छत्तीसगढ़
मुंगेली/स्वराज टुडे: प्रार्थिया श्रीमती पुष्पा अपने सात वर्षीय मासूम बेटी के साथ 11 व 12 अप्रैल की दरमियानी रात उसके साथ सोई थी। इसी बीच लघुशंका के लिए रात दो बजे उठी तो देखा कि उसकी बिटिया बिस्तर में नहीं है । घर के भीतर सब तरफ देखा तो वह कहीं नहीं मिली । इसके बाद परिजनों के द्वारा घर के आसपास ढूढने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला । मासूम बच्ची के एकाएक लापता हो जाने से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

लापता बच्ची
किसी अनहोनी की आशंका । से हलाकान परिजन तत्काल लोरमी थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बिटिया का अपहरण कर लिया है क्योंकि 7 वर्षीय बच्ची आधी रात अकेले कहीं जा ही नहीं सकती ।
परिजनों की इस शिकायत पर लोरमी पुलिस ने अपराध क्रमांक 152/25 धारा BNS (2)137 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। वहीं SDOP मयंक तिवारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक मुंगेली के निर्देश पर अपहरणकर्ता की पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित कर बच्ची की तलाश की जा रही है।
*दिलीप कुमार की रिपोर्ट*
यह भी पढ़ें: यहां आज भी रखा है भगवान परशुराम का फरसा, 3 क्रेन मिलकर भी इसे हिला तक नहीं पाईं

Editor in Chief

