Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    August 5, 2026

    बिहार में दिखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, एक ही घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, उसके बाद जो हुआ…

    August 5, 2026

    Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»थप्‍पड़ मारे… दांतों से काटा… बाल नोचें: प्रॉपर्टी के लिए सगी बेटी ने की मां के साथ क्रूरता
    Featured

    थप्‍पड़ मारे… दांतों से काटा… बाल नोचें: प्रॉपर्टी के लिए सगी बेटी ने की मां के साथ क्रूरता

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65417568317409076175402f7cf2044d314e3dd5ad82c5386f3b845f8282c5ad1e89799643a0445384c26a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हिसार/स्वराज टुडे: हरियाणा के हिसार से दिल को झकझोर करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की जा रही है और मारपीट करने वाली कोई और नहीं बल्कि उस महिला की ही बेटी है.

    बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित करने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक बेटी कभी अपनी मां को थप्‍पड़ मार रही है तो कभी दांत से उसे काटा जा रहा है तो कभी बुजुर्ग महिला के बाल खींचे जा रहे हैं. इस दौरान अपनी मां को पीट रही महिला यह भी कहती है कि वह उसका खून पी जाएगी.

    वीडियो वायरल होने के बाद महिला के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया है कि उनकी मां को बंधक बना रखा गया है और उनकी संपत्ति अपने नाम कराने के लिए उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

    दिल दहला देने वाला है वीडियो

    ये मामला हिसार के आजाद नगर की मॉडर्न साकेत कॉलोनी का है. आरोपी महिला की पहचान रीता के रूप में की गई है. उसे अपनी मां निर्मला देवी के साथ एक बिस्तर पर बैठे देखा जा सकता है, जो रो रही है.

    अपनी मां को डांटने के बाद रीता उसकी चीख को नजरअंदाज करते हुए उसके पैर पर जोर से मारती है और फिर उसकी जांघ पर काट लेती है. इस दरिंदगी के दौरान निर्मला देवी हाथ भी जोड़ती है, लेकिन बेटी का दिल नहीं पसीजता वह लगातार पीटती रहती है. आरोपी महिला कहती है, “मजा आ रहा है, मैं तेरा खून पी जाऊंगी.”

    यह भी पढ़ें :  हिंदू समझकर जिस लड़के के साथ होटल गई लड़की, सम्बन्ध बनाने के बाद निकला आसिफ कसाई....बोला- मैं मुस्लिम हूँ, जो करना है कर लो

    दया की भीख मांगती है मां

    महिला तब भी रोती रहती है, जब आरोपी रीता उसके बाल पकड़ती है और उसे नीचे पटक देती है. महिला दया की भीख मांगती रहती है, लेकिन रीता उसकी एक नहीं सुनती और उसे काटती नजर आती है. साथ ही रीता अपनी मां को थप्‍पड़ मारती है और उससे पूछती है, “क्या तुम हमेशा जीवित रहोगी?”

    रीता के भाई अमरदीप सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी बहन ने दो साल पहले राजगढ़ के पास एक गांव में रहने वाले संजय पूनिया से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही वह अपने मायके लौट आई थी. उन्होंने कहा कि इसके बाद उसने संपत्ति के लिए अपनी मां को परेशान करना शुरू कर दिया और अपने पति को भी अपने और अपनी मां के साथ रहने को कहा.

    भाई को दी झूठे आरोप लगाने की धमकी

    सिंह ने आरोप लगाया कि रीता ने कुरूक्षेत्र में अपनी पारिवारिक संपत्ति 65 लाख रुपये में बेचकर पैसे अपने पास रख लिए और अपनी मां को अपने घर में बंधक बना लिया क्योंकि वह चाहती थी कि वह संपत्ति भी उसके नाम हो जाए. उसने दावा किया कि रीता ने उसे घर में आने से रोक दिया था और धमकी दी थी कि वह उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाएगी.

    आजाद नगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक साधुराम ने कहा कि रीता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    यह भी पढ़ें: 2 पक्षों के बीच झगड़े को शांत कराने पहुंचे दरोगा और सिपाही, तो लोगों ने उनके साथ ही कर दिया ये कांड

    यह भी पढ़ें :  Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए तो परेशान न हों, सरकार दे रही दोबारा पुण्य कमाने का मौका

    यह भी पढ़ें: मंगलुरु की तनुष्का सिंह बनीं IAF की पहली महिला पायलट, जो उड़ाती हैं फाइटर जेट जगुआर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    August 5, 2026

    बिहार में दिखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, एक ही घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, उसके बाद जो हुआ…

    August 5, 2026

    Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

    August 5, 2026

    राशिफल 5 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 5, 2026

    Korba: IAS अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन के विवाद ने पकड़ा तूल, अब दुर्व्यवहार के आरोपों पर मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग

    August 5, 2026

    मुस्लिम युवक ने अपहरण के बाद 2 दिन घर में बंधक बनाकर किया रेप, पकड़े जाने के बाद भीड़ ने कर दिया फैसला ‘ऑन द स्पॉट’, अब एक्शन मोड में पुलिस

    August 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,812 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,466 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,164 Views
    Don't Miss

    स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    August 5, 2026

    राजस्थान अलवर/स्वराज टुडे: अलवर पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान 3.0 के तहत एक ऐसे अंतरराज्यीय…

    बिहार में दिखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, एक ही घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, उसके बाद जो हुआ…

    August 5, 2026

    Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

    August 5, 2026

    राशिफल 5 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.