छत्तीसगढ़
सक्ती/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 9 मजदूरों के मारे जाने की खबर है लेकिन प्रबंधन ने 4 मजदूरों की मौत की जानकारी दी है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 15 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है, जहां 5 मजदूरों की मौत की खबर है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की खौफनाक तस्वीरें
सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल अस्पताल भेजा गया । घायलों को रायगढ़ जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की । सूत्रों के मुताबिक मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है ।
इस घटना को लेकर वेदांता पावर प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों में मातम और दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: डॉ.अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित
यह भी पढ़ें: MS यूनिवर्सिटी की छात्रा का डांस विवाद: ‘संस्कार’ पर उठे सवाल तो लड़की ने रोते हुए जारी की ये वीडियो…

Editor in Chief





