Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भालू से क्रूरता करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल
    Featured

    भालू से क्रूरता करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n660300634174469130211450e8872c0d599e68bdda660d719114d1910babbc9ed5caf7a9e34bde49a67e65
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सुकमा/स्वराज टुडे: कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसने पूरी इंसानियत को हिला कर रख दिया था । वीडियो में कुछ युवक भालू के साथ दरिंदगी करते हुए दिखे थे । भालू के पैरों को जंजीर से बांधा गया था। उसके बाल और कान बड़ी बेरहमी से खिंचे जा रहे थे। मार मारकर भालू के मुंह को लहूलुहान कर दिया गया था। दर्द से भालू तड़प रहा था लेकिन युवकों को उस पर जरा भी दया नहीं आ रही थी । वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू हुई तो पता चला कि यह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की घटना है । अब भालू के साथ क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। भालू के साथ हुए क्रूरता पूर्वक व्यवहार और उसकी हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    वहीं इसे लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वन्य जीव हमारे अमूल्य वन सम्पदा हैं. इनकी सुरक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी शासन, वन प्रशासन के साथ वनों में रहने वाले लोगों की भी है.

    बता दें कि विभिन्न सामचार पत्रों के माध्यम से भालू के साथ हुए क्रूरता पूर्वक व्यवहार और उसकी हत्या मामले में प्रकाशित समाचार के आधार पर हाईकोर्ट बिलासपुर के समक्ष PIL फाईल किया गया है. इस मामले को वन मंत्री केदार कश्यप ने अक्षम्य अपराध मानते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छ’ग. तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक, (व.प्रा.) को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

    मुख्य वन संरक्षक, जगदलपुर वृत्त, जगदलपुर ने वन मंत्री के निर्देशानुसार प्रकरण की फौरन जांच जांच कमीटी की ओर से की गई. वायरल वीडियो को देख कर मुख्य वन संरक्षक, जगदलपुर के द्वारा संभावना व्यक्त की गई कि यह घटना सुकमा क्षेत्र का हो सकता है. इस आधार पर वनमण्डलाधिकारी सुकमा के द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई. सभी परिक्षेत्र अधिकारी और परिसर रक्षकों को अपने क्षेत्र के गांवों एवं वनक्षेत्रों में सघन पतासाजी कराने, क्षेत्र के आवासीय स्कूलों में, पोटा कैबिनों में अध्ययनरत छात्रों, शिक्षक, संदिग्ध ग्रामीणों की सूचीबद्ध कर विस्तृत जांच करने के निर्देश दिये गए.

    यह भी पढ़ें :  Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    की गई इनाम की घोषणा

    वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर समाचार पत्रों के माध्यम से समाचार प्रकाशित कराया गया कि भालू को जख्मी करने वाले का पता बताने वाले को वन विभाग के द्वारा 10,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.

    प्रकरण की जांच प्रकिया में लापता वन अपराध प्रकरण क्रमांक 16/393 दिनांक 11.04.2025 को दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई. विभिन्न स्थलों एवं विभिन्न श्रोतों से प्राप्त सूचनाओं का संकलन कर विश्लेषण किया गया. इस आधार पर घटना क्षेत्र किस्टाराम क्षेत्र होने की संभावना पाई गई. संभावित घटना स्थल ग्राम डब्बा मरका, क्षेत्र का ग्राम पुट्टपाइ के आरोपी वंडो भीमा और चंडो देवा चिन्हित किए गए.

    सुरक्षाबलों के सहयोग से पहुंचा जांच दल

    पुलिस और सुरक्षा बलों के सहयोग से जांच दल दिनांक 13.04.2025 को ग्राम पु‌ट्टेपाङ क्षेत्र भेजा गया, लेकिन आरोपी गांव में नहीं पाए गए. दोनों आरोपियों के फरार होने की आशंका जताई गई. इसके बाद तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस अधीक्षक, जिला भद्रकाली (कोत्तागुइन) तेलंगाना एवं वनमण्डलाधिकारी, भद्राचलम वनमहल (तेलंगाना) को आवश्यक सहयोग हेतु इसकी सूचना दी गई

    जांच दल सक्रियता से क्षेत्र पर तैनात थे. प्राप्त सूचनाओ को आदन प्रदान करते रहे. इसी दौरान आरोपियों का पता चला तब दिनांक 14.04.2025 को दोनों आरोपी पकड़े गए.

    क्या बोले वन मंत्री?

    मामले को लेकर वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वन्य जीव हमारा अमूल्य वन सम्पदा है. जिसकी सुरक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी शासन, वन प्रशासन के साथ वनों में रहने वाले लोगों की भी है. भालू के साथ क्रूरता का जो वीडियो सामने आया था वह बहुत ही दुखद था. मामले में वन विभाग को कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया गया था. इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. कानूनी कार्रवाई के साथ न्यायालय के समक्ष उन्हें प्रस्तुत कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

    यह भी पढ़ें :  बिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए पूरा मामला

    यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप खोलना अब हुआ आसान, नहीं लेना होगा लाइसेंस, प्रदेश सरकार ने खत्म कर दी अनुमति लेने की बाध्यता

    यह भी पढ़ें: ‘स्मार्ट हवेली’ में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, अन्य राज्यों से लाई गई थीं 20 से 23 साल की लड़कियां

    यह भी पढ़ें: रात्रि विश्राम कर रहे तीन जैन मुनियों पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, घटना के विरोध में शहर बंद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदारी को लेकर…

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.