Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पुलिस और अधिवक्ता इलेवन ने मारी बाजी, पहले मैच में पुलिस इलेवन ने ओलंपिक संघ को 35 रन से हराया, दूसरे मैच में अधिवक्ता इलेवन ने एनकेएच को 12 रन से दी शिकस्त
    Featured

    पुलिस और अधिवक्ता इलेवन ने मारी बाजी, पहले मैच में पुलिस इलेवन ने ओलंपिक संघ को 35 रन से हराया, दूसरे मैच में अधिवक्ता इलेवन ने एनकेएच को 12 रन से दी शिकस्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 4, 2025Updated:March 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250304 112104 4659
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: नवभारत ऊर्जा कप वुमेन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ता जा रहा है। दूधिया रौशनी के बीच दर्शकों से भरे मैदान में महिला खिलाड़ी चौके छक्कों की झड़ी लगा रही हैं। उम्दा फिल्डिंग और गेंदबाजी के बूते दर्शकों का रोमांच उफान पर है। सोमवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन ओपन आॅडिटोरियम घंटाघर मैदान में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला शाम 5.30 बजे पुलिस इलेवन बनाम ओलंपिक संघ और दूसरा मैच शाम 7 बजे अधिवक्ता इलेवन बनाम एनकेएच के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में पुलिस इलेवन की टीम ने ओलंपिक संघ को 35 रनों से मात दी। दूसरा मुकाबला शानदार खेल की बदौलत अधिवक्ता इलेवन ने जीता। एनकेएच की टीम को12 रन से हराते हुए प्रतियोगिता के अगले चरण में अपनी जगह बनाई।

    पहले मुकाबले में ओलंपिक संघ की कप्तान ने टॉस जीतकर पुलिस इलेवन को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पुलिस इलेवन की तरफ से जयंती और रेहाना ने पारी की शुरुआत की। ओलंपिक संघ की कसी हुई शुरुआती गेंदबाजी के सामने रेहाना का बल्ला नहीं चला। ओलंपिक संघ की निर्मला ने रेहाना को 3 रनों के निजी स्कोर पर पैवेलियन की राह दिखाई। रेहाना ने 6 गेंदों का सामना किया। रेहाना का विकेट गिरने के बाद भी जयंती का बल्ला दूसरी तरफ से चलता रहा। वन डाउन आई आशी का जयंती को भरपूर साथ मिला। दोनों ने मैदान के चारों ओर शॉट खेले। जयंती ने 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 26 गेंदों में 43 रन बनाए। आशी ने भी 25 गेंदों का सामना करनते हुए 4 चौकों की मदद से 28 रनों की पारी खेली। आशी को अंजली ने आउट किया। प्रतिभा ने 1 गेंद खेलकर टीम के लिए 4 रन बटोरे। इस तरह पुलिस इलेवन की टीम ने 99 बनाकर 10 ओवर में 100 रन का टारगेट ओलंपिक संघ की टीम को दिया। 10 रन प्रति ओवर के रन रेट से चेस की चुनौती के साथ ओलंपिक संघ की बल्लेबाजी की शुरुआत कामना और सुजाता ने की। एक तरफ से कामना ने आक्रामक रूख अपनाए रखा। कामना ने 14 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया। सुजाना की पारी धीमी रही। उन्होंने 16 गेंदों में 9 रन बटोरे। उन्हें जयंती ने बोल्ड किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई शिखा भी कुछ खास नहीं कर पाई। 5 गेंदों में 7 रन बनाकर वह भी जयंती का शिकार हुई। आशी और सुलताना ने जरूर पारी संभालने का प्रयास किया, लेकिन ओलंपिक संघ की टीम 64 रन ही बना सकी। इस तरह पुलिस इलेवन की टीम ने 35 रन की जीत हासिल की। पुलिस इलेवन की जयंती को शानदार 43 रन और 3 विकेट के आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए वुमेन आॅफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में एनकेएच इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। अधिवक्ता इलेवन की टीम की ओर से प्रियंका और अंजू मिस्त्री ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद रहते हुए निर्धारित 10 ओवर में 89 रन बनाए। प्रियंका ने 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। अंजू मिस्त्री ने भी उनका बखूबी साथ देते हुए 4 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजते हुए 30 रन बनाए। एनकेएच की ओर से अनिता, रामेश्वरी, रूखमनी, अवती आशा और प्रीति सभी का विकेट का खाता खाली रहा। गेंदबाजों ने 20 रन एक्स्ट्रा के रूप में भी लुटाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनकेएच की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। अपनी पहली गेंद खेलते हुए अनिता शून्य के स्कोर पर पैवेलियन लौट गई। उन्हें काजल ने राशि के हाथों कैच आउट करा पैवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी ओपनर अनुराधा ने जरूर टीम को जीताने का भरपूर प्रयास किया। अंत तक नाबाद रहते हुए अनुराधा ने 46 रन की पारी खेली। दूसरे छोर से विकटों का पतन जारी रहा। वन डाउन उतरी प्रीति ने 7 रन बनाए और काजल की गेंदबाजी में आउट हुई। इसके बाद उतरी आशा और प्रीति भी सस्ते में पैवेलियन लौट गई। आशा तो खाता भी नहीं खोल पाई। प्रीति ने 2 रन का योगदान दिया। वंदना 5 रन बनाकर सुमन का शिकार बनी। अंत में अमृता ने नाट आउट 6 रन बनाए।एनकेएच की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना पाई। इस तरह अधिवक्ता इलेवन की टीम 12 रनों से विजयी रही। ताबड़तोड़ पारी खेलने वाली अधिवक्ता इलेवन की प्रियंका अग्रवाल को वुमेन आॅफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। दोनों मैच के वुमेन आॅफ मैद जयंती लकरा व प्रियंका अग्रवाल को न्यू जेके ज्वेलर्स की ओर से चांदी का सिक्का मंचस्थ अतिथियों ने प्रदान किया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद दीपका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, बीकन स्कूल की शिक्षिका कल्पना मिश्रा, पार्षद हितानंद अग्रवाल, भाजपा नेता मोहन सिंह, कृष्णा गु्रप के डायरेक्टर राजा मोदी, गरिमा मेडिकल के जयंत अग्रवाल, कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक प्रहलाद सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गणेश कुलदीप, सचिव नूतन सिंह ठाकुर, मंजीत अवस्थी, रविन्द्र पराशर, रोहित राजवाड़े, वरिष्ठ पत्रकार अमित पुरोहित सहित अन्य अतिथियों ने उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    महिला खेल प्रतिभाओं को नवभारत ने दिया मंच
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि नवभारत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम रहे हैं। नवभारत का प्रयास सराहनीय है। वुमेन प्रीमियर लीग के माध्यम से नवभारत ने महिला खेल प्रतिभाओं को मंच देने का काम किया है। कोरबा ऊर्जाधानी है और ऊर्जा कप पूरी ऊर्जा के साथ खेला जा रहा है। हारने वाली टीम के खिलाड़ी निराशा न हों। अगले साल और भी अच्छी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में उतरें निश्चित ही जीत मिलेगी।

    महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल : कल्पना मिश्रा

    प्रतियोगिता के दूसरे मैच की अतिथि बीकन इंग्लिश स्कूल एसईसीएल की अध्यापिका कल्पना मिश्रा ने कहा कि वुमेन प्रीमियर लीग नवभारत की एक सराहनीय पहल है। नवभारत नारियों के सम्मान में यह आयोजन करती है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। महिला खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा दिखाने इससे बेहतर मंच नहीं मिल सकता। प्रतियोगिता जब से शुरू हुई है तब से इसकी प्रतिष्ठा साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। गृहस्थ व कार्यालयीन जिम्मेदारियों के बाद भी ऊर्जा कप में उतरी हर एक खिलाड़ी विजेता है। खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की यह एक अनूठी पहल है।

    नवभारत की अनुकरणीय पहल: मोहन सिंह

    विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मोहन सिंह ने कहा कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में नवभारत का यह आयोजन होते रहना चाहिए। लगातार 9 वर्षों से ऊर्जा कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन प्रशंसनीय है। नवभारत की यह पहल अनुकरणीय है। महिलाओं को नवभारत ने एक बेहतर मंच देने का काम किया है, जिसके माध्यम से महिलाएं अपनी खेल प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें :  PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    ऊर्जा कप कोरबा के लिए गौरव: राजा मोदी

    विशिष्ट अतिथि कृष्णा गु्रप के डायरेक्टर राजा मोदी ने कहा कि पत्रकारिता के साथ नवभारत सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है। अपने मूल दायित्व पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों को बखूबी निर्वहन करने में नवभारत परिवार अग्रणी रहा है। खेल प्रतिभाओं को मंच देने का काम नवभारत ने किया है। ऊर्जा कप के माध्यम से गृहणी व कामकाजी महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका नवभारत ने ही दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोरबा के लिए गौरव की बात है कि लगातार 9वें वर्ष जिले की महिलाओं को खेल मैदान में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है।

    ऊर्जा कप में उतरी हर एक खिलाड़ी चैंपियन: राजेन्द्र सिंह

    विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मैदान में मौजूद खिलाड़ियों में उत्साह और खुशी देखकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। Ñनवभारत के ऊर्जा कप में उतरी हर एक खिलाड़ी चैंपियन है। मैदान में हार जीत तो होती रहती है, लेकिन खिलाड़ी भावना हमेशा ही जीतती है। ऊर्जा कप में हमें यही खिलाड़ी भावना देखने को मिलती है। इस आयोजन के लिए मैं नवभारत परिवार को धन्यवाद देता हूं। विश्वास दिलाता हूं कि आयोजन को हमेशा मेरा सहयोग मिलता रहेगा।

    हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही महिलाएं: हितानंद अग्रवाल

    विशिष्ट अतिथि पार्षद हितानंद अग्रवाल ने कहा कि दिन भर ड्यूटी और गृहस्थी के काम काज के बाद भी मैदान में इतनी ऊर्जा दिखाना काबिले तारीफ है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें आगे बढ़ना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि नवभारत परिवार ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का जो मंच दिया है वह प्रशंसनीय है। महिलाएं मैदान पर जो खेल दिखाती है वह भी प्रशंसनीय है। नवभारत का यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कारगर पहल है।

    आज 4 मार्च 2025 दिन मंगलवार के मैच

    पहला मैच
    बीके वेलफेयर बनाम बालको इलेवन
    शाम 5.30 बजे
    दूसरा मैच
    एनटीपीसी बनाम अधिवक्ता इलेवन
    शाम 7 बजे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.