Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार
    Featured

    Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261004 101042
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजकोट/स्वराज टुडे: राजकोट शहर की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला डॉक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने के मामले में केस दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गुजरात के अहमदाबाद से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

    जांच में पता चला है कि साइबर धोखाधड़ी से मिले लगभग 58.5 लाख रुपए ट्रांसफर करने के लिए आरोपियों से जुड़े बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था।

    आरोपियों की पहचान अहमदाबाद के इसानपुर इलाके के रहने वाले दर्शन मकवाना (34), जो मूलरूप से धोलेरा तालुका के भांगढ़ गांव के रहने वाले हैं और भावनगर के रहने वाले शुभम परमार (29), जो मूल रूप से बोटाद के रहने वाले हैं के तौर पर की गई है।

    साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर कमीशन के बदले साइबर अपराधियों को अपनी कंपनी के बैंक अकाउंट इस्तेमाल करने दिए, जिससे साइबर फ्रॉड से कमाए गए पैसे का ट्रांसफर आसान हो गया। पुलिस ने कहा, “ये गिरफ्तारियां टेक्निकल एनालिसिस और बैंक से जुड़ी जानकारी के आधार पर की गईं। राजकोट के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 318(4), 308(2), 319(2), 204 और 61(2) के साथ-साथ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    पुलिस ने बताया कि यह जांच एक बुजुर्ग महिला डॉक्टर के ‘डिजिटल अरेस्ट’ से जुड़ी शिकायत के बाद शुरू की गई थी। ऐसे मामलों में धोखेबाज फर्जी कानून प्रवर्तन या अन्य अधिकारी बनकर पीड़ितों से संपर्क करते हैं और कथित जांच के बहाने उनसे पैसे ट्रांसफर करवाते हैं।

    पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 1.20 लाख रुपए आंकी गई है। ये गिरफ्तारियां सिटी पुलिस कमिश्नर ब्रजेशकुमार झा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर चैतन्य मांडलिक और अन्य अधिकारियों की देखरेख में काम करने वाली एक टीम ने कीं। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान कॉल करने वालों के साथ अपनी बैंक डिटेल्स, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर न करें। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अगर कोई फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर पैसे मांगता है तो वे सावधान रहें और तुरंत आधिकारिक साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 के जरिए संदिग्ध साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट करें।

    यह भी पढ़ें: Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    यह भी पढ़ें: Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: 28 पत्नियों की चर्चा से आये सुर्खियों में, साइकिल गिरवी रख जीता था पहला चुनाव, जानें इस पूर्व सांसद की कहानी

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    November 20, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    November 20, 2026

    बाबा श्याम के पटोउत्सव के अवसर पर निकाली गई ऐतिहासिक भव्य निशान यात्रा, अचानक हुई बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह

    November 20, 2026

    राशिफल 20 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,097 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,568 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 229/2026 के अंतर्गत ऑनलाइन क्रिकेट…

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    November 20, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.