Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»धर्म»राशिफल 16 अप्रैल 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    धर्म

    राशिफल 16 अप्रैल 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 16 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। क्योंकि आज ग्रहों की बहुत ही अच्छी स्थिति बनी हुई है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में होकर मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग बना रहे हैं साथ ही आज चंद्रमा का मंगल एवं शुक्र और बुध के साथ त्रिकोण योग भी बन रहा है और इसके साथ ही आज चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि से नीचभंग राजयोग भी बन रहा है। ऐसे में आज बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। इनको आज सफलता और लाभ पाने के लिए संयम और व्यवहारिकता से काम लेना होगा। आपको आज परिवार के साथ भी तालमेल बनाकर रखना होगा। परिवार के सहयोग से आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। बिजनस में आज आप कमाई बढाने के लिए अपने हाथ पांव खूब चलाएंगे और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल रहेगी। आप दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ आनंददायक समय बिता पाएंगेो। आपको आज घर के बड़े बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपके प्रेम बना रहेगा और आप प्रेमी को गिफ्ट देकर प्यार का इजहार कर सकते हैं। जो जातक विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उनको कोशिश कामयाब हो सकती है। वैसे आज दिन के शुरुआत में आप थकान और सुस्ती महसूस करेंगे लेकिन दिन का दूसरा भाग आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 2 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन आपको आज सकारात्मक भाव रखना होगा। आप आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजना पर भी काम कर सकते हैं। आपको भाई बहनों की मदद से भी आज फायदा हो सकता है। दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैसे आपके लिए सलाह है कि विरोधियों और शत्रुओं से आप आज सतर्क रहें। कुछ लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी किसी चिंता परेशानी का भी समाधान निकलेगा। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए भी आज का दिन अच्छा है। परिजनों के साथ समय व्यतीत करना सुखद रहेगा। व्यापारियों को आज कुछ नए अवसर मिलेंगे और कोई कुछ नए आर्डर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी बात की वजह से आपके बीच मतभेद भी हो सकता है।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को आज कई समस्याओं और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में बहुत ही सजग और सतर्क होकर चलना होगा नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ सहयोग से आपको आज फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आज वाणी को संयमित रखना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज लाभदायक रहेगा। आप आज साहस और धैर्य से स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रख सकते हैं। लेकिन आपको आज अपने आप पर भरोसा रखना होगा दूसरों की बातों में आकर कोई भी काम करेंगे या निर्णय लेंगे तो आपको आज नुकसान हो सकता है। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आप आज कार्यकुशलता और चतुराई से लाभ पा सकेंगे। आपकी रुचि आज खानपान में बढ़ेगी और आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाई बहनों से रिश्ते में स्नेह और सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ में भी खुशी पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 8 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​तुला राशि

    तुला राशि के जातकों को आज संतान की ओर से खुशी मिलेगी। बच्चों को अच्छा काम करते देखकर मन आपका आनंदित होगा। आप आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगिता और शिक्षा में आपका प्रदर्शन आज बेहतर होगा। आपको आज पिता और घर के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है, प्रेमी के साथ रोमांचक समय बिता पाएंगे।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों को आज मानसिक उलझन से बचना चाहिए। आपको कमीशन या रॉयल्टी के द्वारा लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल रहेगी और आप दीर्घकाल के लिए धन का निवेश भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी आज आप खुशी पाएंगे आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आपके घर सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है। आपको विदेशी क्षेत्र से भी लाभ मिल सकता है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लोगों को आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आपको आज दोस्तों के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए नहीं तो किसी बात से आज आपके मित्र नाराज हो सकते हैं। आपको आज उधार लेन देन से बचना होगा। वैसे आज आप रचनात्मक विषयों में रुचि लेंगे और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। बिजनेस में आपको आज कोई अच्छी डील मिलने से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारियों से आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई पुराना किया हुआ काम आपको लाभ दिला सकता है।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लोगों को आज भाग्य के भरोसे बैठने से बचना चाहिए। साथ ही आज सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। सितारे बताते हैं कि आर्थिक मामंलों में भी आपको आज बहुत ही संभलकर चलना होगा क्योंकि आपके खर्च आज बढ सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। नौकरी में आपको आज टीमवर्क से काम करना होगा नहीं तो आपका काम प्रभावित हो सकता है। विदेशी क्षेत्र से जिन लोगों के काम का संबंध है उनको आज विशेष रूप से फायदा होगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    कुम्भ राशि

    आज अधूरे कार्य पूरे होने से मानसिक संतोष मिलेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक विवादों में सुधार आएगा और परिवार का समर्थन मिलेगा।

    ​मीन राशि

    मीन राशि वाले जातकों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज भी आपका आज बहुत ही अच्छा चलेगा और आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आपको आज बचत पर ध्यान देना होगा। आपके लिए अच्छी बात यह रहेगी कि आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आपको प्रेमी पर किसी बात का दबाव बनाने का बचना होगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी आज रुचि रहेगी और आपके हाथों आज दान पुण्य का काम भी हो सकता है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 8 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 8, 2026

    राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 7, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    राशिफल 5 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 5, 2026

    राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 4, 2026

    राशिफल 2 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.