Author: Deepak Sahu
राजस्थान सीकर/स्वराज टुडे: राजस्थान में सीकर जिले के एक दलित युवक ने दो लोगों पर कुकर्म, मारपीट और जातिसूचक गाली देकर उसके ऊपर पेशाब करने का आरोप लगाया है। 16 अप्रैल को पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है। वहीं यह घटना आठ अप्रैल की बताई जा रही है। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे इतना समय इसलिए लगा क्योंकि वह डर गया था और क्योंकि दोनों ने अपनी हरकतों का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था। हालांकि, पुलिस का दावा है कि बाद में एक गवाह ने लड़के पर पेशाब किए जाने या वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की जानकारी से…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. स्व. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला की मौत अब चिकित्सकीय लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित ‘हत्या’ मानी जा रही है। 19 साल बाद एक दिल दहला देने वाला सच सामने आया है, जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और नामी निजी अस्पतालों की साख पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। फर्जी डिग्री, झूठी पहचान और दिलों के सौदागर की कहानी वर्ष 2006 में अपोलो अस्पताल बिलासपुर में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ डॉ. नरेन्द्र विक्रमादित्य यादव के नाम से इलाज कर रहे तथाकथित डॉक्टर ने न केवल फर्जी…
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक कांग्रेस विधायक की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) ने खुद को गोली मार ली. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पीएसओ ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में अभी जांच की जा रही है. पीएसओ ने एक महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था. पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पीएसओ ने खुद को तब गोली मारी थी, जब वह अपने घर पर थे. इस घटना से आसपास सनसनी फैल गई है. रविवार की…
आज का राशिफल: 21 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का संचार दिन रात उत्तराषाढा नक्षत्र से श्रवण नक्षत्र में होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग बन रहा है। और आज चंद्रमा से तीसरे भाव में स्थित शुक्र और बुध की स्थिति से वसुमति योग भी बन रहा है जिससे आज सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि वालों को…
उत्तरप्रदेश इटावा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां मोहित यादव नाम के एक युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने आत्महत्या के पीछे की वजह के बारे में बताया. मोहित ने वीडियो में क्या कहा? मोहित यादव ने वीडियो में कहा, “आप लोगों को जब तक यह वीडियो मिलेगा, तब तक मैं इस दुनिया से जा चुका रहूंगा. लड़कों की सुरक्षा के लिए यदि कोई कानून होता…
मध्यप्रदेश छतरपुर/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के छतरपुर में जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट की। डॉ. राजेश मिश्रा का मरीज के परिजन के साथ गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉ. राजेश मिश्रा और उनका एक सहयोगी नौगांव से अपनी बुजुर्ग पत्नी का चेकअप करवाने आये 70 साल के बुजुर्ग को खींचकर कर अस्पताल परिसर की पुलिस चौकी के गेट पर फेंक रहे हैं। वीडियो बीते 17 तारीख का बताया जा रहा है। जब ओपीडी मे बैठे डॉ. राजेश मिश्रा से किसी बात को लेकर बुजुर्ग की बहस हो गई…
चेन्नई/स्वराज टुडे: चेन्नई में बारिश के बाद सड़क पर पानी भरा था. नौ साल का बच्चा करंट की चपेट में आकर पानी में गिर गया था. वह तड़प रहा था, चीख रहा था, लेकिन वहां खड़े लोगों में हिम्मत नहीं थी कि आगे बढ़कर उसकी मदद कर सकें, तभी एक राहगीर युवक कन्नन अपनी बाइक रोकता है, हालात को समझता है और बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में कूद पड़ता है. इंसानियत, साहस और संवेदना की सबसे खूबसूरत मिसाल ये कहानी सिर्फ एक बच्चे की जान बचाने की नहीं, इंसानियत, साहस और संवेदना की…
पंजाब चंडीगढ़/स्वराज टुडे: केंद्र सरकार द्वारा 5 लाख तक के मुफ्त उपचार के लिए देश के हर नागरिक को आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान की गई है । लेकिन समाज में ऐसे भी दरिंदे हैं जो इस योजना के माध्यम से सरकार को ही करोड़ों का चुनाव लगा रहे थे । चंडीगढ़ PGI में आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के नाम पर चल रहे घोटाले का पर्दाफाश हो गया है। आरोपी युवक मरीजों के नाम पर सरकारी योजना की फ्री दवाइयों को निजी मेडिकल शॉप पर भेज रहे थे । चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इस घोटाले…
हरियाणा फरीदाबाद/स्वराज टुडे: फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी से महज दो दिन पहले योगा शिक्षक गौरव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसकी मंगेतर ने ही अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। शिक्षक गौरव की 19 अप्रैल को शादी होनी थी और 17 अप्रैल को उस पर हमला हो गया। आज 20 अप्रैल को अलसुबह योगा शिक्षक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक गौरव की मंगेतर और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती…
विकास, स्थिरता और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव कोरबा-पाली/स्वराज टुडे: देश में लोकतांत्रिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में नगर पंचायत पाली ने 16 अप्रैल 2025 को आयोजित परिषद की बैठक में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। यह बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें उपाध्यक्ष श्री तखलाल प्रजापति सहित कुल 16 पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक में प्रस्ताव क्रमांक 03 के अंतर्गत “एक राष्ट्र, एक चुनाव” प्रणाली पर विचार-विमर्श प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी सदस्यों…
