Author: Deepak Sahu
उत्तरप्रदेश बरेली/स्वराज टुडे: बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सफाईकर्मी केहर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी रेखा और उसके प्रेमी पिंटू को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। सफाईकर्मी के भाई अशोक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि केहर की पत्नी रेखा के पिंटू से प्रेम संबंध हैं। केहर सिंह को इसकी जानकारी हो गई थी। इसी वजह से दोनों ने उसको रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। साजिश के तहत केहर सिंह को खाने में जहर दिया गया। जब वह बेसुध हो गए तो रस्सी से उनका गला कसकर फंदे से लटका दिया गया।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:-कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने ऊर्जा विभाग से संबंधित जनहित के मामलों के लिए श्री सुनील जैन को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनकी अनुपस्थिति में जनसरोकारों से जुड़े विषयों के समाधान और समन्वय के उद्देश्य से की गई है। सांसद महंत ने दिनांक 17 अप्रैल 2025 को जारी पत्र में उल्लेख किया है कि श्री सुनील जैन, पिता श्री जसराज जैन, निवासी पुराना बस स्टैंड, कोरबा को उनके स्थान पर नियुक्त किया जा रहा है ताकि वे ऊर्जा विभाग से जुड़े मामलों में जनता की समस्याओं और मांगों को…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा एक संगीन आपराधिक मामले में तत्परता दिखाते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपने दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर न केवल अमानवीय रूप से मारपीट की, बल्कि जातिसूचक गालियाँ भी दीं। पीड़ितों को करंट, प्लास और प्लास्टिक पाइप से प्रताड़ित किया गया था। यह घटना कोरबा के खपराभट्ठा, कांशीनगर क्षेत्र में घटित हुई थी। घटना का विवरण: प्रार्थी अभिषेक भांबी (उम्र 19 वर्ष, निवासी: कानिया, गुलाबपुरा, राजस्थान) द्वारा थाना गुलाबपुर (राजस्थान) में दी गई शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया। चूंकि घटना स्थल कोरबा (छत्तीसगढ़) का था,…
मध्यप्रदेश टीकमगढ़/स्वराज टुडे: बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के लालमऊ गांव में पारिवारिक विवाद एक ऐसी स्थिति में पहुंच गया, जहां बेटे ने अपने पिता के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी चिन्ना अहिरवार (65) का शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बीमारी के चलते निधन हो गया था। लेकिन शनिवार दोपहर 2 बजे तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि चिन्ना अहिरवार के इकलौते बेटे राजू अहिरवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, राजू अपने पिता से नाराज था क्योंकि तीन साल…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हाल ही में अपने वार्षिक ‘विश ट्री अभियान’ के चौथे संस्करण का सफल समापन किया। इस अभियान के माध्यम से बालको ने अपने आसपास के समुदायों के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई और उनके छोटे-छोटे सपनों को साकार किया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की इच्छाओं को पूरा करना था, जिसमें बालको के कर्मचारी स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुए। यह पहल उन बच्चों की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने पर केंद्रित है जो अक्सर बुनियादी सुविधा से वंचित रहते हैं।…
रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि, 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करके मुख्यधारा में लौटने की बात कही। पुलिस ने जानकारी दी कि 33 नक्सलियों में से लगभग 17 नक्सलियों पर 49 लाख रुपए का इनाम था। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 33 नक्सलियों के सुरक्षा बलों के सामने हथियार डालने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजापुर में विभिन्न ऑपरेशन्स में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, सुकमा की बडेसेट्टी पंचायत…
रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार 18 अप्रैल को नया रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात पिछले 126 दिनों से सेवा, सुरक्षा एवं समायोजन की मांग को लेकर चल रहे धरना- प्रदर्शन के संबंध में हुई। सीएम साय से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, प्राइमरी स्तर के बच्चों को पढ़ाने के लिए D.Ed अनिवार्य है। इसके चलते B.Ed डिग्रीधारियों को अयोग्य करार देते हुए बर्खास्त कर दिया गया था, हालांकि इससे पहले राज्य सरकार ने इन शिक्षकों…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों के बिना पंजीयन चिकित्सा प्रैक्टिस किए जाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर रायपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (CMHO) ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी निजी अस्पतालों को पत्र जारी किया है. पत्र में तीन दिन के भीतर ऐसे डॉक्टरों की जानकारी मांगी गई है, जो बिना छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान परिषद में पंजीयन के कार्यरत हैं. जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्य में किसी भी बाहरी डॉक्टर को तब तक प्रैक्टिस की अनुमति नहीं है, जब तक वह छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान परिषद में विधिवत पंजीकृत न हो. इसके…
उत्तरप्रदेश मथुरा/स्वराज टुडे: मथुरा के नौहझील के गांव अनरदागढ़ी में नवविवाहित महिला पुलिसकर्मी शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों पर दहेज हत्या केस दर्ज कर लिया है। 23 फरवरी को हुई थी शादी पुलिस के अनुसार, जनपद अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव ढांटौली निवासी भगवत की पुत्री व 2018 बैच की महिला कांस्टेबल वंदना (25) एसएसपी कार्यालय बिजनौर में तैनात थीं। उनकी शादी 23…
आज का राशिफल : 19 अप्रैल का दिन आज मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा आज दिन रात धनु राशि से गोचर करते हुए सूर्य से नवम भाव में रहेंगे। जबकि आज सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में संचार करते हुए दुरुधरा योग भी बनाएंगे। ऐसे में आज शनिवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें विस्तार पूर्वक आज का राशिफल। मेष राशि आज शनिवार का दिन मेष राशि के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रयास से बढकर सफलता…
