बाहर खोजने की नहीं बल्कि अंतःकरण में खोजने और स्थापित करने की है। सच्ची भक्ति और प्रेम से वह अपने भक्तों के वशीभूत हो जाते हैं। पंडित दीनदयाल संस्कृतिक भवन आशीर्वाद पॉइंट में कबूलपुरिया परिवार के द्वारा पितृमोक्ष के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। भगवान कृष्ण और गोपियों से जुड़े हुए प्रसंग को लेकर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद स्व. डॉ बंशीलाल महतो जी की धर्मपत्नी व भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री विकास महतो की माता जी श्रीमती कौशल्या महतो जी आज हैदराबाद में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 10.09.2024 समय प्रातः 10.00 बजे कोरबा मोतीसागर पारा के मुक्तिधाम में किया जाएगा । श्रीमती महतो के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गयी है। ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान व परिवार जनों को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करे।
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब 15 दिन पहले ही यह ऐलान किया आने वाले दो साल में माओवाद को पूरी तरह से मिटा दिया जाएगा. इसी दिशा में केंद्र ने अपने कदम भी बढ़ा दिए हैं क्योंकि अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) छत्तीसगढ़ में हजारों की संख्या में अपने जवान भेजने जा रही है, जिसका सिर्फ एक ही मकसद होगा कि कैसे माओवादियों का सफाया किया जाए. सीआरपीएफ दरअसल छत्तीसगढ़ के बस्तर के सबसे अधिक नक्सल-हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में 4,000 से अधिक कर्मियों वाली चार बटालियनों को तैनात कर रहा है. यह मार्च 2026…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी (72 वर्षीया) श्रीमती कमला देवी साहू का रायपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल उपचार के दौरान देर रात 12:00 बजे निधन हो गया। वो कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनका पार्थिव शरीर आज 9 सितंबर दिन सोमवार की सुबह गृहगांव पाऊवारा (दुर्ग-जिले) में ले जाया जाएगा, जहाँ दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस खबर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शोक की लहर दौड़ गयी है। वहीं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने भी श्रीमति…
आमजनों के सुस्वास्थ्य, धनलाभ एवं आनंद की प्राप्ति हेतु सामुहिक दिव्य महालक्ष्मी पूजन कर, पूजन में उपस्थित सभी लोगों को सिद्ध महालक्ष्मी आरोग्य यंत्र नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रख्यात सिद्ध पुरुष ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद दुबे जी का निशुल्क दरबार श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति कोरबा के तत्वाधान में दिनांक 14 सितंबर 2024 शनिवार एवं 15 सितंबर 2024 रविवार को पुराना बस स्टैंड स्थित गीतांजली भवन कोरबा छत्तीसगढ़ में प्रात: 10 बजे से लगेगा। दरबार में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को निःशुल्क सिद्ध महालक्ष्मी आरोग्य यंत्र का किया जाएगा वितरण इस विषय मे श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति कोरबा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के अधीन आईटीआई रामपुर में संचालित बालिका गृह में एक 16 साल की किशोरी ने बाथरुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना बालिका गृह के प्रबंधन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की जांच में जुटी हुई है। नाबालिग ने यह कदम क्यों उठाया है, यह बात अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। वहीं इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई है। पुलिस ने शव को…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने अनुशंसा किया गया है । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा के छात्र अध्यापकों द्वारा 1 से 8 सितंबर 2024 देशव्यापी साक्षरता सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह के अंतर्गत साक्षरता जागरूकता के लिए विविध कार्यक्रम ,गतिविधियां करवाया गया। ‘एजुकेशन फॉर ऑल , जन-जन साक्षर’ थीम पर अनेक कार्यक्रमों का विद्यालय में आयोजन किया गया ।डाइट के छात्र अध्यापक वर्तमान में 2 माह के लिए सेवापूर्व प्रशिक्षण के अंतर्गत शाला अनुभव कार्यक्रम के लिए जिले के स्कूलों में गए हुए…
उत्तरप्रदेश कुशीनगर/स्वराज टुडे: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से मानव समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया था, जहां एक मजबुर पिता ने हॉस्पिटल का बिल चुकाने के लिए अपने बच्चे को बेच दिया था. वहीं मामले को सीएमओ और पुलिस ने दबाने की खूब कोशिश की थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पीड़ित को उसका बच्चा वापस मिल गया है. बता दें कि एक युवक हरीश ने डिलीवरी के लिए अपनी पत्नी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां बच्चे का जन्म हुआ. अस्पताल का बिल 4 हजार रुपए बना था, लेकिन उनके पास…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: खुद को समाजसेविका बताने वाली गिरफ्तार आरोपित शोभा ठाकुर सट्टेबाजों के लिए बिचौलिए का काम कर रही थी। पुलिस की जांच में शोभा के महादेव एप के सटोरियों से तार जुड़े होने के संकेत मिले है। शोभा ने 300 बैंक खाते खुलवाकर पिछले तीन महीने में 3.50 करोड़ रुपये कमाएं है। अब पुलिस उसे राजनीतिक और अपराधिक संरक्षण देने वालों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने अब तक 15 बैंक खातों की जांच की है। उनमें 15 करोड़ का लेन-देन होने के पुख्ता सुबूत मिले है। वहीं खुलवाएं गए 300 बैंक खातों की जांच की…
