Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला साहू संघ कोरबा द्वारा जिले में साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन/ पत्रिका विमोचन एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 13 अप्रैल 2025 दिन रविवार को जिला साहू संघ कार्यालय सामुदायिक भवन ढेन्गुर नाला एतमानगर कोरबा में किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी उद्योग वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती संजू देवी राजपूत जी महापौर नगर पालिक निगम कोरबा सम्मिलित हुए l कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय श्री गिरिजा कुमार साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे : कोरबा अंचल सुनालिया चौक के पास नहर मार्ग किनारे बन रहे बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग के अधूरे कार्यों को जनवरी तक पूर्ण कर लिये जाने की उम्मीद जताई जा रही हैं।इसके बाद ही इसका उपयोग शुरू हो सकेगा। जानकारी के अनुसार इस बार पार्किंग के साथ ही ऊपरी हिस्से को कमर्शियल उपयोग के लिए दिया जाएगा। नया ठेका होने के बाद काम तेजी से चल रहा है। नगर निगम ने शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए मल्टीलेवल पार्किंग की योजना बनाई थी। जिला खनिज न्यास मद से इसके लिए 15 करोड़ 38…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सिविल लाइन थाने में लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों की गहन समीक्षा करी गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी मामलों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कुछ मामलों में अनावश्यक विलंब और कार्य में लापरवाही बरती गई है। कार्यवाही में कोताही बरतने पर सहायक उपनिरीक्षक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की गई, वहीं थाना प्रभारी से भी संबंधित मामलों में लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि एएसआई द्वारा लंबित रखी गई शिकायतों…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 14.04.2025 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई के.एस.टी.पी.पी कोरबा द्वारा ‘अग्निशमन सेवा दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री विभास घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एनटीपीसी कोरबा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान श्री राम मूर्तिे जोसुला, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा), श्री शशि शेखर, एजीएम (एच आर), श्री विजय कुमार गर्ग एजीएम (रसायन), श्री एल के सिंह एजीएम (सी एण्ड आई), श्री गवेंन्द्र शर्मा, डीजीएम (सेफ्टी), श्री के वी वी अपाराव ,उप महाप्रबंधक (सिविल), श्री कुमार पुरुषोतम, उप समादेष्टा/कार्य, श्री अषोक प्रसाद सिंह, सहायक समादेष्टा/अग्नि, श्री जंगबहादुर सिंह, सहायक समादेष्टा/कार्य, निरीक्षक/अग्नि…

Read More

छत्तीसगढ़ भाटापारा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के भाटापारा में असामाजिक तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात को शहर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। वहीं कुछ दिन पहले ही गन्ने की एक दुकान को भी इसी तरह जला दिया गया था। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल है। चाय दुकान के संचालक अनूप दुबे ने बताया कि, वह रात करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: रविवार को पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने के बाद अपने 2 साल के बेटे को साथ लेकर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी लोरमी में एक होटल से नाश्ता करने के दौरान की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा कोतवाली लाया गया है। उसके साथ मौजूद पुत्र सही सलामत है। इधर,मृतका दुर्गा का शव आज पोस्टमार्टम के बाद वैधानिक कार्रवाई बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि शहर के दर्री रोड रामसागरपारा में प्रीति एंपोरियम दुकान के बगल से गुजरी गली में…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में रविवार को 24 लोगों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटकर नहर में गिर गई। इस दौरान नहर के तेज बहाव में 2 बच्चे और 3 महिलाएं बह गई। हादसे के 24 घंटे बाद अब तक 2 महिलाओं और एक बच्ची का शव बरामद किया जा चुका है। जबकि दो लोग अब भी लापता हैं।  पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी जर्वे का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में लगभग 20 से 25 लोग सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा-चांपा मार्ग में संचालित प्रकाश इंडस्ट्रीज में हुए फर्नेस ब्लास्ट मामले में अब प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हादसे में 13 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है, जिसके बाद चांपा थाना में दर्ज रिपोर्ट में कारखाना प्रबंधक और कारखाना अधिभोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शासन की ओर से उप निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद भेजे गए घायल हादसे में झुलसे जनरल मैनेजर सहित 2 अन्य कर्मचारियों को…

Read More

नागपुर/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के नागपुर में तैनात एक आईपीएस अफसर के खिलाफ एक महिला डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने नागपुर के इमामबाड़ा थाने में आरोपी आईपीएस के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. पीड़िता के मुताबिक उन दिनों वह खुद एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी. आरोपी खुद भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. उनके बीच पहले दोस्ती थी.…

Read More

उत्तरप्रदेश हापुड़/स्वराज टुडे: उत्तरप्रदेश के हापुड़ में छिजारसी टोल प्लाजा पर एक हाईवोल्टेज ड्रामा उस समय देखने को मिला जब एक कार सवार महिला और टोलकर्मियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई. फास्टैग को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने पहले टोल बूथ में घुसकर टोलकर्मी को जमकर थप्पड़ मार दिए. वहीं इसके बाद टोलकर्मियों ने भी महिला के साथ कार में सवार दो युवकों की पिटाई कर दी. पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना रविवार देर शाम की है. मुरादाबाद से नोएडा जा रही एक…

Read More