Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ धमतरी/स्वराज टुडे: आज दिनांक 15.04.25 को एक नाबालिक लड़की की विवाह गुरुर जिला बालोद निवासी के साथ होने की प्राप्ति सूचना के आधार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के आदेशानुसार एवं श्री आनंद पाठक जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय टीम द्वारा बाल विवाह रोकने हेतु ग्राम में जाकर लड़की की मार्कशीट देखने पर पता चला कि लड़की अभी नाबालिग है । 5 वी की अंकसूची में जन्मतिथी 18.8.2008 दर्ज है और आगनबाड़ी कार्यकर्ता की रिकॉर्ड में 25.08.2007 दर्ज पाया गया। दोनों ही रिकॉर्ड में आयु 18 वर्ष से कम पाए जाने पर विवाह रोकने हेतु परिजनों को…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वर्गीय डॉ. बंशी लाल महतो स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन दर्शकों को क्रिकेट का बेहतरीन अनुभव देखने को मिला। प्रतियोगिता के इस दिन कुल दो मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। पहला मुकाबला: पहला मैच ब्लू स्टार और कृष्णा हुंडई के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ब्लू स्टार ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा हुंडई ने 83 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में ब्लू स्टार ने तेज शुरुआत करते हुए केवल 6 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल…

Read More

राजस्थान अजमेर/स्वराज टुडे: अजमेर के सिविल लाइंस में तैनात कांस्टेबल पवन मीना की पुलिस तलाश कर रही है। पवन ने एक कंपनी में निवेश के नाम पर चार गुना मुनाफे का लालच देकर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की है। वह सभी पुलिसकर्मियों को कुछ ही महीनों में करोड़पति बनाने का लालच देता था। ठगी के शिकार सभी लोग भी पुलिसकर्मी ही हैं। ठगी का शिकार हुए कई पीड़ितों ने अपनी जमापूंजी, मकान और जमीन बेचकर पैसे निवेश कर दिए। कुछ ने पत्नी के जेवर पर लोन लेकर निवेश कर दिया ताकि करोड़पति बन सकें। आरोपी कांस्टेबल पवन…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गायक और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल की 10 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ‘अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड’ को लेकर पटियाला में विवाद खड़ा हो गया है. पटियाला पुलिस ने फिल्म का विरोध करने वाले बाबा बख्शीश सिंह को हिरासत में ले लिया है. बाबा बख्शीश सिंह का कहना है कि उन्होंने और उनकी समिति ने हमेशा ऐसी फिल्मों का विरोध किया है, जिनमें सिख चरित्रों को अनुचित तरीके से दिखाया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में सिख किरदारों को शराब पीते, तंबाकू खाते या ‘मुंडित’ (बिना बाल के) दिखाया जा रहा है, जो सिख इतिहास और परंपरा…

Read More

छत्तीसगढ़ सुकमा/स्वराज टुडे: कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसने पूरी इंसानियत को हिला कर रख दिया था । वीडियो में कुछ युवक भालू के साथ दरिंदगी करते हुए दिखे थे । भालू के पैरों को जंजीर से बांधा गया था। उसके बाल और कान बड़ी बेरहमी से खिंचे जा रहे थे। मार मारकर भालू के मुंह को लहूलुहान कर दिया गया था। दर्द से भालू तड़प रहा था लेकिन युवकों को उस पर जरा भी दया नहीं आ रही थी । वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू हुई तो पता चला कि यह…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोल पंप के लिए राज्य स्तर पर लाइसेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दी है। यह बदलाव 14 नवंबर 2024 को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है। अब पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यवसायियों को सिर्फ केंद्रीय पेट्रोलियम अधिनियम के नियमों का पालन करना होगा। पहले की दोहरी अनुमति की प्रक्रिया को हटाकर इसे आसान बना दिया गया है। क्या बदला और क्यों है यह अहम पहले पेट्रोल पंप शुरू करने के…

Read More

मध्यप्रदेश ग्वालियर/स्वराज टुडे:मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. होटल ‘स्मार्ट हवेली इन’ में शनिवार देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया. इस कार्रवाई में होटल की नेपाली महिला मैनेजर और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि होटल संचालक दीपक शर्मा की तलाश जारी है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल स्मार्ट हवेली इन में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है. इस जानकारी के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एक विशेष टीम गठित की,…

Read More

नीमच/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमच सिंगोली मार्ग स्थित गांव कछाला के समीप रविवार रात जैन मुनियों के साथ मारपीट की घटना से साेमवार काे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। दरअसल, कछाला गांव के पास हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम कर रहे तीन जैन मुनियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना देर रात करीब 12 बजे की है, इसी दौरान छह बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने मुनियों से पैसे और सामान की मांग की। मुनियों ने बताया कि उनके पास कुछ नहीं है। इस पर बदमाशों ने मुनियों के साथ मारपीट शुरू…

Read More

आज का राशिफल  :  15 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। चंद्रमा आज गोचर में तुला उपरांत वृश्चिक राशि से संचार करेंगे। ऐसे में आज चंद्रमा मंगल से दृष्ट रहने की वजह से चंद्र मंगल और धन लक्ष्मी योग भी बनाएंगे। ऐसे में आज मंगलवार का दिन किन-किन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा। जानें आज का राशिफल। ​मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आपकी राशि में सूर्य का संचार होने से आपका आत्मबल और साहस बढेगा। आपको आज…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ प्रदेश गाड़ा समाज विकास समिति, कोरबा (छ.ग.) द्वारा चौहान समाज सामुदायिक भवन, बालको में विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नरेंद्र देवांगन ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, महान समाज सुधारक एवं भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रेरणादायक जीवन यात्रा और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती सुनीता चौहान, पार्षद श्री चेतन मैत्री, समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रामकृष्ण चौहान, जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण वाद्यक, श्री गोपाल ऋषिकर भारती, वि.प्र. श्री रामकुमार…

Read More