Author: Deepak Sahu
उत्तरप्रदेश मेंरठ/स्वराज टुडे: मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को गांव कुसेड़ी के अजय उर्फ बिट्टू की हत्या को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. अजय की हत्या उसकी साली ने करवाई थी. साजिश में मृतक की पत्नी संगीता और उसका अवनीश प्रेमी शामिल था. दो दिन पहले खेत में पड़ी लाश मिली थी. पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को पुलिस सुलझाते हुए मृतक की पत्नी, उसकी बहन पूनम और कातिल प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मर्डर की वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई. हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी आशु पुलिस की गिरफ्त से बाहर…
आज का राशिफल : 3 मार्च का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का संचार मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में होगा जिससे दुरुधार सहित कई शुभ योग बनेंगे। जबकि आज शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं इन ग्रह योगों के बीच आज सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि,सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। मेष राशि के लिए आज…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में रहने वाले एक वृद्ध होम्योपैथी डॉक्टर का शव घर में फंदे पर लटका मिला, वहीं उनकी होम्योपैथी डॉक्टर बेटी का शव भी बिस्तर पर पड़ा मिला। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि बेटी मानसिक रोगी हो गई थी, जिसकी वजह से डॉक्टर पिता बहुत परेशान रहते थे। इस कारण उन्होंने बेटी को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद वृद्ध डॉक्टर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या और बेटी की हत्या दोनों एंगल से जांच कर…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपनी स्टोरी को शेयर करते हुए बताती है कि उसने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है. वीडियो में युवती खुलकर यह कहती है कि उसके परिवार समाज ने उसे हिंदू धर्म के बारे में गलत जानकारी दी थी, जिससे उसके मन में कई भ्रांतियां पैदा हो गई थीं. लेकिन जब उसने खुद हिंदू धर्म को समझा अपनाया, तो उसे सच्चाई का पता चला. ‘हमें बचपन से ही गलत जानकारी दी जाती थी’ वीडियो में युवती बताती है कि जब वह मुस्लिम थी, तो उसके…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 2/3/2025 को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में 15 हवाँ स्थापना दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया उपरोक्त अवसर पर दीवाल परिसर को रंग बिरंगी झालरों के साथ सजाया गया था उपरोक्त अवसर पर 750 दिए जलाए गए एवं सुबह 10:00 बजे से देवालय परिसर में स्थापित सभी पुरखा शक्तियों सहित देवों में देव आदि देव बूढ़ादेव, बूढ़ी माई, सरना देव, ठाकुर देव, परिहार देव, ठाकुर देव, दूल्हा देव, पनमेश्वरी दाई, शीतला दाई, अंगार मोती दाई, एवम चारों पाठों में विराजमान मुठवा शक्तियों का शक्तिपीठ के बैगाल शक्तियों ( मुख्यपूजारी) श्री रामचरण गोंड,…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने आज उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक श्री प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में शपथ ली। नगर पंचायत पाली में एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत छुरी में श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा श्री रोहित सिंह ने शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा,दीपका में अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राजपूत और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा श्री रोहित सिंह…
मुंबई/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ बदमाश लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों को छेड़ा है। खुद मंत्री रक्षा खडसे ने इस मामले की शिकायत मुक्ताई नगर थाने में जाकर की है। वीडियो बना रहे थे बदमाश पुलिस ने बताया कि कुछ लड़कों ने मेले के दौरान रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की है। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर भी पकड़ा और उसे भी…
मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: देवास से पूर्व विधायक सुरेन्द्र वर्मा के बेटे ने आत्महत्या की कोशिश की है। उसने जहर खाने से पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी, साला और सास को बताया है। दोनों की शादी 2009 में हुई थी। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये है मामला मध्य प्रदेश के देवास जिले के पूर्व बीजेपी विधायक के बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। पूर्व विधायक के बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है उनकी हालत गंभीर बताई…
हरियाणा संपाला/स्वराज टुडे: शनिवार की रात के करीब 11 बज रहे थे, हरियाणा के संपाला बस अड्डे पर एक नीले रंग का सूटकेस दिखा। सूटकेस खुला तो सभी हैरान रह गए। सूटकेस में एक महिला की लाश थी। जब इसकी शिनाख्त हुई तो मृतक युवती कांग्रेस कार्यकर्ता निकली, जिसका नाम हिमानी नरवाल है। 30 वर्षीय हिमानी की नृशंस मौत ने पूरे हरियाणा में हड़कंप मचा दिया है। बेहद बेरहमी से गला घोंट कर हिमानी की हत्या की गई है। कैसे हुई हिमानी की हत्या? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 वर्षीय हिमानी नरवाल की बेहद बेरहमी के साथ हत्या की गई…
हिसार/स्वराज टुडे: हरियाणा के हिसार से दिल को झकझोर करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की जा रही है और मारपीट करने वाली कोई और नहीं बल्कि उस महिला की ही बेटी है. बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित करने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक बेटी कभी अपनी मां को थप्पड़ मार रही है तो कभी दांत से उसे काटा जा रहा है तो कभी बुजुर्ग महिला के बाल खींचे जा रहे हैं. इस दौरान अपनी मां को पीट रही महिला यह भी कहती है कि…
