Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026

    फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रात्रि विश्राम कर रहे तीन जैन मुनियों पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, घटना के विरोध में शहर बंद
    Featured

    रात्रि विश्राम कर रहे तीन जैन मुनियों पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, घटना के विरोध में शहर बंद

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66024376617446866271267c047bd07227b0115f6cffc15ed3f5a85fe9f062346d5be6fe1c8aa701662b0b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नीमच/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमच सिंगोली मार्ग स्थित गांव कछाला के समीप रविवार रात जैन मुनियों के साथ मारपीट की घटना से साेमवार काे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

    दरअसल, कछाला गांव के पास हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम कर रहे तीन जैन मुनियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना देर रात करीब 12 बजे की है, इसी दौरान छह बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने मुनियों से पैसे और सामान की मांग की। मुनियों ने बताया कि उनके पास कुछ नहीं है। इस पर बदमाशों ने मुनियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद दो बदमाशों को तो लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। हमले में घायल मुनियों ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सभी को जैन स्थानक भवन में रखा गया है। घटना के बाद आज साेमवार काे जैन समाज की ओर से नगर बंद का आह्वान किया गया है। वहीं, पुलिस ने 6 आरोपितों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं।

    सिंगोली थाना टीआई भूरा लाल भाभर ने बताया कि जैन संत शैलेष मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनींद्र मुनि जी विहार पर हैं। वे सिंगोली से नीमच जा रहे थे। रविवार-सोमवार की रात वे कछाला गांव के पास हनुमान मंदिर में विश्राम के लिए रुके थे। इसी दौरान तीन बाइक से कुछ बदमाश वहां पहुंचे। पहले उन्होंने मंदिर के सामने बैठकर शराब पी। उन्हें जैन मुनि मंदिर में दिखे तो पास जाकर उनसे रुपए मांगने लगे। जब मुनियों ने मना किया, तो मारपीट शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें :  आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का 'गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन' का आयोजन 28 जुलाई को

    जान बचाने के लिए एक जैन मुनि सड़क की ओर भागे। उन्होंने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार से मदद मांगी। उससे समाज के लोगों को फोन करने के लिए कहा। बाइक सवार ने जैन समाज के कुछ लोगों को फोन किया। सूचना पर कछाला गांव के लोग भी आ गए। लोगों को आता देख चारों बदमाश भाग निकले, जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी व जावद विधायक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छह संदिग्धों को राउंडअप करने की बात कही है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जैन परंपरा के अनुसार रात में इलाज नहीं किया जाता। इसलिए घायल मुनियों को सिंगोली ले जाया गया, जहां साेमवार सुबह जैन स्थानक भवन में उनका इलाज किया गया। घटना के विरोध में जैन समाज ने सिंगोली बंद का आह्वान किया है।

    एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसडीओपी जावद निकिता सिंह ने भी घायल जैन मुनियों का हालचाल जाना। क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी मौके पहुंचे। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा- यह घटना न केवल समाज की शांति और अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि मानवीय मूल्यों का भी अपमान है। मैंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई के लिए कहा है ।

    यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा

    यह भी पढ़ें: मेरठ में युवक की जान लेने तक डंसता रहा सांप, पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें: हत्यारा पति लोरमी से गिरफ्तार, वारदात के बाद अपने एक बच्चे को लेकर हो गया था फरार

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप; IPS बनते बनाई दूरी तो महिला डॉक्टर पहुंची थाने

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 2, 2026

    प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    August 2, 2026

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    August 2, 2026

    कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर, 6 साल के बेटे और पिता की मौके पर मौत, मां की हालत गंभीर, हादसे के बाद दूर तक घसीटी स्कूटी

    August 2, 2026

    राशिफल 2 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 2, 2026

    ऐसे ही नहीं वायरल हुए ‘कॉकरोचों’ के वीडियोज़…अब तीन कंपनियां और 100 यूट्यूबर रडार पर

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,801 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,462 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,156 Views
    Don't Miss

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    राँची/स्वराज टुडे: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में मारा…

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026

    फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    August 3, 2026

    राशिफल 3 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.