Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पहली बार सार्वजनिक हुई लालफीताशाही की अकूत संपत्ति में मध्यप्रदेश के अफसर निकले करोड़पति…मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक से अधिक संपत्ति उनके अधीनस्थ काम करने वाले अफसरों के पास
    Featured

    पहली बार सार्वजनिक हुई लालफीताशाही की अकूत संपत्ति में मध्यप्रदेश के अफसर निकले करोड़पति…मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक से अधिक संपत्ति उनके अधीनस्थ काम करने वाले अफसरों के पास

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj today
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *मनु श्रीवास्तव, विवेक श्रोत्रिय, मनीष सिंह, विवेक अग्रवाल सहित वरूण कपूर के पास है करोड़ों की संपत्ति

    *पूर्व मुख्‍य सचिव इकबाल सिंह बैस के फार्म हाउस पर पड़ा था छापा, सौरभ शर्मा मामले में भी जुड़ा था नाम

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक ही विषय चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। हर अफसर के कमरे से लेकर, अधिकारियों, कर्मचारियों और चपरासियों की चौपाल में सिर्फ एक ही विषय पर बात हो रही है वह है प्रदेश के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की अकूत संपत्तियों के बारे में। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के कड़े रवैये के बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के आईएएस और आईपीएस अफसरों की संपत्तियों की ब्यौरा सार्वजनिक किया। यह पहला अवसर है जब लालफीताशाही की संपत्तियों का ब्यौरा इस तरह से सार्वजनिक किया गया है। इसमें अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो आईएएस अफसरों की सूची में पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के फार्म हाउस पर छापा पड़ा था, जहां अकूत संपत्ति का पता चला। सौरभ शर्मा मामले में भी जुड़ा का नाम था। भ्रष्‍टाचार के मामले में इकबाल सिंह बैस अछूते नहीं हैं। जहां विवेक अग्रवाल और मनीष सिंह ने सबसे अधिक संपत्ति जुटाने में बाजी मारी है तो प्रमुख सचिव खेल विभाग के मनु श्रीवास्तव भी पीछे नहीं रहे। उनके पास भी अकूत संपत्ति होने की जानकारी मंत्रालय की रिपोर्ट में सामने आती है। यही नहीं आईपीएस अफसरों की बात करें तो यहां तो गजब ही उलटफेर देखने को मिला। जितनी संपत्ति डीजी और डीजीपी के पास नहीं है उससे कई गुना अधिक संपत्ति तो आईजी, डीआईजी और एसपी रैंक के अफसरों के पास देखने को मिली। कुल मिलाकर लालफीताशाही ने प्रदेश और देश को खोखला कर किस तरह से अपनी संपत्तियों की पहाड़ खड़ा किया है यह आज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    यह तो बस अफसरों की काली कमाई का चिट्ठा भर है, यदि इनक साथ मंत्री विधायकों की संपत्ति का ब्‍यौरा भी खंगाला जाये तो पैरों तले जमीन खिसक जायेगी। क्‍योंकि अफसर ही नेताओं को अवैध संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्‍टाचार करने के नियम कायदे बताते हैं। हम समझ सकते हैं कि अफसरों के पास इतनी संपत्ति कहा से आती है। वे ही सही मायने में भ्रष्‍टाचार के सूत्रधार होते हैं।

    यह भी पढ़ें :  प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    वर्तमान डीजीपी और मुख्‍य सचिव संपत्ति के मामले में अधीनस्‍थों से कमजोर

    प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने अपने पत्र में भोपाल में लगभग 01 करोड़ 11 लाख की संपत्ति होने का दावा किया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की तीन राज्यों में प्रॉपर्टी है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की प्रॉपर्टी मप्र के साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी है। दिलचस्‍प बात ये है कि इन दोनों अधिकारियों की प्रापर्टी अपने अधीनस्‍थों से काफी कम है। जबकि ये अफसर तो काफी बड़े पदों पर आसीन है और रहे हैं।

    डीजीपी से अधिक संपत्ति तो डीजी साहब के पास

    चौंकाने वाली बात यह है कि मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी कैलाश मकवाना के पास जितनी संपत्ति नहीं है उससे अधिक संपत्ति तो उनके अधीनस्थ डीजी वरुण कपूर के पास निकली है। वरुण कपूर ने अपनी जानकारी में 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का ब्यौरा दिया है। उल्लेखनीय है कि कुल 319 आईपीएस अधिकारियों में से 198 ने अपनी संपत्ति की जानकारी गृह मंत्रालय को भेजी है। यह जानकारी 31 दिसंबर 2024 तक की स्थिति के अनुसार है।

    लोकायुक्त डीजी रहे जयदीप प्रसाद के पास तो 05 करोड़ की सिर्फ कृषि भूमि

    आईपीएस जयदीप प्रसाद के पास लगभग 05 करोड़ की खेती है। डीजी उपेंद्र कुमार जैन 08 करोड़ 39 लाख रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। स्पेशल डीजी अजय कुमार शर्मा के पास दिल्ली और भोपाल में 06 करोड़ 15 लाख की संपत्ति है। इसमें फ्लैट, कृषि भूमि और प्लॉट शामिल हैं। इनसे ज्यादा संपत्ति चंबल रेंज में पदस्थ डीआईजी कुमार सौरभ के पास है। सौरभ 07 करोड़ 15 लाख रुपए की अचल संपत्ति के मालिक हैं। एडीजी लोकायुक्त से हटाए गए जयदीप प्रसाद के पास करीब 05 करोड़ की खेती, आवासीय जमीन और मकान हैं।

