Author: Deepak Sahu
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी! भाजपा महिला मोर्चा ने लिया सफाई कर्मी बहनों के सम्मान का संकल्प
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी के नेतृत्व में और प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी जी (बिलासपुर संभाग कार्यक्रम प्रभारी) के आदेशानुसार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई। आज महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सफाई कर्मचारी बहनों के सम्मान हेतु विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था। महिला मोर्चा का सम्मान अभियान इस कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा द्वारा सफाई कर्मी बहनों के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/पोंडी उपरोड़ा: पोंडी उपरोड़ा जनपद पंचायत में आज लोकतंत्र की मिसाल पेश की गई, जहां माधुरी देवी को निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रकाशचंद्र जाखड़ ने भी निर्विरोध उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। निर्विरोध निर्वाचन की ऐतिहासिक खुशी जनपद पंचायत में इस जीत के साथ हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रकाशचंद्र जाखड़ को 24 जनपद सदस्यों ने अपना समर्थन देकर विजयी बनाया। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद जनपद पंचायत परिसर में जोरदार आतिशबाजी हुई, और सभी उपस्थित लोगों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं। एसडीएम…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कपंनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की उन्नति परियोजना के अंतर्गत फूड कोर्ट “उन्नति चौपाल” का उद्घाटन बालको लेडीज क्लब की अध्यक्ष सुश्री मनीषा कुमार द्वारा किया गया। समुदाय में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। बालको कोऑपरेटिव, सेक्टर-1, बालकोनगर में स्थित चौपाल को महिलाओं द्वारा संचालित एक फूड कोर्ट है। यह सोमवार से शनिवार, शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। बालकोनगर के लोग स्वादिष्ट व्यंजन आनंद ले पाएंगे। उन्नति चौपाल महिलाओं को उनके व्यंयजन कौशल और उद्यमशीलता की भावना को प्रदर्शित करने…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में सभी के लिए आवास के तहत किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराने वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का शुभारंभ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा कर दिया गया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने भवनों की लागत मूल्य पर 10, 20 तथा 30 प्रतिशत तक छूट की योजना तैयार की गई थी जिसे 20 जनवरी 2025 को मंत्रिमंडल से हरि झंडी मिल गई थी परंतु आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण योजना को तब…
भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती के लिए नौकरी का शानदार अवसर निकाला है। यदि आप लाइब्रेरियन के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। एमपीपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के तहत कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 26 मार्च 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। महत्वपूर्ण तारीखें ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि: 27 फरवरी 2025 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के करतला जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अशोक बाई कंवर को निर्विरोध चुना गया। जनपद पंचायत के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समर्थन से उन्होंने यह पद हासिल किया। अशोक बाई कंवर के निर्विरोध चुने जाने पर क्षेत्र के लोगों और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। इस मौके पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। जनपद पंचायत करतला के इस चुनाव में किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया,…
उत्तरप्रदेश लखीमपुर/स्वराज टुडे: लखीमपुर खीरी की गुलबसा ने अपने प्यार की खातिर इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू रीति रिवाज से बरेली के एक मंदिर में शादी कर ली. गुलबसा का हिन्दू नाम पूजा रखा गया है. गुलबसा और उनका प्रेमी सुमित गिरी दिल्ली के एक फैक्ट्री में साथ-साथ काम करते थे. जहां काम करने के दौरान दोनों में प्यार हो गया और मजहब की दीवार को तोड़कर शादी करने के लिए घर छोड़ दिया. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की रहने वाली गुलबसा इन दिनों खूब चर्चा में हैं. उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया फिर अपने दोस्त सुमित संग शादी भी कर…
राजस्थान अजमेर/स्वराज टुडे: राजस्थान के अजमेर में लड़कियों का रेप और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी मास्टरमाइंड की वकीलों ने कोर्ट रूम में जमकर पिटाई की. वकीलों ने कोर्ट से बाहर निकलते समय आरोपी को लात-घूंसों से पीटा. अजमेर संभाग के बिजयनगर में स्कूली लड़कियों के साथ रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में आरोपी पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को सोमवार को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया था. यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश राजीव बदलानी ने उसे 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए. बता दें इस…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नवभारत ऊर्जा कप वुमेन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ता जा रहा है। दूधिया रौशनी के बीच दर्शकों से भरे मैदान में महिला खिलाड़ी चौके छक्कों की झड़ी लगा रही हैं। उम्दा फिल्डिंग और गेंदबाजी के बूते दर्शकों का रोमांच उफान पर है। सोमवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन ओपन आॅडिटोरियम घंटाघर मैदान में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला शाम 5.30 बजे पुलिस इलेवन बनाम ओलंपिक संघ और दूसरा मैच शाम 7 बजे अधिवक्ता इलेवन बनाम एनकेएच के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में पुलिस इलेवन की टीम ने ओलंपिक संघ को 35 रनों से…
आज का राशिफल : 4 मार्च का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, वृषभ और सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मेष राशि में भरणी नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और मंगल के बीच त्रि-एकादश योग बनेगा। इसके साथ ही आज सुनफा नामक योग भी बनेगा जो इन तीनों राशियों के साथ ही अन्य कई राशियों के लिए भी शुभ मंगलकारी रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आप…
