Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»800 CCTV फुटेज खंगाल आरोपी तक पहुंची पुलिस, वेंटिलेटर पर बेहोश एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
    Featured

    800 CCTV फुटेज खंगाल आरोपी तक पहुंची पुलिस, वेंटिलेटर पर बेहोश एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6608648871745023183039ee6dba8ceb98ed6abfdd6f29b5b50ef5ec87de1e55f45b5d9288abe87ff044a3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गुरुग्राम/स्वराज टुडे: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस को एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर पड़ी बेहोश एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की 8 टीमों ने 800 CCTV कैमरे के फुटेज की जांच करके आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी अस्पताल में टेक्निशियन के पद पर बीते पांच महीने से नौकरी कर रहा है.

    महिला की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस थाने में मामला दर्ज

    एक महिला ने 14 अप्रैल (सोमवार) 2025 को गुरुग्राम के पुलिस थाने में 5 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में यौन-उत्पीड़न किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई. जिसपर पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

    पुलिस आयुक्त ने दिए विशेष जांच टीम गठित करने के आदेश

    यौन-उत्पीड़न की शिकायत को मद्देनजर रखते हुए विकास कुमार अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने विशेष पुलिस टीम गठित करके आरोपी की पहचान करने और उसको गिरफ्तार करने के आदेश दिए. पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार डॉ. अर्पित जैन IPS, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम के नेतृत्व में एक SIT गठित की गई, जिसमें पुलिस की अलग-अलग कुल 08 टीमों को विशेष दिशा-निर्देश देकर उपरोक्त अभियोग से संबंधित जानकारी व साक्ष्य एकत्रित करने के लिए लगाया गया.

    हर एंगल से की गई जांच, आरोपी की हुई पहचान

    पुलिस टीमों द्वारा उपरोक्त अभियोग की वारदात को नजर रखते हुए प्रत्येक एंगल से अनुसंधान किया गया और वारदात से संबंधित बहुत सारी जानकारी एकत्रित की गईं, जिनके परिणामस्वरूप उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता के साथ यौन-उत्पीड़न की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. जिस पर आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी को आज (18 अप्रैल – शुक्रवार) को थाना सदर, गुरुग्राम के क्षेत्र से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है. आरोपी की उम्र 25 साल है और वह बिहार के मुजफ्फरपुर के बधौली गांव का रहने वाला है.

    यह भी पढ़ें :  15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    विभिन्न अधिकारियों की अगुवाई में जांच कार्य शुरू

    डॉ. अर्पित जैन IPS, पुलिस आयुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम की सुपरविजन में गठित की गई अलग-अलग 08 पुलिस टीमों द्वारा श्री यशवंत HPS (ACP सदर), डॉ. कविता (ACP CAW), निरीक्षक सुनील कुमार (SHO थाना सदर), महिला/निरीक्षक गीता (SHO महिला थाना पश्चिम), निरीक्षक अमित कुमार (इंचार्ज CIA सेक्टर-40) और महिला/सहायक-उप-निरीक्षक सोनिका (अनुसंधान अधिकारी थाना सदर), गुरुग्राम के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग से संबंधित विभिन्न जानकारी एकत्रित की गई.

    गठित की गई इन पुलिस टीमों द्वारा दर्ज किए शिकायत के आधार पर अस्पताल में लगे 800 CCTV कैमरों की फुटेज चेक की गई और अस्पताल के स्टाफ से उपरोक्त वारदात के बारे में पूछताछ की गई.

    आरोपी अस्पताल में कार्यरत था

    आरोपी से प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह पिछले पांच महीनों से अस्पताल में ICU में उपचार मशीन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है.

    आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा

    पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को आज शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

    यह भी पढ़ें:सीलमपुर की खूबसूरत लेडी डॉन जिकरा ने ली कुनाल की जान! वारदात की क्या है वजह ?

    यह भी पढ़ें:देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने लॉज में मारा छापा, संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दर्जनों जोड़े, लॉज मालिक फरार

    यह भी पढ़ें:15 साल से हिंदू बनकर रह रही थी बांग्लादेशी महिला, बस इस एक गलती से खुल गई पोल…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,489 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,343 Views
    Don't Miss

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: सदर बाजार के थापरनगर स्थित रंजीत होटल के अंदर से हिंदू संगठनों…

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.