Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारी नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

    November 5, 2026

    चिकित्सा जगत को बड़ा झटका, जिस बीमारी का करते थे इलाज उसी बीमारी से हुआ डॉ. अशोक महापात्र का निधन

    November 5, 2026

    Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महिला ने दिखाई गुण्डई: केबिन में घुसकर टोलकर्मी पर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो…
    Featured

    महिला ने दिखाई गुण्डई: केबिन में घुसकर टोलकर्मी पर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो…

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    4523795 untitled 83 copy
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    उत्तरप्रदेश
    हापुड़/स्वराज टुडे: उत्तरप्रदेश के हापुड़ में छिजारसी टोल प्लाजा पर एक हाईवोल्टेज ड्रामा उस समय देखने को मिला जब एक कार सवार महिला और टोलकर्मियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई. फास्टैग को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने पहले टोल बूथ में घुसकर टोलकर्मी को जमकर थप्पड़ मार दिए. वहीं इसके बाद टोलकर्मियों ने भी महिला के साथ कार में सवार दो युवकों की पिटाई कर दी. पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
    घटना रविवार देर शाम की है. मुरादाबाद से नोएडा जा रही एक कार दिल्ली-लखनऊ हाईवे (एनएच-9) के पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंची. बताया जा रहा है कि कार में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे. टोल प्लाजा की स्कैनिंग मशीन में फास्टैग ब्लैकलिस्टेड दिखा, जिस पर टोल कर्मियों ने टोल शुल्क के साथ जुर्माना देने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार महिला इस बात पर आगबबूला हो गई कि फास्टैग ब्लैकलिस्टेड क्यों है और उनसे जुर्माना क्यों मांगा जा रहा है.
    गुस्से से भरी महिला टोल बूथ के केबिन में जा घुसी और वहां मौजूद टोलकर्मी पर हाथ उठा दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला लगातार टोलकर्मी को थप्पड़ मार रही है. वहीं पास में खड़ा दूसरा टोलकर्मी हाथ जोड़कर महिला को शांत करने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन महिला का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था.
    महिला द्वारा टोलकर्मी के साथ की गई मारपीट के बाद टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए. मामले ने तूल पकड़ लिया और टोलकर्मी भी हिंसक हो गए. दूसरी वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि टोलकर्मी कार में सवार दो युवकों को पीटते नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात ये रही कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी रही और उन्होंने झगड़ा शांत कराने का कोई प्रयास नहीं किया.
    घटना के बाद टोल प्रबंधन ने इस पूरे प्रकरण को लेकर पिलखुवा थाने में तहरीर दी है. टोल मैनेजर अवनीश की ओर से बताया गया कि मारपीट में टोलकर्मी को चोटें आई हैं और महिला समेत कार सवार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस ने दोनों वीडियो फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
    देखें वीडियो..
    यह भी पढ़ें: 5 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउन्टर में मार गिराया
    यह भी पढ़ें: माँ के साथ सोई 7 वर्षीय बच्ची आधी रात हो गयी लापता, माँ का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस
    यह भी पढ़ें: 7 दिन से मरे हुए शख्स का हो रहा था इलाज, पत्नी ने जमीन बेचकर भरे पैसे, डिस्चार्ज करने कहा तो अस्पताल प्रबंधन ने मांगे 1 लाख 70 हजार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 30 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारी नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

    November 5, 2026

    चिकित्सा जगत को बड़ा झटका, जिस बीमारी का करते थे इलाज उसी बीमारी से हुआ डॉ. अशोक महापात्र का निधन

    November 5, 2026

    Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    November 4, 2026

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    November 4, 2026

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026

    लखनऊ में ट्रैफिक का ‘सिस्टम फेल’: रैलियों और साप्ताहिक बाजारों से रोज थम रही रफ्तार, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी

    November 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,071 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,560 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Raipur: दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारी नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

    November 5, 2026

    👉*दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की…

    चिकित्सा जगत को बड़ा झटका, जिस बीमारी का करते थे इलाज उसी बीमारी से हुआ डॉ. अशोक महापात्र का निधन

    November 5, 2026

    Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    November 4, 2026

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    November 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.