Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति के शव से लिपट फुट-फुटकर रोई पत्नी, राज खुला तो परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन
    Featured

    पति के शव से लिपट फुट-फुटकर रोई पत्नी, राज खुला तो परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66090656617450781560285a9135125dd026a383dba2e93fe8db04f14a6cfb0125c926ed27d08a6b560320
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सफाईकर्मी केहर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी रेखा और उसके प्रेमी पिंटू को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। सफाईकर्मी के भाई अशोक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि केहर की पत्नी रेखा के पिंटू से प्रेम संबंध हैं।

    केहर सिंह को इसकी जानकारी हो गई थी। इसी वजह से दोनों ने उसको रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। साजिश के तहत केहर सिंह को खाने में जहर दिया गया। जब वह बेसुध हो गए तो रस्सी से उनका गला कसकर फंदे से लटका दिया गया। 13 अप्रैल को थाना अलीगंज के गांव खेलम देहा जागीर निवासी केहर सिंह का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा और उसके प्रेमी पिंटू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने राज उगल दिए।


    थाना अलीगंज के गांव खेलम देहा जागीर निवासी केहर सिंह फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में सफाईकर्मी थे। वह अपने परिवार के साथ कार्यालय के पास किराये के मकान में रहता थे। 13 अप्रैल को उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला था। पुलिस के मुताबिक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

    पत्नी रेखा के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले और मकान में रह रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर केहर सिंह के शव को नीचे उतारा था। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस चकित रह गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रेखा और उसके प्रेमी पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    यह भी पढ़ें :  मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, गाँव में पसरा मातम

    थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि केहर सिंह की पत्नी रेखा इलाके के एक मेडिकल कॉलेज में नौकरी करने जाती थी। मेडिकल कॉलेज के रसोईघर में उसके साथ जनपद अलीगढ़ थाना धनीपुर मंडी के गांव सिंधौली निवासी पिंटू उर्फ टिंकू भी नौकरी करता था। इसी दौरान दोनो में प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी होने पर केहर सिंह ने विरोध करना शुरू कर दिया।


    केहर सिंह ने मेडिकल कॉलेज नहीं जाने का दबाव बनाया, लेकिन रेखा नहीं मानी। इसी के चलते रेखा और प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर पति केहर सिंह की साजिश के तहत हत्या कर दी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

    जांच में यह भी सामने आया है कि रेखा ने चूहे मारने की दवा खाने में मिलाकर केहर सिंह को पिलाई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी इसके संकेत मिले हैं। हालांकि जिस कमरे में शव फंदे से लटका मिला, उसका दरवाजा अंदर से कैसे बंद हुआ है, यह सवाल बना हुआ है। इस पर एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश मिश्रा ने अग्रिम जांच की बात कही है।

    यह भी पढ़ें: अपने कर्मचारियों को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने वाले पाँच आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: बेटी के नाम जमीन करने पर चिढ़ गया बेटा, मरने के बाद अंतिम संस्कार से इनकार, 22 घंटे पड़ी रही पिता की लाश

    यह भी पढ़ें: महिला सिपाही के लिए काल बन गई ससुराल, 23 फरवरी को हुई थी शादी, इस हाल में मिली लाश

     

    यह भी पढ़ें :  कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    November 13, 2026

    Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    November 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,085 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    आज का राशिफल: ज्‍योतिष के अनुसार हर दिन एक नया दिन होता है और इसका…

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.