Author: Deepak Sahu
♦️ *थाना क्षेत्र में आमरोड पर केक काटने वाले बदमाश सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।* ♦️ *आम रास्ते पर मोटर सायकल खड़ी कर मना रहे थे बर्थडे पार्टी।* ♦️ *पुलिस को आते देख भागने लगे बदमाश, 4 लोगों को पकड़ा गया।* ♦️ *अनावेदक के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।* ♦️ *बदमाषों के 15 नग मोटर सायकल पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही।* ♦️ *थाना क्षेत्र में अषांति फैलाने वालों पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही।* नाम अनावेदक:- 01. इरफान अली पिता पीर अली उम्र 22 वर्ष निवासी अटल अवास लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 02. सतीश उर्फ…
सुल्तानपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पिता और भाई की हत्या करने वाले हत्यारे ने सुसाइड कर लिया। आरोपी अजय यादव ने अपने घर के अंदर एसओ के सामने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। अजय को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल लाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरा मामला जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र का है। जहां, सहरी गांव में अजय यादव ने सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के चलते भाई सत्यप्रकाश और पिता काशीराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा-कारीमाटी मार्ग में मध्य रात्रि करीब दो से तीन बजे के बीच एक कार में आग लग गई। कार में कौन और कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल सका है वहीं कार पूरी तरह जल जाने के कारण उसका नंबर प्लेट भी मिट चुका है। प्रारंभिक सूचनाओं व दिशा के मुताबिक यह कार कोरबा की ओर आ रही थी कि कारीमाटी से गुजरने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरने के बाद पेड़ से टकराकर थम गई।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर के प्रसिद्ध टेंट व्यवसाई और अंकुर टेंट हाउस के संचालक श्री राजेश अरोरा का आकस्मिक निधन हो गया है। जो कि कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह 50 वर्ष के थे और 16 अप्रैल को प्रातः 4:30 बजे हमें छोड़कर चले गए। जिनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से आज बुधवार को 12 बजे दोपहर को मुक्तिधाम मोतीसागर पारा के लिए निकाली जाएगी , जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुभचिंतकों में शोक की लहर श्री राजेश अरोरा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी छोटी पुत्री, बडे भाई विजय अरोरा,…
आज का राशिफल : 16 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। क्योंकि आज ग्रहों की बहुत ही अच्छी स्थिति बनी हुई है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में होकर मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग बना रहे हैं साथ ही आज चंद्रमा का मंगल एवं शुक्र और बुध के साथ त्रिकोण योग भी बन रहा है और इसके साथ ही आज चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि से नीचभंग राजयोग भी बन रहा है। ऐसे में आज बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अब पुलिस ने जांच के बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले पति, सास और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 20 साल की युवती की शादी करीब एक साल पहले प्रकाश सिंह के साथ हुई थी। शादी की शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिन बाद से छोटी-छोटी बातों पर ससुराल पक्ष विवाद करने लगा। आए दिन विवाहिता के साथ उसके पति, सास और जेठानी का झगड़ा होता था। 5 अप्रैल को भी…
कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल ही में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जारी आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया था। इस हिंसा में हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया था और जमकर हिंसा और आगजनी की गई थी। इस हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल भी हुए थे जिसके बाद मुर्शिदाबाद से बड़ी संख्या में परिवारों ने पलायन भी शुरू कर दिया था। अब इस हिंसा को लेकर खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में बांग्लादेशी आतंकी शामिल थे। खुफिया रिपोर्ट में क्या…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के सत्र 2024-25 के जबलपुर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “आनंदम” में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट सचिव लायन डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा को स्टार अवार्ड से किया सम्मानित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सुधीर जैन ने । विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के सत्र 2024-25 की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “आनंदम” का आयोजन 13 अप्रैल 2025 रविवार को लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 सी वर्ष 2024-25 के गवर्नर लायन सुधीर जैन की अध्यक्षता में होटल रॉयल ऑर्बिट जबलपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमे लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर की पूर्व पार्षद व छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय के पति श्री नवीन उपाध्याय का रायपुर में इलाज के दौरान 62 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। स्वर्गीय श्री उपाध्याय के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल दिनांक 16 अप्रैल, 2025 को सुबह 11.00 बजे पोंड़ी बहार स्थित मुक्तिधाम में किया जायेगा। नवीन उपाध्याय को 5 दिन पूर्व रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वे लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। लंबे अरसे से उनका इलाज चल रहा था।…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डॉ अम्बेडकर जयंती मनाई गई,विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति में अजा मोर्चा ने जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर जनपद पंचायत कार्यालय मुंगेली पहुँच कर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधायक पुन्नूलाल मोहले व जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला,राजेन्द्र वैष्णव,मानिकलाल सोनवानी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे आदि के…
