Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बीजापुर में 18 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, सुरक्षाबलों को फिर निशाना बनाने की रची जा रही थी साजिश
    Featured

    बीजापुर में 18 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, सुरक्षाबलों को फिर निशाना बनाने की रची जा रही थी साजिश

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6539041281740718531135d42622662a08365b583139726f1a7b835c61869f25926d2908e6537623838ffb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बीजापुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अलग-अलग अभियानों में 18 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। इन नक्सलियों को बृहस्पतिवार को बीजापुर जिले में तीन स्थानों से पकड़ा गया। इससे पहले चार नक्सलियों को मंगलवार को सुकमा में गिरफ्तार किया गया था।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की बटालियनें नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थीं। इस दौरान बीजापुर के उसूर के गुंजेपरती गांव के जंगल से 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से विस्फोटक और माओवादी दस्तावेज मिले हैं।

    एक अन्य अभियान में कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस ने बासागुड़ा के राजपेंटा और सारकेगुड़ा गांवों के जंगलों के बीच सात नक्सलियों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि उनके पास से दो टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बैटरी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गईं। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और पुलिस ने भैरमगढ़ के चिहका गांव के जंगल से एक और नक्सली को पकड़ा।

    उसके पास से टिफिन बम और कॉर्डेक्स वायर बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सुकमा जिले से गिरफ्तार चार नक्सलियों से जिलेटिन की 15 छड़ें, दो इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, आठ साधारण डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, माओवादी दस्तावेज, एक कमांड स्विच और अन्य सामग्री बरामद की गई। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि मार्च, 2026 तक देश को माओवादी उग्रवाद से मुक्त कर दिया जाएगा।

    सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी साजिश

    सुकमा में पकड़े गए चारों नक्सली चिंतलनार में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार नक्सलियों में रावा हदमा, वेत्ती आयता, बरसे भीमा और मदकाम कोसा शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला चिकित्सालय के स्पेशलिस्ट चिकित्सा दल द्वारा लेमरू क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच का आयोजन

    पांच नक्सलियों का आत्मसमर्पण

    छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल 20 लाख के इनामी पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

    • बीजापुर : तीन नक्सलियों लक्खू करम, सुखराम अवालम और नरसू बोदू ने आत्मसमर्पण किया। इनमें दो नक्सलियों पर सरकार ने 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
    • महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। दोनों पर 18 लाख रुपये का इनाम था। इनमें से एक महिला नक्सली कांता उर्फ कांताक्का (56) है।

    दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार

    झारखंड के पलामू में नक्सली उपेंद्र भुइंया को गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले साल दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था।

    यह भी पढ़ें: चेकिंग करने में लगी हुई थी फर्जी महिला पुलिस, असली पुलिस के सामने ऐसे खुली पोल

    यह भी पढ़ें: प्रेमी ने खा लिया जहर, भागी-भागी अस्पताल पहुंची गर्लफ्रेंड, गले लगकर रोई और ले लिया बड़ा फैसला…

    यह भी पढ़ें: विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या, प्रेमी ही निकला वारदात का आरोपी

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,817 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,470 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,166 Views
    Don't Miss

    Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    August 6, 2026

    नाम आरोपी-सावंत बघेल पिता राजेंद्र बघेल उम्र 23 साल पता ग्राम नगरी थाना कोंडागाव हाल…

    Korba: नशा मुक्ति भारत के निर्माण का जमनीपाली क्षेत्र में भी हुआ आगाज, सभी ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.