    यह भी पढ़ें :  बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    ये हैं प्रदेश के करोड़पति आईएएस

    अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव प्रॉपर्टी के मामले में मध्यप्रदेश के सभी आईएएस अफसरों में सबसे ऊपर हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा 19.50 करोड़ रुपए मूल्य की प्रॉपर्टी है। वहीं, कलेक्टरों में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सबसे आगे हैं। उनके पास 6.20 करोड़ की प्रॉपर्टी है। प्रदेश के 231 आईएएस अफसरों के पास खेती की जमीन है, जबकि 100 आईएएस अफसर ऐसे हैं जिनके पास न खुद का मकान है और न ही प्लॉट हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव अनुराग जैन की प्रॉपर्टी मप्र के साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ विवेक अग्रवाल के नाम 65 एकड़ कृषि भूमि के साथ दो मकान, एक फ्लैट और व्यावसायिक संपत्ति है तो सीनियर मनीष सिंह 102 एकड़ जमीन के साथ सबसे ज्यादा भूमि वाले आईएएस हैं। विवेक और सीनियर मनीष ने संयुक्त हिंदू परिवार (एचयूएफ) के नाम से कर्ता के रूप में अपनी संपत्ति बताई है। सीनियर मनीष ने प्रॉपर्टी डिटेल में टॉकीज, होटल भी बताया है।

    इस तरह से हो रही है अफसरों की कमाई

    सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) संजय दुबे की प्रॉपर्टी भी 40 लाख रुपए सालाना आय देती है। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल 25 लाख कमाते हैं। ऊर्जा विभाग के एसीएस नीरज मंडलोई साढ़े तीन लाख तक की कमाई हो रही है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव को प्रॉपर्टी से 90 हजार का लाभ होता है। इसी तरह 1992 पंकज अग्रवाल, 1994 बैच की रश्मि अरुण शमी, मनीष रस्तोगी और 1995 बैच के सचिन सिन्हा के नाम पर कोई भी संपत्ति का जिक्र नहीं है। नगरीय विकास के एसीएस संजय कुमार शुक्ला के पास झारखंड के कोडरमा में 2178 वर्ग फीट कृषि भूमि, नोएडा में ईको सिटी में फ्लैट, सीहोर के डेहरिया खुर्द में 0.06 हेक्टे. कृषि भूमि और भोपाल के अहमदपुरकला में 0.075 हेक्टे. व प्रेमपुरा में 1001.05 वर्ग मीटर जमीन है। पीएमओ में अतिरिक्त सचिव हरिरंजन राव के पास इंदौर में फ्लैट (44.77 लाख), भोपाल सफायर पार्क में घर (64 लाख) है। पेट्रोलियम मंत्रालय में डीजी हाइड्रोकार्बन पल्लवी जैन गोविल के पास दिल्ली के ऋषभ नगर में मकान, भोपाल के तुलसी टॉवर में फ्लैट (1.63 करोड़) है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले अफसरों पर कार्यवाही का नियम

    डीओपीटी की कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय संबंधी स्थाई समिति की रिपोर्ट हाल ही संसद में पेश हुई। रिपोर्ट कहती है कि 2024 में देश के 91 आईएएस ने अचल संपत्ति का ब्यौरा पेश नहीं किया। समिति की सिफारिश है कि संपत्ति का ब्यौरा दाखिल न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है।

    सौरभ शर्मा मामले में भी कई आयएएस अफसरों के तार जुड़े

    प्रदेश के परिवहन विभाग के भ्रष्‍टाचार में सौरभ शर्मा के साथ प्रदेश के कई आईएएस और आईपीएस अफसरों के नाम जुड़े हैं। सौरभ शर्मा की‍ काली कमाई का हिस्‍सा इनको भी पहुंचता था। सौरभ के रसूख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसकी मर्जी के बगैर परिवहन विभाग में पत्ता तक नहीं हिलता था। सूत्रों का कहना है कि जिन अफसरों के नाम उसकी डायरियों में दर्ज हैं, उनमें से एक अफसर तो अभी ग्वालियर में पदस्थ हैं जबकि एक आईएएस अफसर अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इन दोनों अफसरों का विभाग में वह बेहद करीबी था। इन्हीं अफसरों के कार्यकाल में उसने सर्वाधिक टोल नाके हासिल किए हैं।

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: कृषि मंत्री कंसाना के संरक्षण में चल रहे अवैध रेत उत्खनन के कार्य से वन विभाग ने उठाया पर्दा, कृषि मंत्री के पुत्र कप्तान कंसाना पहुंचा रहे प्राकृतिक संपदा को नुकसान

    यह भी पढ़ें: 800 CCTV फुटेज खंगाल आरोपी तक पहुंची पुलिस, वेंटिलेटर पर बेहोश एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने लॉज में मारा छापा, संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दर्जनों जोड़े, लॉज मालिक फरार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,936 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: हैदराबाद के अलवाल थाना क्षेत्र में 16 साल की इंटरमीडिएट छात्रा के साथ…

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.