Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

*मनु श्रीवास्तव, विवेक श्रोत्रिय, मनीष सिंह, विवेक अग्रवाल सहित वरूण कपूर के पास है करोड़ों की संपत्ति *पूर्व मुख्‍य सचिव इकबाल सिंह बैस के फार्म हाउस पर पड़ा था छापा, सौरभ शर्मा मामले में भी जुड़ा था नाम भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक ही विषय चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। हर अफसर के कमरे से लेकर, अधिकारियों, कर्मचारियों और चपरासियों की चौपाल में सिर्फ एक ही विषय पर बात हो रही है वह है प्रदेश के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की अकूत संपत्तियों के बारे में। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के कड़े रवैये के बाद…

Read More

भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम से लेकर मुरैना चंबल तक अवैध रेत खनन का खुला का खेल चल रहा है। यह खेल आज से नही बल्कि पिछले 20 वर्षों से चल रह है जिस पर अंकुश लगाने में पहले शिवराज सिंह चौहान की सरकार नाकाम रही और अभी तक मध्‍यप्रदेश की सरकार ने इस दिशा में कोई विचार तक नहीं किया है। यही कारण है कि खनिज और वन संपदा से परिपूर्ण मध्यप्रदेश को आज माफियाओं की नजर लग गई है। जिसे देखो वही अपने ढंग से प्रदेश की प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने में लगा हुआ। आज यह विषय…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: जेईई मेन सत्र 2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक धारक जेईई एडवांस्ड के लिए योग्य होंगे, जो जून 2025 में आयोजित होने की संभावना है जेईई मेन रिजल्ट चेक करने के चरण: 1. जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं 2. परिणाम लिंक पर क्लिक करें 3. क्रेडेंशियल के तौर पर आवश्यक जानकारी भरें 4. सबमिट पर…

Read More

मुंबई/स्वराज टुडे: संजय दत्त एक दमदार अवतार में वापस आ गए हैं, लेकिन इस बार भूतनी में हॉरर, एक्शन और कॉमेडी का एक रोमांचक मिश्रण है और यह आज इंटरनेट पर सबसे अच्छी चीज़ है। साल की सबसे डरावनी फ़िल्म होने का वादा करने वाली इस फ़िल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जो मनोरंजन, हँसी और रोंगटे खड़े कर देने वाले डरावने दृश्यों से भरपूर है। इस फ़िल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, आसिफ खान और बेयूनिक जैसे कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है, जो बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। यह…

Read More

गुरुग्राम/स्वराज टुडे: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस को एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर पड़ी बेहोश एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की 8 टीमों ने 800 CCTV कैमरे के फुटेज की जांच करके आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी अस्पताल में टेक्निशियन के पद पर बीते पांच महीने से नौकरी कर रहा है. महिला की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस थाने में मामला दर्ज एक महिला ने 14 अप्रैल (सोमवार) 2025 को गुरुग्राम के पुलिस थाने में 5 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के लड़के की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि इस पूरे मर्डर केस में साहिल और जिकरा का नाम सामने आया है. ये दोनों ही भाई-बहन हैं, जो मिलकर गैंग चलाते हैं. उनकी गैंग में 15 से ज्यादा लोग हैं. हाल ही में पुलिस ने ज़िकरा के घर से हथियार बरामद किए थे और उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में वो छूट गई थी. जिकरा जिस पर कुनाल की हत्या के आरोप लग रहे हैं वो…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सीमा प्रताप चंद्रा की अदालत ने घर में घुसकर मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में चार आरोपियों को 20-20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त एक अन्य धारा में पांच वर्ष का सश्रम कारावास भी दिया गया है। मामला करीब 9 महीने पुराना है, जो सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। अतिरिक्त लोक अभियोजक (एफटीसी) मोहन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जून 2024 को पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि छह युवक रात करीब 10.30 बजे…

Read More

छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: खरसिया शहर में पीटा एक्ट की मांग की जा रही है। नगर में अवैध देह व्यापार की लगातार पुलिस को सूचना मिल रही थी और खरसिया की जनता पुलिस से इस पर कार्यवाही करने की मांग कर रही थी। लिहाजा आज प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर ने लक्ष्मी लाज सहित  अन्य संदिग्ध सुनसान आवास पर दबिश दी, जिसमें दर्जनों जोड़े पकड़ाए । जिनपर विधिवत कार्यवाही की जा रही है । इसमें लक्ष्मी लाज से करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोग पकड़े गए है । इस कार्यवाही के चलते लॉज मालिक कैलाश अग्रवाल फरार है। बताया जा रहा है कि…

Read More

कबीरधाम/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ कबीरधाम जिले में एक 14 वर्षीय लड़के ने 7 साल की एक बच्ची की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद, उसने बच्ची के सिर को पत्थर से कुचल दिया। दोनों बच्चे पड़ोसी थे। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तो उसकी हत्या की वजह जानकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, बच्ची अक्सर उसे चिढ़ाती थी, जिससे वह इतना नाराज हो गया कि उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे एक आश्रय गृह में भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि…

Read More

भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में बड़ा एक्शन सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने रेडक्लिफ स्कूल मान्यता रद्द कर दी है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार (17 अप्रैल) को आदेश जारी किया है। उनकी इस कार्रवाई के बाद रेडक्लिफ स्कूल का संचालन 2025-26 में नहीं हो पाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने घटना की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की थी। जांच में स्कूल प्रबंधन की खामियां मिलने के बाद मार्च, 2025 में स्कूल की मान्यता समाप्त किए जाने की अनुशंसा की गई थी। इस पर कलेक्टर…

Read More