Author: Deepak Sahu
*मुख्यमंत्री का आगमन नहीं हुआ शपथ ग्रहण केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल एवं अन्य विधायकों ने दिलाई* बिलासपुर :- बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भारी मतो से विजयी महापौर पूजा पदमजा (पूजा विधानी )एवं सभी वार्डो के पार्षद ने आज मुंगेली नाका ग्राउंड में शपथ ली, शपथ ग्रहण कराने के लिये मुख्यमंत्री स्वयं कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन उनका आगमन केंसिल हो गया उसके बाद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल एवं अन्य विधायकों ने शपथ दिलाई। दो बार महापौर की शपथ ली पूजा विधानी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का समापन समारोह आयोजित हुआ । कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाली महोत्सव कोरबा वासियो के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाली देवाधिदेव भगवान शिव व महिषासुर मर्दिनी की नगरी है। जिसका अपना ऐतिहासिक महत्व है। तीज, त्यौहार, मड़ई, मेला, सुआ, ददरिया ये हमारी संस्कृति की पहचान है, इसकी रक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी…
बिहार नवादा/स्वराज टुडे: ससुरालियों द्वारा महिलाओं के साथ अत्याचार के कई मामले सामने आते रहते हैं. इसी तरह आजकल पुरुषों के साथ पत्नियों द्वारा टॉर्चर की कई वारदात सामने आती रहती हैं. अतुल सुभाष के बाद आगरा में भी TCS मैनेजर ने इसी तरह सुसाइड कर लिया और मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें पत्नी पर प्रताड़ना का इल्जाम लगाया है. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, अब बिहार के नवादा से भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां एक शख्स अपनी पत्नी के अत्याचारों से इस कदर परेशान हो गया…
कोरबा की बेटी ने मिस्र देश में आयोजित 12वें अंतराष्ट्रीय लोक कला उत्सव में भारत देश का नाम किया रोशन
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार ने रचा अनोखा इतिहास, Egypt मिस्र देश में हो रहे 12 अंतर्राष्ट्रीय कार्यकम महोत्सव (12-24 फरवरी)जिसमें कुल 17 देश शामिल हुए। भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की लोक नृत्य, पंथी नृत्य को प्रदर्शित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की धरोहर , संस्कृति की रक्षा की , पंथी नृत्य में बाबा गुरु घासीदास जी के दिए उपदेश मानव मानव एक समान के संदेश पर आधारित है जो सम्पूर्ण विश्व को एक होने तथा समानता की भावना का अहसास कराता है साथ ही इस टीम ने छत्तीसगढ़ की अन्य लोक नृत्य ,कर्मा…
मुंबई/स्वराज टुडे : अभिषेक बच्चन का करियर ट्राजेक्टरी एक ऐसे अभिनेता के रूप में रहा है, जिन्होंने अपने अभिनय कौशल को दिखाने वाले प्रोजेक्ट्स को चुना है। युवा, रावण और सरकार जैसी गहरी भूमिकाओं से लेकर दोस्ताना और बंटी और बबली जैसी हल्की-फुल्की हास्य भूमिकाओं, और पाआ जैसी इमोशनल फिल्मों तक, अभिषेक बच्चन ने सब कुछ किया है। अभिनेता को आखिरी बार आई वांट टू टॉक में देखा गया था, इस प्रदर्शन को आलोचकों और दर्शकों ने समान रूप से सराहा और इसे अभिषेक के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया। और ऐसी भूमिकाएँ चुनने के अपने सिलसिले को जारी रखते…
छत्तीसगढ़ बीजापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अलग-अलग अभियानों में 18 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। इन नक्सलियों को बृहस्पतिवार को बीजापुर जिले में तीन स्थानों से पकड़ा गया। इससे पहले चार नक्सलियों को मंगलवार को सुकमा में गिरफ्तार किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की बटालियनें नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थीं। इस दौरान बीजापुर के उसूर के गुंजेपरती गांव के जंगल से 10 नक्सलियों को गिरफ्तार…
उत्तरप्रदेश मुंगरा बादशाहपुर/स्वराज टुडे: यूपी के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर चौकी गांव के पास एक महिला पुलिस की वर्दी में चेकिंग में जुटी हुई थी. पुलिस टीम को शक हुआ तो उसे टोका. महिला ने रौब झाड़ते हुए खुद को दरोगा बताया. पुलिस ने उससे पूछा कि आपकी ड्यूटी कहां लगी है. आइये जानते हैं फिर क्या हुआ? जौनपुर पुलिस ने एक फर्जी महिला दरोगा को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह सब इंस्पेक्टर की वर्दी और पी-कैप पहने हुए क्षेत्र में रौब जमा रही थी. मुंगरा बादशाहपुर पुलिस ने फर्जी महिला दरोगा की वर्दी जब्त करते…
आज का राशिफल : 28 फरवरी दिन शुक्रवार को शुक्र ग्रह की दोनों राशियों वृषभ, तुला सहित मकर राशि वालों के लिए भी सितारे शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। आज चंद्रमा शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज कुंभ राशि में त्रिग्रह योग बन रहा है। साथ ही आज बुध, शुक्र और राहु भी मीन राशि में त्रिग्रह योग बना रहे हैं। इन स्थिति में आज शुक्रवार दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष…
अमृतधारा-एक नदी उत्सव; राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने खारुन नदी में चलाया स्वच्छता अभियान
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय के तत्वाधान के अंतर्गत दुर्गा महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा अमृत धारा नदी उत्सव का आयोजन के अंतर्गत खारून नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने महादेव घाट पर पचरी एवं नदी के किनारे की सफाई की कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना सुनीता चसोरिया ने बताया कि नदियों का जल ही है जो मनुष्य और धरती की प्यास बुझाता है और हम इन नदियों को बदले में प्लास्टिक कचरा पूजन सामग्री फुल प्लास्टिक की बोतल एवं गंदगी दे रहे हैं…
धनबाद/स्वराज टुडे: झारखंड के धनबाद से अजीबो गरीब खबर सामने आ रही है, यहां एक शख्स ने जहर खा लिया इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब यह खबर प्रेमिका को लगी तो वह भागे-भागे अस्पताल पहुंची और अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर बड़ा फैसला ले लिया। प्रेमिका अस्पताल पहुंची, वहां बेड पर पड़े प्रेमी की हालत देखकर उसके गले लगकर रोने लगी और फिर उसने वहीं पर उससे शादी करने का फैसला किया। इसके बाद अस्पताल के बेड पर ही प्रेमी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। दोनों…
