Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026

    Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    October 3, 2026

    Sonbhadra: 124 साल पुरानी रामलीला का 8 अक्टूबर से आगाज़, मुकुट पूजन के साथ शुरू होगा मंचन, विजयादशमी पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»साली ने करवाया जीजा का मर्डर, सुहाग उजड़ा तो खुश हो गई बहन, वजह जान दंग रह गई पुलिस
    Featured

    साली ने करवाया जीजा का मर्डर, सुहाग उजड़ा तो खुश हो गई बहन, वजह जान दंग रह गई पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6542554061740968941293c7b3e081a17f11ba7c69ed8150132639a7713f7fde198fae55a701a2a842c6bb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मेंरठ/स्वराज टुडे: मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में 25 फरवरी को गांव कुसेड़ी के अजय उर्फ बिट्‌टू की हत्या को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. अजय की हत्या उसकी साली ने करवाई थी. साजिश में मृतक की पत्नी संगीता और उसका अवनीश प्रेमी शामिल था.

    दो दिन पहले खेत में पड़ी लाश मिली थी. पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को पुलिस सुलझाते हुए मृतक की पत्नी, उसकी बहन पूनम और कातिल प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मर्डर की वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई. हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी आशु पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. साली ने बदला लेने के लिए अपने ही जीजा का मर्डर करवाया. पुलिस ने जब पूनम से पूछा कि मृतक अजय से उसकी क्या दुश्मनी थी तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. पूनम ने बताया कि जीजा अजय की हत्या करने प्लान उसी ने बनाया था. उसकी बड़ी बहन संगीता, अवनीश और आशू सिर्फ मोहरे थे.

    संगीता और उसकी बहन पूनम की शादी भी कुसैड़ी में ही एक ही परिवार में हुई थी. संगीता की शादी अजय से जबकि अजय के चचेरे भाई अनुज से पूनम की शादी हुई थी. यह शादी अजय ने ही करवाई थी. पूनम का जीजा अजय जादू-टोना जानता था. एक साल पहले पूनम के पति अनुज की मृत्यु हो गई थी. पूनम को लगता था कि अनुज की मौत उसके जीजा अजय के जादू-टोना कराने से हुई है. पूनम ने पति की मौत के बाद जीजा अजय को मरवाने की ठान ली थी.

    पति अनुज की मौत के बाद पूनम के संबंध बड़ी बहन संगीता के देवर दीपू से हो गए. पूनम दीपू से फिर से शादी करके अपना घर बसाना चाहती थी. अजय को जब इस प्रेम-संबंध का पता चला तो उसने विरोध किया और दोनों का रिश्ता तुड़वा दिया. ऐसे में पूनम ने अपने जीजा की हत्या की प्लानिंग तेज कर दी.

    यह भी पढ़ें :  वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के 'माइनिंग किंग', यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    अजय शराब पीने का आदी था. वह अपनी पत्नी संगीता को परेशान करता था. इसी बीच पूनम का संपर्क अवनीश से हुआ. अवनीश की पत्नी की मृत्यु कारोना काल में हो गई. वह शादी करना चाहता था. पूनम को पता था कि उसकी बहन संगीता का रिश्ता पति अजय से ठीक नहीं है. अजय उसे मारता-पीटता था. इसी का फायदा उठाकर पूनम ने अपनी बहन संगीता की मुलाकात अवनीश से कराई. संगीता पति अजय से दूरी बनाने लगी और अवनीश के करीब आती गई. तीनों ने मिलकर अजय की हत्या की साजिश रची. अजय हरिद्वार में गन्ना क्रेशर पर लोडर चलाता था. 22 फरवरी को वह गांव आया था। 25 फरवरी को उसे मोदीनगर से ट्रेन से हरिद्वार जाना था.

    साजिश के तहत रास्ते में गांव के आशू ने अजय को अपने झांसे में लिया और काम दिलाने के सिलसिले में उसकी बात अवनीश से कराई. अवनीश ने अजय को फोन पर बताया कि मेरे पास गन्ने का क्रशर है. लोडर चलाने के लिए एक व्यक्ति की जरूरत है. घर के नजदीक काम मिलने की वजह से अजय तैयार हो गया. उसने 10 हजार रुपये एडवांस मांगे तो अवनीश ने पांच हजार रुपये दे दिए. फिर अवनीश ने शराब खरीदी और शराब पी. इसी बीच, अवनीश की बात संगीता और पूनम से हुई.

    आरोपी अवनीश ने बताया, ‘जब उन्हें पता चला कि हम तीनों शराब पी रहे हैं तो दोनों ने अजय का मर्डर करने के लिए कहा. दोनों अजय की लाश देखना चाहती थी, इसलिए गांव के नजदीक हत्या करने को कहा.’ अवनीश, आशु तथा अजय बाइक पर अनिल निवासी कुसैड़ी के बाग के पास पहुंचे. हैंडपंप पर बची हुई शराब पी. अजय जैसे ही हैंडपंप के पास पानी पीने पहुंचा, उसकी हत्या कर दी.

    यह भी पढ़ें :  जमुई कांड: समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, एक नहीं पूरे समाज को बताया जिम्मेदार

    एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया, पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों अवनीश, संगीता और पूनम को गिरफ्तार किया है. तीनों को जेल भेज दिया है. आशू की तलाश जारी है. कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मर्डर का खुलासा किया.’

    यह भी पढ़ें: वृद्ध डॉक्टर ने बेटी को जहर देकर मारा, फिर लगा लिया फंदा; स्टेटस पर लिखा..मैं जिंदादिल इंसान था 

    यह भी पढ़ें: ‘मुझे हिन्दू धर्म के बारे में गलत जानकारी दी गई थी’… मुस्लिम से सनातन धर्म अपनाने के बाद लड़की ने खोले चौंकाने वाले राज !

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़, वीडियो भी बनाया, आग-बबूला फडणवीस ने दिया ये आदेश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026

    Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    October 3, 2026

    Sonbhadra: 124 साल पुरानी रामलीला का 8 अक्टूबर से आगाज़, मुकुट पूजन के साथ शुरू होगा मंचन, विजयादशमी पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

    October 3, 2026

    PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    October 3, 2026

    Korba: गांधी जयंती पर सतरेंगा पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान, पौधे भी रोपे गए

    October 2, 2026

    गांधी जयंती के पावन अवसर पर CWS-CS कोरबा में ‘सद्भावना क्रिकेट मैच’ का भव्य आयोजन…GM XI ने दर्ज की शानदार जीत

    October 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,976 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,399 Views
    Don't Miss

    Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    October 3, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के…

    Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    October 3, 2026

    Sonbhadra: 124 साल पुरानी रामलीला का 8 अक्टूबर से आगाज़, मुकुट पूजन के साथ शुरू होगा मंचन, विजयादशमी पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप

    October 3, 2026

    PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.