Author: Deepak Sahu
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: 2 पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. विवाद की जानकारी मिलने के बाद दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे. लेकिन दोनों पक्षों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा. दोनों पक्षों के लोगों ने दरोगा और सिपाही की पिटाई कर बंधक बना लिया. इस दौरान वर्दी भी फाड़ दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस की और टीम भेजी गई और दोनों को छुड़वाया और कुछ लोगों को पकड़ लिया. हालांकि, पुलिस मारपीट की घटना से इंकार कर रही है. बता दें कि पूरा मामला सरोजनीगर के बंथरा थाना क्षेत्र का है.…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय दीनदयाल कुंज में आज भाजपा पार्षद दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि रायपुर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर पालिका निगम में भाजपा के महापौर एवं पार्षदों की ऐतिहासिक विजय पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने कहा कि भाजपा को मिले जनसमर्थन और विश्वास पर खरा उतरना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी को…
आज का राशिफल : 2 मार्च का राशिफल बता रहा है कि चंद्रमा का गोचर मीन राशि में उत्तराभाद्रपद उपरांत रेवती नक्षत्र से होगा और इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा त्रिग्रह योग बनाएंगे साथ ही आज बुध और शुक्र की युति होने से कलानिधि योग भी बनेगा जिसकी वजह से आज का दिन मेष,कर्क और धनु राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा, तो आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन सुखद रहेगा। इनको कल ससुराल पक्ष…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में करतला थाना क्षेत्र के चारमार मदवानी मुख्य मार्ग पर एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 12वीं कक्षा के छात्र की मृत्यु हो गयी हैं। मृतक की पहचान विशेष राठिया के रूप में की गयी हैं। जो ग्राम मधुबनी का रहने वाला था, और बोतली हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा हैं की घटना के समय वह स्कूल से घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि घटना स्थल पर ही विशेष की मृत्यु हो गई। उक्त हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के ग्राम साजापानी के जंगल में एक खेत से नर कंकाल बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर बिखरे मिले, जबकि पास रखे पैरा में खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने मृतक की पहचान बुधवार सिंह (40) पिता साहेततर मांझी के रूप में की है, जो चुनाव से चार दिन पहले लापता हो गया था। यह भी पढ़ें: महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए तो परेशान न हों, सरकार दे रही दोबारा पुण्य कमाने का मौका यह भी पढ़ें: मंगलुरु की तनुष्का सिंह बनीं IAF की पहली…
उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: प्रयागराज महाकुंभ में इतिहास रचते हुए 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई. इस पुण्य त्रिवेणी के जल की डुबकी से कोई छूट न जाए, सभी की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए योगी सरकार प्रदेश में किसी वजह से महाकुंभ न पहुंच सके लोगों के लिए भी त्रिवेणी के जल से पुण्य स्नान का नायाब अवसर दे रही है. योगी सरकार ने निर्देश पर अग्नि शमन एवं आपात सेवा विभाग ने इसकी जिम्मेदारी संभाली है. प्रयागराज महाकुंभ का पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए देश और दुनिया भर से…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: रमजान का पाक महीने के इंतजार मे हर मोमिन बांह फैलाये खड़ा रहता है बारकतो और रहमतों का महीना रमजान के शुरू होते ही मस्जिदों मे रौनक बढ़ जाती है मोमिन रमजान के पहले ही इफ्तारियों की तैयारी करने लगता है सेवाइयों की दुकाने सजने लगती है आज चाँद रात है अर्थात रमजान की पहली तरावीह आज सभी मस्जिदों मे अदा की जायेगा जगह जगह से हाफिजे कुरान कोरबा पहुंच चुके है. सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर आरिफ खान ने जानकारी देते हुए बताया की कोरबा और एतराफ की मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामगोपाल पाण्डेय का 90 वर्ष की उम्र में दु:खद निधन हो गया है। वे अपने पीछे तीन पुत्र सुनील, सुबोध, पंकज सहित एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पंप हाऊस झोपड़ी पारा और पावर हाऊस रोड कोरबा में लम्बे समय तक निवासरत रहने के बाद वर्तमान में स्व. रामगोपाल पाण्डेय का परिवार इंदिरा विहार कालोनी गायत्री मंदिर के पीछे टीपी नगर कोरबा में निवासरत हैं, जहां से उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 02.03.25 रविवार को शाम 4 बजे निवास स्थान से निकलकर मोतीपारा स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी। आरएसएस सहित विभिन्न समाजसेवी…
मंगलुरु/स्वराज टुडे: भारतीय वायुसेना ने पहली बार एक महिला को प्रतिष्ठित जगुआर लड़ाकू विमान उड़ाने का अवसर प्रदान किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि मंगलुरु की फ्लाइंग ऑफिसर तनुष्का सिंह ने हासिल की है। उन्हें जगुआर लड़ाकू स्क्वाड्रन में पायलट के रूप में नियुक्त किया गया है, जो भारतीय वायुसेना के सबसे प्रभावी लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। अब तक किसी भी महिला पायलट को स्थायी रूप से जगुआर लड़ाकू विमान उड़ाने की जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। तनुष्का एक सैन्य पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता और दादा दोनों भारतीय सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएँ दे चुके…
♦️ *सीपत पुलिस के द्वारा मंदिर से शिवलिंग में लगे तांबे के नाग एवं कलस को चोरी करने वाले आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार* ♦️ *निगरानी बदमाश अमन साहू को साथी अर्जुन देवार के साथ किया गया गिरफ्तार* बिलासपुर/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है सीपत थाना क्षेत्र में गांव के मंदिरों से पीतल का नाग सांप, लोटा, घंटी, पीतल का त्रिशूल, बाल्टी एवं मंदिर का अन्य सामग्री चोरी हो रहा है कि सूचना मिल रही थी इसी तारतम्य में दिनांक 28.02.2025 को प्रार्थी कुंजराम पटेल थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम कर्रा के बंधवा तलाब…
