Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राम भक्ति और साधना की मिसाल बनीं सरदारनी सतनाम कौर जी ने एक प्रेरणादायक कार्य कर संपूर्ण समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। वर्ष 2001 से लगातार ‘राम नाम लेखन’ करते हुए उन्होंने अब तक 5 लाख से अधिक राम नाम अपने हाथों से लिखे हैं। उनका विश्वास है कि इस आध्यात्मिक साधना के कारण उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा परिवार पर आए सभी संकट राम कृपा से दूर हुए हैं। इस पुण्य कार्य का एक विशेष अध्याय जुड़ा, जब सरदारनी सतनाम कौर जी एवं उनके परिवार द्वारा संकलित यह ‘राम नाम…
भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक विवादित बयान को लेकर गहरे विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने भारतीय सेना की शेरनी और ऑपरेशन सिंदूर में सेना का चेहरा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसको लेकर अब राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है. आम लोगों और सोशल मीडिया में भी मंत्री के बयान की जमकर आलोचना हो रही है. हालांकि मामले को बढ़ते देख मंत्री ने माफी मांग ली . वहीं बयान के कुछ घंटों बाद ही मंत्री विजय शाह को भोपाल बुला लिया गया. बीजेपी कार्यालय में संगठन महामंत्री हितानंद…
उत्तरप्रदेश बलिया/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. रिटायर्ड फौजी देवेंद्र कुमार की उनकी पत्नी माया देवी और प्रेमी अनिल यादव ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्यारों ने मृतक के शरीर को 6 टुकड़ों में काटा और उसका सिर घाघरा नदी में बहा दिया. बलिया पुलिस ने 10 मई 2025 को हुई इस घटना के बाद मुठभेड़ में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शव के 5 टुकड़े बरामद किए गए हैं, जबकि कटे हुए सिर की तलाश जारी है. बलिया के पुलिस…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे : बालको थाना क्षेत्र के लाल घाट में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक बालू से भरी ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार तीन युवक लाल घाट के पास से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की गति इतनी…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल हुए केंद्र मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी, मुंगेली जिला साहू संघ के द्वारा आगर खेल परिसर में सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया, जिसमे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उपमुख्य मंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने नव दंपत्तियों को शुभाशीष दिया। साथ ही समाज के ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि का स्मृति चिन्ह एवं मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा की पूजा अर्चना कर विवाह कार्यक्रम विधि विधान से 4 जोड़ों के साथ…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। ब्लाकबस्टर फिल्म ‘मोर छड्यां भुइयां’ की तीसरी कड़ी, ‘मोर छड्यां भुइयां 3’, जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रदेश में जोरदार तैयारियां चल रही हैं, और दर्शकों में उत्साह चरम पर है। सतीश जैन के निर्देशन में बनी यह फिल्म छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक संदेशों का शानदार मिश्रण है, जो दर्शकों को एक बार फिर थिएटर्स की ओर खींचने का वादा करती है। फिल्म की कहानी और कलाकार’… ‘मोर छड्यां भुइयां 3’ एक पारिवारिक…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: सुशासन तिहार के तहत मुख्यंमत्री विष्णुदेव साय के जिले में संभावित प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ आज जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । *दिलीप कुमार की रिपोर्ट*
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया. आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा.मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, हमारी खुफिया एजेंसियों को, हमारे वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की ओर से सैल्यूट करता हूं.हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया है. मैं उनकी वीरता, उनके साहस, उनके पराक्रम को आज हमारे देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं.…
छत्तीसगढ़ बलरामपुर/स्वराज टुडे: – जिले के छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा क्षेत्र में रेत माफियाओं के बढ़ते आतंक ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। सनावल थाना क्षेत्र के लिब्रा गांव में पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक आरक्षक की दर्दनाक हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड से सटे गांव लिब्रा में अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान रेत माफियाओं ने हमला कर दिया, जिसमें एक आरक्षक की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धर्म परिवर्तन के दबाव को लेकर एक अत्यधिक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। इंजीनियरिंग पढ़े एक बेरोजगार युवक मंयक पाण्डेय ने अपनी पत्नी रंजना पाण्डेय और डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, कुम्हारी मरवाही की प्रिंसिपल केरोलाईन मैरी के खिलाफ चकरभाठा थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 299 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आरोप है कि उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला गया और समझौते के बदले पैसों का लालच भी दिया गया। क्या है पूरा मामला मंयक पाण्डेय ने अपनी शिकायत में बताया कि…
